Shobha Singh BJP

Shobha Singh BJP Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shobha Singh BJP, Political Party, Mira Road, Thane.

जिला सचिव, महिला मोर्चा, Bharatiya Janata Party (मीरा-भायंदर)
राजनीति मेरे लिए पद नहीं, ज़िम्मेदारी है
निर्माण क्षेत्र का अनुभव, शिक्षण से मिली सोच—जनसेवा के लिए समर्पित

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण को आज यात्रा के दौरान भी पूरे मनोयोग...
28/06/2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण को आज यात्रा के दौरान भी पूरे मनोयोग से सुना।

इस प्रेरणादायी संवाद में प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा एवं विमानन क्षेत्र की उपलब्धियों, योग की वैश्विक पहचान, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा वोकल फॉर लोकल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जो हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

यात्रा में होने के बावजूद इस प्रेरणास्रोत कार्यक्रम को सुनना मेरे लिए सौभाग्य का विषय रहा।

- प्रो. शोभा सिंह
जिला सचिव, भाजपा महिला मोर्चा, मीरा-भायंदर

24/06/2026

Yoga sankalp

21/06/2026

🧘‍♀️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 🇮🇳

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर मीरा रोड मंडल द्वारा बापा सीताराम मंदिर, पुनम विहार, मीरा रोड में आयोजित भव्य योग उत्सव में सम्मिलित होकर सामूहिक योगाभ्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह प्रेरणादायी आयोजन हमारे लोकप्रिय विधायक एवं मीरा-भाईंदर के विकास पुरुष माननीय श्री नरेंद्र मेहता जी के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री दिलीप जैन जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली भोयर जी एवं जिला सह संयोजक श्री संजय वोरा जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर माननीय श्री ज्ञानेंद्र जी, श्री हसमुख गहलोत जी, नगरसेवक श्री अनिल विरानी जी, नगरसेविका श्रीमती सीमा साह जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का भी आधार है। आज सभी साथियों के साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने की प्रेरणा मिली।

आइए, योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

भारत माता की जय! 🇮🇳
वंदे मातरम्!


15/06/2026

आदरणीय विधायक श्री नरेंद्र मेहता जी के नेतृत्व तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप जैन जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में शहर के प्रतिष्ठित प्राध्यापक, चिकित्सक, अभियंता, अधिवक्ता एवं बुद्धिजीवी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विकसित भारत के संकल्प को अपना समर्थन प्रदान किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली भोयर जी सहित अनेक माननीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस प्रेरणादायी सम्मेलन में सहभागी बनने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रहित एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा ऐसे आयोजनों से प्राप्त होती है।

– शोभा सिंह
जिला सचिव, भाजपा महिला मोर्चा, मीरा-भाईंदर शहर जिला

# Narendra Mehta

31/05/2026
कलपतरु सृष्टि CHS में SIR Mapping अभियान के अंतर्गत आज नागरिकों के साथ समन्वय एवं आवश्यक जानकारी सुनिश्चित करने हेतु बैठ...
10/05/2026

कलपतरु सृष्टि CHS में SIR Mapping अभियान के अंतर्गत आज नागरिकों के साथ समन्वय एवं आवश्यक जानकारी सुनिश्चित करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

समाज के प्रत्येक नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और कोई भी परिवार इस प्रक्रिया से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य के साथ पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को ईमानदारी, संवाद और जनसंपर्क के माध्यम से निभाने का सतत प्रयास रहेगा।

राष्ट्र प्रथम • संगठन सर्वोपरि • सेवा ही संकल्प

I've just reached 100 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one...
24/04/2026

I've just reached 100 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one of you. 🙏🤗🎉

Address

Mira Road
Thane
401107

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shobha Singh BJP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share