ग्राम पंचायत सरिवन

  • Home
  • ग्राम पंचायत सरिवन

ग्राम पंचायत सरिवन Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ग्राम पंचायत सरिवन, Public Service, shimla, .

ग्राम पंचायत सरिवन आपका हार्दिक स्वागत करती है।
📌 हमारी पंचायत, हमारा विकास।
📢 विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी।
📍 [ THEOG/SHIMLA], [Himachal Pradesh]
👇 नए अपडेट्स के लिए फॉलो करें

ग्राम प्रधान शर्मिला घनोल्टा
उप प्रधान अनिल वर्मा

रोहिणी वर्मा पुत्री मदन वर्मा ठियोग कि सरिवन पंचायत के हलाई गांव की निवासी ने पास की SET की परीक्षा ग्राम पंचायत सरिवन क...
28/07/2026

रोहिणी वर्मा पुत्री मदन वर्मा ठियोग कि सरिवन पंचायत के हलाई गांव की निवासी ने पास की SET की परीक्षा ग्राम पंचायत सरिवन कि तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

**शिमला की बेटी शारन्या वर्मा दिल्ली में उठा रही हैं छात्रों की आवाज़, सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल**शिमला के ठियोग क्षे...
20/07/2026

**शिमला की बेटी शारन्या वर्मा दिल्ली में उठा रही हैं छात्रों की आवाज़, सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल**

शिमला के ठियोग क्षेत्र सरिवन पंचायत से संबंध रखने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा **शारन्या वर्मा** इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

शारन्या वर्मा ने अपने साथियों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता को लेकर आयोजित विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। छात्र संगठन SFI की विचारधारा से जुड़ी शारन्या ने छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की।

हिमाचल की इस बेटी का दिल्ली की छात्र राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय होकर सामने आना लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शिमला के ठियोग से दिल्ली यूनिवर्सिटी तक का यह सफर दिखाता है कि हिमाचल की बेटियां आज शिक्षा, छात्र अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर देश की राजधानी में भी अपनी मजबूत आवाज़ रख रही हैं।

📢 जनजागरूकता संदेश | ग्राम पंचायत सरिवनसशक्त पंचायत – समृद्ध गांव – विकसित भारतपंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की मजबूत नी...
20/07/2026

📢 जनजागरूकता संदेश | ग्राम पंचायत सरिवन
सशक्त पंचायत – समृद्ध गांव – विकसित भारत
पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की मजबूत नींव है। पंचायतों का सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी प्रशासन, जनभागीदारी एवं ग्रामीण विकास एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं।
आइए, पंचायतों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक बनें, शिक्षा को बढ़ावा दें तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर गांव के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनें।
"शिक्षित समाज, सशक्त पंचायत और जागरूक नागरिक ही विकसित भारत की पहचान हैं।"
ग्राम पंचायत सरिवन
यह पोस्ट केवल जनजागरूकता एवं नागरिक हित में साझा की जा रही है।
धन्यवाद

📢सूचना। जी.पी.डी.पी. ग्राम सभा – ग्राम पंचायत सरिवनसमस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि ग्राम पंचायत सरिवन की जी....
18/07/2026

📢सूचना। जी.पी.डी.पी. ग्राम सभा – ग्राम पंचायत सरिवन
समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि ग्राम पंचायत सरिवन की जी.पी.डी.पी. (Gram Panchayat Development Plan) ग्राम सभा का आयोजन दिनांक 20 जुलाई को किया जा रहा है।
इस ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों, आगामी योजनाओं, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) पर चर्चा की जाएगी।
आप सभी ग्रामवासियों से विनम्र अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव एवं सहभागिता से ग्राम के समग्र विकास में अपना योगदान दें।
📅 दिनांक: 20 जुलाई (सोमवार)
📍 स्थान: ग्राम पंचायत सरिवन
🙏 आपकी सहभागिता – हमारे गाँव के विकास की शक्ति।

ग्राम पंचायत सरिवन
धन्यवाद

ग्राम पंचायत सरिवन में पधारने के लिए माननीय विधायक श्री कुलदीप सिंह राठौर जी का हम समस्त पंचायतवासियों की ओर से हार्दिक ...
17/07/2026

ग्राम पंचायत सरिवन में पधारने के लिए माननीय विधायक श्री कुलदीप सिंह राठौर जी का हम समस्त पंचायतवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

आपकी गरिमामयी उपस्थिति से हम सभी का उत्साह और मनोबल बढ़ा है। आपने पंचायतवासियों की समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, इसके लिए हम आपके विशेष रूप से आभारी हैं।

हम आशा करते हैं कि आपका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग भविष्य में भी हमारी पंचायत को निरंतर मिलता रहेगा।

एक बार पुनः आपका हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद करते है।

ग्राम पंचायत सरिवन की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
17/07/2026

ग्राम पंचायत सरिवन की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

ग्राम पंचायत सरिवन की प्रधान श्रीमती शर्मिला घनोल्टा जी एवं उप प्रधान श्री अनिल वर्मा जी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ माननी...
16/07/2026

ग्राम पंचायत सरिवन की प्रधान श्रीमती शर्मिला घनोल्टा जी एवं उप प्रधान श्री अनिल वर्मा जी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय विधायक श्री कुलदीप सिंह राठौर जी के कार्यालय पहुंचे तथा उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनहित एवं पंचायत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
माननीय विधायक जी के स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार। आशा है कि उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से ग्राम पंचायत सरिवन के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
धन्यवाद। 🙏

आज दिनांक 13/07/2026 को सरिवन पंचायत के प्रधान (श्रीमती शर्मिला घनोल्टा) और उप-प्रधान (श्री अनिल वर्मा) एसडीओ एनएच ( श्र...
13/07/2026

आज दिनांक 13/07/2026 को सरिवन पंचायत के प्रधान (श्रीमती शर्मिला घनोल्टा) और उप-प्रधान (श्री अनिल वर्मा) एसडीओ एनएच ( श्री राजेश बांचटा) को सरिवन पंचायत के साथ लगता एनएच 05 पर रेन शेल्टर के लिए विज्ञापन सौंपा गया।
यात्रियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर आधुनिक रेन शेल्टर का निर्माण किया जाएगा।
यह रेन शेल्टर बारिश, धूप और खराब मौसम में सुरक्षित इंतज़ार की सुविधा प्रदान करेगा तथा क्षेत्र की सुंदरता और जनसुविधाओं में भी वृद्धि करेगा।
🛖 जल्द ही आपके लिए आधुनिक रेन शेल्टर! 🌧️
"सुविधा भी, सुरक्षा भी – यही हमारा संकल्प।" 💙

ग्राम पंचायत सरिवन
धन्यवाद
Note:- लास्ट तस्वीर AI के द्वारा बनाई गई है।
#जनसुविधा #विकास #ग्रामपंचायत

📱 मेरी पंचायत ऐप – आपकी पंचायत, आपकी उंगलियों पर🌿 मेरी पंचायत ऐप: अब हर जानकारी आपके मोबाइल में🚀 डिजिटल ग्राम की ओर एक क...
10/07/2026

📱 मेरी पंचायत ऐप – आपकी पंचायत, आपकी उंगलियों पर
🌿 मेरी पंचायत ऐप: अब हर जानकारी आपके मोबाइल में
🚀 डिजिटल ग्राम की ओर एक कदम – मेरी पंचायत ऐप
🏡 मेरी पंचायत ऐप – पारदर्शी, सरल और स्मार्ट पंचायत
📲 अब पंचायत की हर सुविधा एक ही ऐप में
💚 ग्राम पंचायत सरिवन प्रस्तुत करता है – मेरी पंचायत ऐप
✨ मेरी पंचायत ऐप: गाँव की हर जानकारी, अब आपके साथ
📢 Play store से अभी डाउनलोड करें 'मेरी पंचायत ऐप' और रहें अपनी पंचायत से हमेशा जुड़े हुए

Address

Shimla

171201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ग्राम पंचायत सरिवन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ग्राम पंचायत सरिवन:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share