PRO Tikamgarh

PRO Tikamgarh PRO jansampark of Tikamgarh, Government of Madhya Pradesh

युवा वर्ग महर्षि अरविंद के विचारों का अनुसरण करें: श्री अमित नुना-शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संवाद योजना अंतर्गत...
31/08/2026

युवा वर्ग महर्षि अरविंद के विचारों का अनुसरण करें: श्री अमित नुना
-
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संवाद योजना अंतर्गत जिला स्तरीय व्याख्यान माला का हुआ आयोजन
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद टीकमगढ़ द्वारा महर्षि अरविंद जयंती के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संवाद योजना अंतर्गत जिला स्तरीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि अरविंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महर्षि अरविंद के जीवन दर्शन, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, अध्यात्म एवं सामाजिक चेतना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं सामाजिक चिंतक श्री अमित नुना ने महर्षि अरविंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि अरविंद ने विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भारत की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महर्षि अरविंद के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। महर्षि अरविंद क्रांतिकारी होने के साथ-साथ महान आध्यात्मिक चिंतक भी थे। उनके जीवन दर्शन ने समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका उद्देश्य मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए मनुष्य को मनुष्य से जोड़ना था।
सामाजिक विचारक एवं चिंतक श्री रजनीश मिश्रा ने कहा कि महर्षि अरविंद के विचार युवाओं को नई दिशा प्रदान करते हैं। युवाओं को उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, ध्यान एवं समाज के प्रति सकारात्मक सोच के महत्व पर गहन चिंतन किया।
जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार ने कहा कि महर्षि अरविंद का जीवन दर्शन समाज को निरंतर प्रगति की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ ही राष्ट्रवादी चेतना को मजबूत किया। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
समाजसेवी श्री आशुतोष भट्ट ने महर्षि अरविंद के राष्ट्रवादी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारत की स्वतंत्रता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने भारतीय धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा देशवासियों में स्वाधीनता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल किया। व्याख्यान माला में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।.



सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली भव्य यात्रा--संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उप...
30/08/2026

सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली भव्य यात्रा
--
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत पलेरा तहसील के विभिन्न ग्रामों में भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी महाराज के समता, सामाजिक सद्भाव, मानव कल्याण एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत देरी से हुआ। इसके पश्चात यात्रा रमपुरा, चरी, रामनगर, पुरैनिया, भदर्रा, दांतगोरा, बन्नेबुजुर्ग से होकर ग्राम आलमपुरा पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों में ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा पुष्पवर्षा तथा ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान सामाजिक समरसता, सद्भाव, समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। यात्रा में अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार, श्री अमित जैन, श्री सुरेंद्र लोधी सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणजनों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
यात्रा के पूरे मार्ग में सामाजिक समरसता एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर हुए भव्य स्वागत से यात्रा का वातावरण श्रद्धा एवं उत्साह से भर गया। आयोजकों द्वारा यात्रा के सफल आयोजन एवं विभिन्न ग्रामों में किए गए भव्य स्वागत के लिए ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में निकली भव्य यात्रा--संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महार...
29/08/2026

सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में निकली भव्य यात्रा
--
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी महाराज के समता, सामाजिक सद्भाव, मानव कल्याण एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत भेलसी से हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह लोधी उपस्थित रहे। इसके पश्चात यात्रा नगर परिषद खरगापुर, मनपसार, चंद्रपुर, कुड़ीला एवं चंदेरी सहित विभिन्न ग्रामों से होकर देरी पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों में ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा पुष्पवर्षा तथा ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान सामाजिक समरसता, सद्भाव, समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। यात्रा में अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार, श्री अमित जैन, श्री सुरेंद्र लोधी सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणजनों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का जीवन और उनके विचार समाज को समानता, एकता एवं सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर कर आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

यात्रा के पूरे मार्ग में सामाजिक समरसता एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर हुए भव्य स्वागत से यात्रा का वातावरण श्रद्धा एवं उत्साह से भर गया। आयोजकों द्वारा यात्रा के सफल आयोजन एवं विभिन्न ग्रामों में किए गए भव्य स्वागत के लिए ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम समर्रा में 29 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद शिविर--मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्...
28/08/2026

जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम समर्रा में 29 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद शिविर
--
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम समर्रा में जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा। शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को जनसंवाद शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।



जिला जेल में रक्षाबंधन, कलाई पर राखी देख भावुक हुए बंदी--जिला प्रशासन एवं राज्य आनंद संस्थान, भोपाल के निर्देशन में आनंद...
28/08/2026

जिला जेल में रक्षाबंधन, कलाई पर राखी देख भावुक हुए बंदी
--
जिला प्रशासन एवं राज्य आनंद संस्थान, भोपाल के निर्देशन में आनंद विभाग द्वारा एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जेल में निरुद्ध बंदियों के साथ रक्षाबंधन पर्व आत्मीयता और सद्भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मीयता, सामाजिक जुड़ाव तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहने की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान आनंदम सहयोगी रितु भट्ट ने 50 बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। लंबे समय बाद राखी का आत्मीय स्पर्श पाकर कई बंदी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस अवसर पर प्रेम, सद्भाव, मानवता, अपनत्व और आपसी विश्वास का संदेश दिया गया।

आनंद विभाग के डीपीएल नितिन बबेले ने कहा कि आनंद केवल व्यक्तिगत प्रसन्नता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ अपनत्व का भाव रखते हुए दूसरों के जीवन में सकारात्मकता और प्रसन्नता का संचार करना भी आनंद का महत्वपूर्ण आयाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा उन्हें समाज से भावनात्मक रूप से जोड़े रखने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में बंदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और इस आत्मीय पहल की सराहना की। आयोजन से जेल परिसर में सकारात्मक एवं भावनात्मक वातावरण निर्मित हुआ। साथ ही बंदियों को सम्मान, विश्वास और सामाजिक जुड़ाव का अनुभव कराने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक यजुवेंद्र वाघमारे, जेलर ए.के. शुक्ला, जेल शिक्षक सियाराम यादव, आनंद विभाग के डीपीएल नितिन बबेले, आनंदम सहयोगी रितु भट्ट, दिनेश कांत भट्ट एवं विशाल कड़ा उपस्थित रहे।



आईटीआई में प्रवेश हेतु 6वें सीएलसी राउंड की प्रक्रिया 25 प्रारंभ-महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रति...
27/08/2026

आईटीआई में प्रवेश हेतु 6वें सीएलसी राउंड की प्रक्रिया 25 प्रारंभ
-
महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष छूट
-
शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु 06वें सीएलसी राउंड की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। इस चरण में नवीन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग एवं आवश्यकतानुसार चॉइस में सुधार की प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 तक की जाएगी। अभ्यर्थी अधिकतम 5 चॉइस का चयन कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज कराने की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 को संस्था के कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक आईटीआई में एक व्यवसाय के लिए उपस्थिति दर्ज करा सकेगा।

एक सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे आईटीआई पोर्टल पर व्यवसायवार मेरिट सूची जारी की जाएगी तथा संबंधित आईटीआई में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो 3 सितंबर 2026 को वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया की जाएगी। वेटिंग लिस्ट के अनुसार उपस्थित अभ्यर्थियों के प्रवेश की कार्यवाही दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगी।

प्रवेश संबंधी जानकारी एवं मेरिट सूची https://dsd.mp.gov.in पर देखी जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें। महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए संस्थान में 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।साथ ही, महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 7000789084, 9977327113, 7415467173 संपर्क करें।



Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय, संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, झांसी रोड
Tikamgarh
472001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Tikamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share