28/07/2026
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
डॉ. भीमराज पटेल जी को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) द्वारा सत्र 2026–27 हेतु अंतर विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह सम्मान आपके खेल प्रशासन, नेतृत्व क्षमता एवं विश्वविद्यालय खेलों के विकास के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण प्रमाण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, दूरदर्शिता एवं मार्गदर्शन से देशभर में विश्वविद्यालय खेलों को नई दिशा मिलेगी तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की मंगलकामनाएँ।
गुरु जी को 👏🏻👏🏻👏🏻