Madan Mohan Malviya Government Ayurved College Udaipur

Madan Mohan Malviya Government Ayurved College Udaipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Madan Mohan Malviya Government Ayurved College Udaipur, Government Organization, Rada ji Circle, Ambamata, Udaipur.

नशामुक्त भारत अभियान के तहत महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजितउदयपुर। नशामुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने क...
19/08/2026

नशामुक्त भारत अभियान के तहत महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर। नशामुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर में नशामुक्ति जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त से पूर्व के सप्ताह में महाविद्यालय के अगद तंत्र एवं विधि वैद्यक विभाग के पीजी अध्येताओं द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में 18 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे फतेहसागर पाल, उदयपुर पर नशामुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय के यूजी विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसके माध्यम से नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों का संदेश आमजन तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम में अगद तंत्र एवं विधि वैद्यक विभाग के पीजी अध्येताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें यूजी एवं पीजी अध्येताओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन तथा अगद तंत्र एवं विधि वैद्यक विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पी. एल. शर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “नशामुक्त भारत–स्वस्थ भारत” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

काय चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण एवं लिपिड विकार (Dyslipidemia) चिकित्सा शिविर अंबामाता स्थित मदन...
13/08/2026

काय चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण एवं लिपिड विकार (Dyslipidemia) चिकित्सा शिविर
अंबामाता स्थित मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के परिसर चिकित्सालय में काय चिकित्सा विभाग द्वारा एक 'निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण एवं लिपिड विकार चिकित्सा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और चिकित्सालय प्रभारी प्रो. हरिमोहन मीणा के निर्देशन में आयोजित होने वाला यह विशेष स्वास्थ्य शिविर 14 अगस्त को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आमजन के लिए उपलब्ध रहेगा।
सह-आचार्य डॉ. इंदुमती शर्मा ने बताया कि लगातार थकान बने रहना, शरीर में भारीपन, अत्यधिक पसीना या दुर्गंध आना, असामान्य भूख-प्यास, आलस्य, अधिक नींद आना और थोड़ा सा काम करने पर सांस फूलना जैसे लक्षण कोलेस्ट्रॉल असंतुलन के संकेत हो सकते हैं। इन समस्याओं के समग्र उपचार हेतु शिविर में डॉ. श्रद्धा सावज द्वारा निःशुल्क परामर्श, औषध वितरण, योग तथा उचित आहार-विहार (जीवनशैली) का मार्गदर्शन ओ.पी.डी. नंबर: 3 में प्रदान किया जाएगा। रोगियों से अनुरोध है कि वे बेहतर निदान के लिए अपनी नवीनतम 'लिपिड प्रोफाइल' जांच रिपोर्ट अपने साथ अवश्य लेकर आएं।

राजस्थान सरकार के प्रकृति संरक्षण संवर्धन अभियान हरियालो राजस्थान एवं महाविद्यालय प्रकृति श्रृंगार अभियान में सहभागिता क...
11/08/2026

राजस्थान सरकार के प्रकृति संरक्षण संवर्धन अभियान हरियालो राजस्थान एवं महाविद्यालय प्रकृति श्रृंगार अभियान में सहभागिता के अंतर्गत 10 अगस्त 2026 को महाविद्यालय के चरक उपवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें औषधीय और फलदार पौधे लगाए गए ।
कार्यक्रम में स्नातकोत्तर शरीर क्रिया विभाग और राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय के शिक्षकों की सहभागिता रही।

मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर द्वारा संचालित राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय उदयपुर क...
05/08/2026

मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर द्वारा संचालित राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय उदयपुर के स्टूडेंट्स ने चरक उपवन में औषधीयों को पहचानने के लिए एक दिवसीय भ्रमण किया । विषय विशेषज्ञ डॉ. देवीचंद बिश्नोई , डॉ रेखा राम के द्वारा छात्र-छात्राओं को औषधीय पेड़ पौधों की पहचान, उनकी खेती और उनका औषधीय महत्व बताया गया।

Demonstration of skills to identify the medicinal plants in the college garden charak upwan according ncism new syllabus...
02/08/2026

Demonstration of skills to identify the medicinal plants in the college garden charak upwan according ncism new syllabus आदरणीय प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष द्रव्यगुण के निर्देशानुसार plants identification skills (N-LH class) को BAMS/BNYS/B.sc Nursing विद्यार्थियों मे अधिक से अधिक विकसित करने के लिए प्रैक्टिकल क्लास समय समय पर चरक उपवन में कराने का निर्देश दिये इसके तहत date 30/7/026 को BAMS 2nd year batch 2023 के 58 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति देकर medicinal plants pharmagnosy 'pharmacotheraupetic ,dose ,formulation ,toxicity ,safety आदि द्रव्य गुण विभाग के assistant professor Dr. Devichand की उपस्तिथि मे विस्तार से जाना।।

चरक उपवन  अंबेरी में 100 औषधीय पौधे रोपे, 1500 का लक्ष्य​भास्कर के 'एक पेड़ एक जिंदगी' अभियान से जुड़ रहा आयुर्वेद महावि...
29/07/2026

चरक उपवन अंबेरी में 100 औषधीय पौधे रोपे, 1500 का लक्ष्य
​भास्कर के 'एक पेड़ एक जिंदगी' अभियान से जुड़ रहा आयुर्वेद महाविधालय ​उदयपुर | विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मंगलवार को मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के अंबेरी स्थित चरक उपवन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल की गई। दैनिक भास्कर समूह के अभियान एक पेड़ एक जिंदगी के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ।
​इस महाअभियान के पहले दिन सहजन, अर्जुन,इमली/चिंचा, पीत कनेर, जम्बु और अमरूद जैसे 100 औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस परिसर में कुल 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है, जिसकी शुरुआत आज 100 पौधे लगाकर की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा, कार्यक्रम संयोजक प्रो. कामिनी कौशल तथा प्रो. कमलेश शर्मा की उपस्थिति रही। द्रव्यगुण विभाग के शिक्षक डाॅ.अश्विनीकुमार शर्मा , डाॅ. राजेशचन्द्र मिश्रा,डाॅ. देवीचंद एवं समस्त पीजी स्कॉलर्स भी अभियान में शामिल हुए।
​पौधारोपण के बाद प्राचार्य प्रो. शर्मा ने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि औषधीय पौधे मानव स्वास्थ्य के लिए भी संजीवनी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने और प्रकृति संरक्षण के लिए भविष्य में भी निरंतर तत्पर रहने का संकल्प लिया।

केन्द्र एवं राज्य सरकार से अंगदान सम्बन्धी जनजागरुकता हेतु प्राप्त निर्देशों की पालना में प्राचार्य महोदय प्रोफेसर अशोक ...
28/07/2026

केन्द्र एवं राज्य सरकार से अंगदान सम्बन्धी जनजागरुकता हेतु प्राप्त निर्देशों की पालना में प्राचार्य महोदय प्रोफेसर अशोक कुमार शर्मा द्वारा आयोजन समिति का गठन किया गया। मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर में अंगदान सम्बन्धी कार्यक्रमों को आयोजन किये जाने के क्रम में आज दिनांक 28 जुलाई को प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में स्नातकोत्तर रचना शारीर विभाग के द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के वागभट्ट सभागार में प्राचार्य महोदय प्रोफेसर अशोक कुमार शर्मा द्वारा धन्वंतरी भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन कर अंगदान जागरूकता के इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान - शिलांग मेघालय के रचना शरीर विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत एवं महाविद्यालय में पधारे हुए डॉक्टर गौरव सोनी द्वारा अंगदान जागरूकता हेतु अतिथि व्याख्यान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में 100 के लगभग पधारे हुए शिक्षक गण एवं विभिन्न विभागों के स्नातकोत्तर अध्येताओं ने व्याख्यान का लाभ लिया। कार्यक्रम में अंगदान संबंधित भ्रांतियों का निवारण करते हुए तत्संबंधी सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान की गईं। विभिन्न प्रश्नों एवं शंकाओं के उत्तर प्रदान किए गए। इसके अलावा अंगदान शपथ लेने एवं इस संबंध में जन जागरूकता हेतु उपस्थित जनों को मोटिवेट भी किया गया । कार्यक्रम के अंत में स्नातकोत्तर रचना शरीर विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा इस कार्यक्रम की श्रृंखला में अन्य कार्यक्रम भविष्य में आयोजित किए जाने संबंधी सूचना दी गई एवं सभी उपस्थित रहे स्नातकोत्तर अध्येताओं एवं विभागीय शिक्षकों डॉ दीपा एवं डॉ गरिमा गर्ग के साथ उपस्थित अन्य सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच संचालन स्नातकोत्तर रचना शरीर विभाग की अध्येत्री डॉ दीक्षा मुद्गल एवं डॉ मोनिका बंशीवाल द्वारा किया गया।

विश्व कीर्तिमान एवं योग ज्योत्स्ना पत्रिका विमोचन मीडिया कवरेज
17/07/2026

विश्व कीर्तिमान एवं योग ज्योत्स्ना पत्रिका विमोचन मीडिया कवरेज

*विश्व कीर्तिमान एवं ‘योग ज्योत्स्ना’ पत्रिका का हुआ विमोचन, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दी बधाई**विश्व कीर्तिमा...
16/07/2026

*विश्व कीर्तिमान एवं ‘योग ज्योत्स्ना’ पत्रिका का हुआ विमोचन, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दी बधाई*

*विश्व कीर्तिमान से सम्मानित हुआ आयुर्वेद महाविद्यालय, उपमुख्यमंत्री बोले—यह पूरे आयुष विभाग का गौरव*

*उदयपुर आयुर्वेद महाविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि, विश्व कीर्तिमान ट्रॉफी व 'योग ज्योत्स्ना' का विमोचन उपमुख्यमंत्री द्वारा*

*योग जनजागरण में उदयपुर ने रचा इतिहास,*
*उपमुख्यमंत्री ने सराहा महाविद्यालय का प्रयास*

उदयपुर। मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय, उदयपुर द्वारा 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में विश्व कीर्तिमान की ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र का औपचारिक वितरण तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों द्वारा लिखित ‘योग ज्योत्स्ना’ पत्रिका का विमोचन किया गया।
मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सुश्रुत सभागार में कार्यक्रम का प्रारंभ धन्वंतरि भगवान के दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान से हुआ।

*उपमुख्यमंत्री ने प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा को विश्व कीर्तिमान ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित*

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय, उदयपुर द्वारा स्थापित विश्व कीर्तिमान के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा एवं टीम को विश्व कीर्तिमान की ट्रॉफी एवं आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान कर महाविद्यालय को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय परिवार को विश्व कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय ने 100 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत 16 अप्रैल से 15 मई तक 33,628 नागरिकों को योगाभ्यास कराकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है, जो केवल संस्था ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण आयुष विभाग के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है तथा युवाओं को योग से जोड़ने के प्रयासों को नई दिशा मिली है। महाविद्यालय द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में चलाया गया योग जागरूकता अभियान समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला अनुकरणीय प्रयास है।
डॉ. बैरवा ने महाविद्यालय द्वारा आयोजित योग जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, योग संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में योग के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करेंगे। उन्होंने प्रो किशोरी लाल शर्मा द्वारा सम्पादित एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के शोध लेखों द्वारा लिखित ‘योग ज्योत्स्ना’ पत्रिका को शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों की उत्कृष्ट पहल बताया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाविद्यालय में 13 नवीन कक्षा-कक्षों एवं 6 राजकीय आवासों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आयुष चिकित्सा पद्धतियों के विकास एवं विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा नेशनल आयुष मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

*आम के पौधे का पौधारोपण*

*आयुर्वेद का आधार औषधीय वनस्पतियाँ*

उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आम के पौधे का पौधारोपण कर राज्य सरकार की 'हरियालो राजस्थान' मुहिम को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्षा ऋतु को वृक्षारोपण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त समय बताते हुए सभी नागरिकों, विद्यार्थियों एवं आयुष संस्थानों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का आधार औषधीय वनस्पतियाँ एवं पेड़-पौधे हैं, इसलिए इनके संरक्षण और संवर्धन के बिना आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।

सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने विश्व कीर्तिमान स्थापना, ‘योग ज्योत्स्ना’ पत्रिका के प्रकाशन तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों पर समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग एवं आयुर्वेद रोग व स्वास्थ्य संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, अनुशासित तथा मूल्यनिष्ट बनाने की जीवनशैली हैं।
ये वर्तमान समय की स्वास्थ्य चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रदान करती हैं।

प्रो किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य संरक्षण, रोग निवारण और जीवनशैली प्रबंधन का वैज्ञानिक आधार बन चुका है। ऐसे समय में 'योग ज्योत्स्ना' पुस्तक योग के सिद्धांत, व्यवहार, अनुसंधान एवं आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समन्वित प्रस्तुतीकरण करती है। इसमें योग के विविध आयामों, स्वास्थ्य संवर्धन, रोगों की रोकथाम, शोध निष्कर्षों तथा व्यावहारिक अनुभवों पर आधारित लेखों का समावेश किया गया है, जो पाठकों के ज्ञान को समृद्ध करेंगे।

यह पुस्तक विशेष रूप से स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, पीएचडी शोधार्थियों, शिक्षकों, आयुर्वेद एवं योग चिकित्सकों तथा योग प्रशिक्षकों के लिए अध्ययन, अध्यापन और अनुसंधान में अत्यंत सहायक होगी।

प्रो शर्मा ने कहा कि 'योग ज्योत्स्ना' का उद्देश्य योग के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ प्रस्तुत कर नई पीढ़ी को शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित करना है। यह पुस्तक योग शिक्षा एवं अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ-साथ समाज में योग के वैज्ञानिक स्वरूप को स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा ने उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन सहित सभी विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आचार्यों, चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्व कीर्तिमान की यह उपलब्धि महाविद्यालय परिवार के सामूहिक समर्पण, अनुशासन और सतत प्रयासों का परिणाम है तथा भविष्य में भी संस्था आयुर्वेद, योग, शिक्षा, शोध और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में इसी प्रकार नवाचार एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करती रहेगी।

*उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाएं के लिए सहायक लेखाधिकारी संजय कुमार पानेरी भी हुए सम्मानित*

मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर में आयोजित विश्व कीर्तिमान सम्मान समारोह के दौरान महाविद्यालय के सहायक लेखाधिकारी संजय कुमार पानेरी को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं एवं समर्पित कार्यशैली के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
लगभग 80 प्रतिशत दिव्यांगता होने के बावजूद संजय कुमार पानेरी ने अपने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन किया। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं, वित्तीय प्रकरणों, निर्माण कार्यों, लेखा संबंधी प्रक्रियाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का समयबद्ध निस्तारण कर महाविद्यालय की कार्यप्रणाली को नई गति प्रदान की।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शारीरिक चुनौतियाँ यदि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने हों, तो सफलता का मार्ग नहीं रोक सकतीं। संजय कुमार पानेरी ने अपनी कर्मनिष्ठा, सकारात्मक सोच और सेवा भाव से यह सिद्ध किया है कि समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर हर कठिनाई को अवसर में बदला जा सकता है।
इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार ने उनके योगदान को संस्था के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका सेवाभाव सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं ओजस्वी मंच संचालन क्रिया शारीर विभागाध्यक्ष प्रो. किशोरी लाल शर्मा ने किया। उन्होंने पूरे समारोह का कुशल संचालन करते हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया, जिससे कार्यक्रम गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत समापन हुआ।

मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय से संबद्ध राज वैद्य प्रेम शंकर शर्मा राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय अम्बामाता मे...
16/07/2026

मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय से संबद्ध राज वैद्य प्रेम शंकर शर्मा राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय अम्बामाता में पुष्य नक्षत्र के अवसर पर बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर का सफल आयोजन दिनांक 15/07/2026 को प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक किया गया।
बाल रोग विभागाध्यक्ष एवं शिविर प्रभारी प्रो. राम कुमार भामू ने बताया कि शिविर में 1 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया तथा अभिभावकों को इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभाग के चिकित्सक डॉ नीतू सिंह सियाग , डॉ पियूषिका शर्मा एवं स्नातकोत्तर अध्येताओ ने शिविर में सुचारु रूप से सहभागिता दी।
इस शिविर में कुल 25 बच्चों को स्वर्णप्राशन करवाया गया।

Address

Rada Ji Circle, Ambamata
Udaipur
313004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madan Mohan Malviya Government Ayurved College Udaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share