Shri Maanmal Meemraj Ruaiya Govt. Sanskrit College, Ujjain

  • Home
  • India
  • Ujjain
  • Shri Maanmal Meemraj Ruaiya Govt. Sanskrit College, Ujjain

Shri Maanmal Meemraj Ruaiya Govt. Sanskrit College, Ujjain We teach Indian Traditional Knowledge System through Indian Traditional Subjects.

गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में हुआ विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन श्रावण शुक्ल सप्तमी, विक्रम संवत् - 2083दिनांक - ...
19/08/2026

गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में हुआ विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन

श्रावण शुक्ल सप्तमी, विक्रम संवत् - 2083
दिनांक - 19/08/2026, बुधवार

शासकीय संस्कृत महाविद्यालय, उज्जैन में प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गोस्वामी तुलसीदास के साहित्य, दर्शन, भक्ति-भावना एवं भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योगदान को विद्यार्थियों एवं आमजन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात् अतिथियों एवं वक्ता का स्वागत महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया। विशिष्ट व्याख्यान में मुख्य वक्ताके रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ. सदानंद त्रिपाठी ने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से भारतीय समाज में मर्यादा, लोकमंगल, भक्ति, नैतिकता एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ किया। उनके साहित्य में भारतीय संस्कृति और जीवन-दर्शन की व्यापक अभिव्यक्ति दिखाई देती है। वक्ता ने तुलसी साहित्य की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तुलसीदास जी के साहित्य एवं उनके विचारों से संबंधित विषयों पर अपने प्रश्न एवं जिज्ञासाएँ प्रस्तुत कीं। जिनका समाधान करते हुए मुख्य वक्ता के द्वारा तुलसी साहित्य के अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने की। आयोजन में डॉ. जयकुमार तिलवानी ने गोस्वामी तुलसीदास कृत दोहों और चौपाईयों का गायन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रेयस कोरान्ने के द्वारा किया गया। डॉ. कंचन तिलवानी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का सम्पूर्ण स्टॉफ और विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन अमर बलिदानों को नमन करने का दिवस है जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्रदान किया। आइए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लें तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को जीवन में आत्मसात करें।

आप सभी को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

🇮🇳 🇮🇳

15/08/2026

।। साइबर मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम ।।

दिनांक: 06 अगस्त 2026,गुरुवार
स्थान: शासकीय संस्कृत महाविद्यालय, उज्जैन

शासकीय संस्कृत महाविद्यालय, उज्जैन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी सिंहस्थ कुम्भ पर्व-2028 के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 06 अगस्त 2026, गुरवार को महाविद्यालय परिसर में ‘साइबर मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें साइबर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। सिंहस्थ कुम्भपर्व -2028 जैसे विशाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता को अत्यंत महत्त्वपूर्ण बताया गया।

प्रशिक्षण के दौरान साइबर सेल के विशेषज्ञ पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक अपर्णा भट्ट और प्रदीप यादव द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, फिशिंग तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर धोखाधड़ियों से बचाव के उपाय समझाए गए।

प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय डिजिटल जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। विद्यार्थियों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, अनजान मोबाइल एप डाउनलोड न करने तथा सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के स्थान पर तत्काल आवश्यक कदम उठाना चाहिए तथा संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए। विद्यार्थियों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं उपलब्ध साइबर सुरक्षा संसाधनों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने सिंहस्थ पर्व के आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की भूमिका पर विशेष बल दिया गया। उन्हें ‘साइबर मित्र’ के रूप में अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। सिंहस्थ कुम्भ पर्व -2028 के संदर्भ में प्रशिक्षण के दौरान यह विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि विशाल जनसमूह वाले आयोजन में डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन भुगतान, मोबाइल संचार एवं सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग होगा। ऐसी स्थिति में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक एवं सतर्क नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होगी। प्रशिक्षित साइबर मित्र श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी प्रदान कर सकेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रेयस कोरान्ने ने किया और आभार डॉ. हेमन्त शर्मा ने माना।

।। स्वतंत्रता दिवस समारोह ।।दिनांक - 15/08/2026, शनिवारशासकीय संस्कृत महाविद्यालय, उज्जैन में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्व...
15/08/2026

।। स्वतंत्रता दिवस समारोह ।।

दिनांक - 15/08/2026, शनिवार

शासकीय संस्कृत महाविद्यालय, उज्जैन में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात् उपस्थित सभी जनों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों - चि. देवेंद्र द्विवेदी, चि. नरेश शर्मा और चि. रामकृष्ण जोशी द्वारा देशभक्ति संस्कृत, हिन्दी गीत एवं भाषण की प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. भवानीशंकर भारती ने किया, संचालन डॉ. गणेशप्रसाद द्विवेदी ने किया और आभार डॉ. श्रेयस कोरान्ने ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थियों एवं रासेयो स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

14/08/2026
14/08/2026

🌱The Greatest Gift you can leave behind is the gift of life.

Organ donation is more than an act of generosity-it is a gift of hope, a gift of life, and a legacy that can live on. 🙏

This , let’s spread awareness and encourage the spirit of giving that can transform lives.

महाविद्यालय वार्ता - नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान दिनांक - 14/08/2026, शुक्रवार
14/08/2026

महाविद्यालय वार्ता - नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान
दिनांक - 14/08/2026, शुक्रवार

13/08/2026

शेर की दहाड़ केवल उसकी ताकत नहीं, बल्कि उसका संवाद भी है।

विशाल प्राकृतिक परिदृश्यों में यही दहाड़ उन्हें एक-दूसरे से जुड़े रहने में मदद करती है।

Address

Govt. Sanskrit College
Ujjain
456006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Maanmal Meemraj Ruaiya Govt. Sanskrit College, Ujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share