30/05/2026
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उन सभी पत्रकारों को सलाम और हार्दिक शुभकामनाएँ, जो दलाली और गोदी मीडिया से अलग सच की पत्रकारिता के लिए आज भी संघर्ष कर रहे हैं।
जो फेक न्यूज़ को फेक न्यूज़ कहने का साहस रखते हैं, न कि अपनी लोकप्रियता या किसी स्वार्थ के लिए उसे बढ़ावा देते हैं।
जो सत्ता, व्यवस्था और प्रभावशाली लोगों से सवाल पूछने का अपना लोकतांत्रिक दायित्व निभाते हैं।
जो आज भी खोजी (इन्वेस्टिगेटिव) पत्रकारिता की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं और जनता के हितों को सर्वोपरि मानते हैं।
पत्रकारिता का धर्म सत्ता की गोद में बैठना नहीं, बल्कि सच के साथ खड़ा होना है।
हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएँ उन सभी निर्भीक, ईमानदार और जनपक्षधर पत्रकारों को। ✍️📰
#हिंदी_पत्रकारिता_दिवस #सच्ची_पत्रकारिता #जनपक्षधर_पत्रकारिता