04/02/2026
आज एमसीडी मुख्यालय, सिविक सेंटर में दिल्ली नगर निगम की सदन बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट अनुमान तथा 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर अपना पक्ष मजबूती से रखा।
चर्चा के दौरान मैंने दिल्ली के नागरिकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया—विशेष रूप से अभियांत्रिकी विभाग, पर्यावरण एवं प्रबंधन सेवाएं, नगर नियोजन, संपत्ति कर, विज्ञापन विभाग, शिक्षा विभाग, भूमि एवं संपदा, उद्यान विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, सफ़ाई व्यवस्था एवं कूड़ा प्रबंधन तथा सूचना प्रौद्योगिकी सहित अन्य विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल रखे।
हमारी प्राथमिकता है कि निगम का बजट वास्तव में आम जनता के हित में हो, सेवाएं पारदर्शी हों और दिल्ली के हर क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
-27