Pradip Prasad

Pradip Prasad विधायक - हजारीबाग विधानसभा, झारखंड

विधायक जनसेवा कार्यालय में हमारे सहयोगी श्री विशाल सोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।ईश्वर आपको स्वस्थ ए...
30/08/2026

विधायक जनसेवा कार्यालय में हमारे सहयोगी श्री विशाल सोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर आपको स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें यही कामना है।

30/08/2026

योग से जुड़ते दिल, मजबूत होते रिश्ते! 🇮🇳🧘‍♂️🇺🇿

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपनी राजकीय यात्रा के दौरान उज़्बेकिस्तान योग फेडरेशन द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।

योग के माध्यम से स्वास्थ्य, सद्भाव और एकजुटता का संदेश सीमाओं से परे संस्कृतियों को जोड़ता है।

30/08/2026

Yoga Strengthens Bonds Beyond Borders. 🧘

📍Uzbekistan

30/08/2026

Hon'ble PM Shri Narendra Modi Ji Live | Mann Ki Baat 137th Episode Live Broadcast

जनसेवा ही संकल्प, जनहित ही प्राथमिकता।शहर के वार्ड नंबर 5 स्थित सौरभ नगर में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण स्थानीय लोगो...
29/08/2026

जनसेवा ही संकल्प, जनहित ही प्राथमिकता।

शहर के वार्ड नंबर 5 स्थित सौरभ नगर में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसकी सूचना मिलते ही मैंने तत्काल बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद स्वयं सौरभ नगर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। परिणामस्वरूप महज 4 घंटे के भीतर नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की दिशा में आवश्यक कार्य पूरा कराया गया।

जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है। क्षेत्रवासियों की सुविधाओं और मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर मैं सदैव तत्पर रहूँगा।

जनता की समस्या, हमारी जिम्मेदारी।
जनहित में निरंतर सेवा—यही हमारा संकल्प।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi i जी कल 30/08/25 को प्रातः 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम देशवासियों से स...
29/08/2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi i जी कल 30/08/25 को प्रातः 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम देशवासियों से संवाद करेंगे।
जरूर सुनें।

29/08/2026

खेल महोत्सव!

आज हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में आयोजित खेल महोत्सव में माननीय संसद श्री मनीष जायसवाल जी , माननीय बरकट्ठा विधायक श्री अमित यादव जी के साथ शामिल हुआ।

हजारीबाग हाउसिंग कॉलोनी निवासी श्री विपिन यादव जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय भगवान सिंह यादव जी के द्वादशाह कार्यक्रम में ...
29/08/2026

हजारीबाग हाउसिंग कॉलोनी निवासी श्री विपिन यादव जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय भगवान सिंह यादव जी के द्वादशाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति।

आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हजारीबाग के कर्जन मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव में सहभागिता किया।माननीय ...
29/08/2026

आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हजारीबाग के कर्जन मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव में सहभागिता किया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘खेलो इंडिया’ के विजन से प्रेरित प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव देश के युवाओं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने, आगे बढ़ने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर माननीय सांसद श्री मनीष जायसवाल जी , बरकट्ठा के माननीय विधायक श्री अमित यादव जी, जिलाअध्यक्ष श्री विवेकानंद सिंह जी, प्रमंडल के आयुक्त , जिले के उपायुक्त, नगर निगम मेयर श्री अरविन्द राणा जी सहित वरिष्ठ नेतागण, समाजसेवी , जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास का भी महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे आयोजन निश्चित रूप से हमारे युवाओं में ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ की भावना को और मजबूत करेंगे।

हमारा संकल्प है कि हजारीबाग सहित पूरे झारखंड की खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराकर उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए।

हजारीबाग के पूर्व सांसद आदरणीय श्री महावीर लाल विश्वकर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सीता देवी जी के निधन का समाचार मिलने क...
29/08/2026

हजारीबाग के पूर्व सांसद आदरणीय श्री महावीर लाल विश्वकर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सीता देवी जी के निधन का समाचार मिलने के उपरांत उनके आवास पर पहुँचकर परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

Address

Anandpuri Colony, Near Sadar Block
Hazaribagh
825301

Telephone

+919431573111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pradip Prasad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share