श्री खाटू श्याम यात्रा समिति रोहतक

  • Home
  • श्री खाटू श्याम यात्रा समिति रोहतक

श्री खाटू श्याम यात्रा समिति रोहतक मुख्य सेवा-धार्मिक यात्रा,गौसेवा,कन्या विवाह सहयोग,भोजन सेवा,निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा,एकादशी महाजाप।

जय श्री श्याम! जय श्री बालाजी!


27 मार्च 2018 एकादशी वाले दिन श्री खाटू धाम में बाबा श्याम जी द्वारा निस्वार्थ भावना से प्रेरित होकर इस समिति की नींव रखी गई थी उसी दिन समिति के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि समय-समय पर श्री खाटू श्याम जी व श्री सालासर बालाजी जी के लिए बस का आयोजन करते रहेंगे और गरीबों व ज़रूरतमंद व्यक्तियों के लिए मुफ्त भोजन, शिक्षा, आवास व चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाये।

हम

ारे इस संकल्प में बहुत से समाजसेवी हमारे साथ जुड़े और हमारी समिति के सदस्य बने। और श्याम बाबा की कृपया से 5 अगस्त 2021 को समिति ने 5 नए सदस्यो के साथ अपने 100 सदस्य पूरे कर लिए।

समिति द्वारा किए जाने वाले कार्य

बस यात्रा आयोजन

भक्तो की श्याम दर्शन की तृष्णा को देखते हुए बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समिति ने बस यात्रा आयोजन का निर्णय लिया और 26 जुलाई 2019 को प्रथम बस की हाजरी बाबा के चरणों में लगाई जिससे भक्तो ने श्री खाटू श्याम जी मंदिर,श्री सालासर बालाजी मंदिर एवम दादी रानी सती मंदिर के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया


भोजन सेवा

सभी सदस्यों के मासिक सहयोग से समिति ने गरीब व जरतमंद लोगो के लिए 01 दिसंबर 2021 को भोजन पास का शुभारंभ किया जिसके माध्यम से प्रतिदिन जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क भोजन कराने का समिति के सदस्य द्वारा संकल्प लिया गया जो की सभी सदस्यों और बाबा श्याम की कृपया से प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

निःशुल्क शिक्षा सेवा

अच्छे व जरूरतमंद बच्चों के लिए 01 फरवरी 2021 को समिति द्वारा निशुल्क शिक्षा कार्ड का शुभारंभ किया गया जिसके माध्यम से बच्चो को समिति के तरफ से निशुल्क बेसिक कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जा रही है और ये सब भी समिति के सदस्यों के प्रयास और बाबा श्याम की कृपा से ही संभव हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में समिति द्वारा अन्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास जारी है।


गौ सेवा

बाबा श्याम की कृपा से समिति द्वारा लावारिस व बेसहारा गौ माताओं के भोजन की व्यवस्था समय समय पर की जाती रहती है। जिसमे गुड़, हरा चारा, व गौ ग्रास आदि शामिल है।


निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

बाबा श्याम के आशीर्वाद एवम समिति के सदस्यो के सहयोग से 01 सितंबर 2021 को समिति द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य कार्ड का शुभारंभ किया गया जिसके माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को डॉक्टर परामर्श निशुल्क प्रदान किया जाएगा।



गरीब कन्या विवाह सहयोग

समिति द्वारा इस योजना के तहत हर महीने 2 गरीब कन्याओं के विवाह में ज़रूरी समान जैसे अलमारी, बैड, सिलाई मशीन, फ्रीज़ आदि सहयोग के रूप में प्रदान कर उनकी सहायता की जाती है।


समिति द्वारा प्राप्त धनराशि आपके माध्यम से किसी जरूरतमंद तक पहुंचता है जिसका पूरा श्रेय और पुण्य लाभ आप को ही मिलता है।

ये सभी संकल्प समिति के सदस्यों द्वारा मासिक सहयोग राशि से पूरे किए जा रहे है जिसके लिए समिति आप सभी का दिल से आभार प्रकट करती है

समिति द्वारा प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को बाबा श्याम का महामंत्र "ॐ श्री श्याम देवाय नमः" का महाजाप प्राचीन श्री श्याम मंदिर पीपल वाली गली रोहतक में सुबह 7 से 8 बजे तक किया जाता है।

जय श्री श्याम।।

संपर्क सूत्र
सचिन जैन-9034697019
आशीष बंसल- 9253117999
रविन्द्र शर्मा - 9034697069
शुभम जैन (दिल्ली)- 7011716223
रोहित जैन- 9466020050
गौरव जैन-9213144343

नोट: गरीबो की सहायतार्थ हेतु मात्र 100/- प्रतिमाह से समिति के मासिक सदस्य बनकर पुण्य के भागीदार बन सकते है।

।। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा ।।
25/08/2026

।। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा ।।

श्याम प्यारे की जय ♥️🙌हारे के सहारे की जय 💚🙌
25/08/2026

श्याम प्यारे की जय ♥️🙌
हारे के सहारे की जय 💚🙌

23/08/2026
23/08/2026

46वां एकादशी महाजाप ॐ श्री श्याम देवाय नमः🙏
प्राचीन श्याम मंदिर, पीपल वाली गली, काठमंडी, रोहतक #मंदिर #मंदिर #जयश्रीश्याम

22/08/2026

पुत्रदा एकादशी पर खाटू धाम से

22/08/2026

श्री श्याम दर्शन खाटू धाम से🙏

21/08/2026
Divine darshan surrounded by devotion, beauty, and countless fragrant flowers. May this sacred presence fill your heart ...
19/08/2026

Divine darshan surrounded by devotion, beauty, and countless fragrant flowers. May this sacred presence fill your heart with peace, faith, and blessings. 🙏💛

Jai Shri Shyam! 🦚
JaiShriKrishna FlowerDecoration SanatanDharma Blessings PositiveVibes

श्री श्याम प्रभु के आज खाटूश्याम जी भव्य अलौकिक संध्या श्रृंगार दर्शन…🙌
18/08/2026

श्री श्याम प्रभु के आज खाटूश्याम जी भव्य अलौकिक संध्या श्रृंगार दर्शन…🙌

Address

Rohtak

124001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री खाटू श्याम यात्रा समिति रोहतक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to श्री खाटू श्याम यात्रा समिति रोहतक:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share