04/06/2026
बिहार सरकार के माननीय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री Dilip Jaiswal जी से शिष्टाचार मुलाकात कर सारण जिले की विभिन्न जनसमस्याओं, भूमि विवादों, दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं राजस्व प्रशासन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराते हुए शीघ्र एवं प्रभावी समाधान की मांग की। मंत्री महोदय ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जनता के हित एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।