18/04/2026
आज ग्राम उपेड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर केक काटने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ मिलकर बाबासाहेब द्वारा रचित भारतीय संविधान का सम्मान करते हुए उनके श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। 🙏📜
ज्ञान, संघर्ष और आत्मसम्मान की मिसाल बाबासाहेब ने अपनी कलम की ताकत से समाज की तकदीर और हालात बदल दिए। उन्होंने हर वंचित, शोषित और पिछड़े वर्ग को अधिकार और आवाज़ देने का ऐतिहासिक कार्य किया। ऐसे युगपुरुष, महान विचारक, संविधान निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को शत-शत नमन। 🌺
बाबासाहेब के विचार हमें समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आइए, हम सभी PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की एकता और अधिकारों को मजबूत करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लें। ✊🇮🇳
PDA की शक्ति – बाबासाहेब का सपना, मिलकर गढ़ें हम सब अपना!
🙏 जय भीम
Akhilesh Yadav
Samajwadi Party