Civil Defence Alwar Government of Rajasthan

Civil Defence Alwar Government of Rajasthan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Civil Defence Alwar Government of Rajasthan, Alwar City.

09/05/2025

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी।

Mock drill
08/05/2025

Mock drill

07/05/2025

07/05/2025

Mock drill Black out

*सिविल डिफेंस मोक ड्रिल*सूचना जनहित में जारीगृह मंत्रालय द्वारा जारी  किए गए एक आदेश अनुसार पूरे भारतवर्ष में अलग-अलग जग...
06/05/2025

*सिविल डिफेंस मोक ड्रिल*
सूचना जनहित में जारी
गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक आदेश अनुसार पूरे भारतवर्ष में अलग-अलग जगह पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। यह सूचना सभी को प्राप्त हो गई होगी। इस सूचना आदेश से घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। यह मोक ड्रील भारत देश की आम जनता को विकट परिस्थितियों से पूर्व व पश्चात किए जाने वाले बचाव सुरक्षा कार्यों के लिए है जो कि 7 मई 2025 को सिविल डिफेंस व जिला प्रशासन के द्वारा मोक ड्रिल का आयोजन अलग-अलग जगह स्कूलों में गांव में सोसाइटी में किया जाएगा।
जिसमें एयर रेड वार्निंग साइरन को बजाकर लोगों को किस तरह से युद्ध की स्थिति में खुद की सुरक्षा करनी है व किस तरह से परिस्थितियों का सामना करना है यह बताया जाएगा इसलिए इस मॉकड्रिल का आयोजन जगह-जगह किया जा रहा है अतः इस सूचना से कोई भी असुरक्षित महसूस न करें व प्रशासन के साथ मिलकर अपने-अपने परिवार की व आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा करें ।

*सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल में किये जाने वाले कार्य*
*ब्लैक आउट रिहल्सल* में किये जाने वाले कार्य
आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रैक्टिस होगी,
युद्ध के समय हमले से खुद को बचाने की ट्रेनिंग होगी, ,
आम नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग,
लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी,
समय से पहले अहम प्रतिष्ठानों को छिपाने की भी ड्रिल है । सभी मानसिक रूप से तैयार हो।
घबराएं नहीं। बच्चों को अवश्य जागरूक करें।

हवाई हमले से बचाव की चेकलिस्ट

1. अलर्ट और सतर्कता
* एयर रैड सायरन की आवाज़ पहचानें
* मोबाइल या रेडियो पर सरकारी अलर्ट सुनें
* अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल आधिकारिक सूचना पर ध्यान दें।

2. सुरक्षित स्थान (शरणस्थल)
* निकटतम बंकर या शरणस्थल की जानकारी रखें
* अपने घर में मजबूत, बिना खिड़की वाला कमरा तैयार रखें
* शरणस्थल तक जल्दी पहुँचने का रास्ता पहले से तय करें

3. जरूरी वस्तुएँ तैयार रखें
* पीने का पानी (कम से कम 3 दिन का)
* सूखा भोजन (बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स आदि)
* प्राथमिक चिकित्सा किट
* टॉर्च और एक्स्ट्रा सेल
* पोर्टेबल रेडियो
* जरूरी दस्तावेज़ (ID, मेडिकल रिपोर्ट, बैंक डिटेल्स)
* मोबाइल चार्जर / पावर बैंक

4. अंधेरा और सुरक्षा
* रात में सभी लाइटें बंद रखें (ब्लैकआउट)
* खिड़कियों पर मोटे पर्दे, काले कागज़ या ब्लाइंड लगाएँ
* शीशे से दूर रहें, ज़मीन पर लेट जाएँ

5. अभ्यास और तैयारी
* परिवार के साथ हवाई हमले की ड्रिल करें
* बच्चों को सुरक्षित स्थान और प्रक्रिया सिखाएँ
* पड़ोसियों के साथ आपसी सहयोग सुनिश्चित करें

6. हमले के बाद क्या करें
* बाहर तभी निकलें जब सरकारी निर्देश मिले
* घायल हों तो प्राथमिक उपचार करें
* संदिग्ध वस्तु या बम दिखे तो छुए नहीं — पुलिस को सूचित करें।
देवेश कुमार खाडिया अनुदेशक सिविल डिफेंस अलवर राजस्थान सरकार। डिवीजन अलवर ग्रामीण

31/03/2024

Today animal rescue

Rescue done by alwar cd team
12/02/2024

Rescue done by alwar cd team

अलवर में महिला और दो बच्चों की हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिए गए। सोमवार शाम चार बजे तीनों के शव एक कुएं से मिले। त...

Address

Alwar City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Civil Defence Alwar Government of Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share