05/09/2026
🏥💳 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष अवसर — आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत बनेंगे गोल्डन कार्ड 💳🏥
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु जनपद झांसी में विशेष गोल्डन कार्ड निर्माण अभियान संचालित किया जा रहा है।
📅 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, झांसी में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
👴👵 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिक इस शिविर में पहुंचकर अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
📌 गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए साथ लाएं: ✅ आधार कार्ड
✅ आधार से लिंक मोबाइल नंबर
🏥 इसके साथ ही 7 सितंबर 2026 से जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां क्षेत्र के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
📢 स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि परिवार के सदस्य अपने घर के वरिष्ठ नागरिकों को शिविर तक पहुंचाने में सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इस महत्वपूर्ण योजना से जुड़ सकें।
💙 सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
👴👵🏥💳🇮🇳
DM Jhansi HealthCare Connect Anurag Vishwanath Sharma Jawahar Lal Rajput Rashmi Arya Rajeev Singh Parichha MLA Ravi Sharma
जिला स्वास्थ्य समिति जनपद झाँसी उत्तर प्रदेश