03/06/2026
समाजवादी पार्टी उन्नाव
प्रकाशन/प्रसारण हेतु
दिनांक- 03-06-2026
आज जिला कार्यालय उन्नाव में जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार यादव जी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर सभी नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई।श्री यादव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें मिशन 2027 की तैयारियों में पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने एवं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पण तथा सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार संवेदनहीन है और किसी की भी सगी नहीं है ये सिर्फ झूठे वादे करती है और जनता को गुमराह करने का काम करती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली व्यवस्था सब चौपट है। भाजपा ने अपने नौ साल के कार्यकाल में समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया है।लेकिन अब जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है और 2027 में यही जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके कुशासन का अंत कर देगी।इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक उदयराज यादव,सुन्दरलाल लोधी,पूर्व मंत्री अरुण शंकर शुक्ला,बदलू ख़ान,राधेलाल रावत,रामकुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव,पूर्व प्रत्याशी आँचल वर्मा,मुन्ना अल्वी,जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर गौतम,साधु यादव,नरेंद्र लोधी,जिला कोषाध्यक्ष मनीष मिश्रा,विधानसभा अध्यक्ष क्रमशः मनीष सैनी,मकसूद अली,रामपाल कुशवाहा,रामकिसुन लोधी,अशोक सिंह गुड्डू,सत्येंद्र यादव,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष क्रमशः अमन अंजुम,अंकित यादव,जितेंद्र कुशवाहा,राहुल अग्निहोत्री,विनोद पाल,राहुल गौतम,नियाज अहमद,राजेन्द्र यादव,नितिन पटेल,श्रीनारायण पाल,सेवकलाल रावत,सूर्यकान्त पासी,रईस अहमद,शशांक शेखर शुक्ला,सी एल यादव,जितेंद्र रावत,सुजाउर रहमान,सैफ ख़ान,शरीफ ख़ान,मंटू कटियार,गिरधारीलाल लोधी,राजेंद्र लोधी,अफजाल अहमद व सैकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
बैठक का संचालन जिला महासचिव हेमंत पाल ने किया।