Sohanpal प्रधान फोल्ड धनारी

Sohanpal प्रधान फोल्ड धनारी प्रधान - ग्राम पंचायत फोल्ड, धनारी
ब्लॉक उपाध्यक्ष डुंडा - प्रधान संगठन �

 #छोटा_प्रयास 🙏विकास ही हमारा संकल्प है। 🌿ग्राम  #फोल्ड_मांज्यागांव_वार्ड_संख्या_07 अनुसूची जाति वस्ती में संपर्क मार्ग ...
14/06/2026

#छोटा_प्रयास 🙏
विकास ही हमारा संकल्प है। 🌿
ग्राम #फोल्ड_मांज्यागांव_वार्ड_संख्या_07 अनुसूची जाति वस्ती में संपर्क मार्ग निर्माण कार्य प्रगति पर
आसपास के परिवारों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
जल्द ही यह मार्ग अन्य विकसित मार्गों की तरह सुंदर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप में तैयार होकर ग्रामवासी को समर्पित किया जाएगा।
जिससे गांव में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।

#सोहनपाल_सिंह
#ग्राम_प्रधान_फोल्ड
उपाध्यक्ष प्रधान संगठन डुंडा उत्तरकाशी

07/06/2026

माँ नागणी आंगन का सौंदर्य करण
🙏🙏🙏

29/05/2026

माँ नागणी का आंगन का कार्य चाल रहा

आज ग्राम सभा फोल्ड में मां नागणी माता मंदिर प्रांगण के समतलीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया मां नागणी माता की असी...
24/05/2026

आज ग्राम सभा फोल्ड में मां नागणी माता मंदिर प्रांगण के समतलीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया

मां नागणी माता की असीम कृपा से यह कार्य गांव व क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। प्रांगण के समतलीकरण से मंदिर और अधिक आकर्षक एवं भव्य स्वरूप में दिखाई देगा, साथ ही मंदिर परिसर का विस्तार होने से अधिक संख्या में श्रद्धालुजन एक साथ बैठकर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकेंगे।

इस अवसर पर माननीय श्री राजदीप परमार प्रमुख विकासखण्ड डुण्डा श्रीमती लक्ष्मी देवी जी (सदस्य क्षेत्र पंचायत फोल्ड), श्रीमती सीता देवी जी (प्रधान बमन गांव), श्री विक्रम राणा जी (प्रतिनिधि सदस्य क्षेत्र पंचायत फोल्ड), श्री अतर सिंह जी (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य फोल्ड), श्री श्रवण सिंह जी (मां नागणी समिति अध्यक्ष) एवं समस्त ग्रामवासी फोल्ड व बमनगांव उपस्थित रहे।

मां नागणी माता से गांव व क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूं।

🙏🙏सोहनपाल सिंह रमोला ग्राम प्रधान फोल्ड 🙏🙏

21/05/2026

गांव का पानी का दादा पर्दादो से पानी का शोरूत में कार्य चाल रहा

02/05/2026

प्रेषक:
समस्त ग्राम प्रधान
विषय: ई-टेंडरिंग व्यवस्था के विरोध
विकास खण्ड डुण्डा के समस्त ग्राम प्रधानों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि

इस बहिष्कार का मुख्य कारण सरकार द्वारा लागू की जा रही ई-टेंडरिंग (e-Tendering) व्यवस्था है। हमारा मानना है कि यह व्यवस्था त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के मूल सिद्धांतों के विपरीत है और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए जन प्रतिनिधियों (ग्राम प्रधानों) के संवैधानिक अधिकारों का हनन करती है। यह सीधे तौर पर ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता पर प्रहार है।

अतः, अपनी मांगों और अधिकारों की रक्षा हेतु सभी ग्राम प्रधानों ने यह संकल्प लिया है कि जब तक हमारी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया जाता, तब तक हम किसी भी आधिकारिक बैठक का हिस्सा नहीं बनेंगे
समस्त ग्राम प्रधान,
विकास खण्ड - डुण्डा,
उत्तरकाशी।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 25 तारीख को सुबह 10:00 बजे घोषित होंगे*सोहनपाल सिंह*          ...
20/04/2026

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 25 तारीख को सुबह 10:00 बजे घोषित होंगे

*सोहनपाल सिंह*
*ग्राम प्रधान – फोल्ड*
*उपाध्यक्ष, प्रधान संगठन डुंडा (उत्तरकाशी)*

Address

Vill. & P. O./Fold, Dhanari
Uttarkashi
249151

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sohanpal प्रधान फोल्ड धनारी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category