13/11/2025
वर्षों से चली आ रही भडेश्वर महादेव मंदिर बगोड़ी पुजार मोटर मार्ग की मांग पर अब सभी क्षेत्रवासियों की सर्वसम्मति बन चुकी है।
आज इस मार्ग को लेकर लंबे समय से चल रही आपत्तियों और संशयों पर विराम लग चुका है।
ग्राम प्रधान अनोल श्री रोशन सिंह असवाल जी,
ग्राम प्रधान मल्ली श्री प्रवीण सिंह रांगड़ जी,
तथा ग्राम प्रधान बधाणगांव श्री यशपाल सिंह परमार जी ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों की ओर से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर मार्ग के समर्थन में अपनी सहमति प्रदान की है।
मैं इन सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों का हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ।
साथ ही अपनी ग्राम पंचायत की ओर से
माननीय ब्लॉक प्रमुख श्री रणवीर सिंह महंत जी,
जिला पंचायत सदस्य गमरी क्षेत्र श्री शिवराज बिष्ट जी,
पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री विजेंद्र रावत जी,
अध्यक्ष भडेश्वर महादेव मंदिर समिति श्री दीपक बिष्ट जी,
श्री दिगपाल बिष्ट जी, श्री रणवीर सिंह असवाल जी,
तथा समस्त प्रधानगण, जनप्रतिनिधि एवं
गमरी-दिचली क्षेत्रवासियों का हार्दिक धन्यवाद व आभार जिनके विशेष सहयोग और साथ से यह कार्य संभव हो पाया है।
इस हर्ष के विषय की सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
प्रभु की कृपा से यह मेरे लिए व मेरी ग्राम पंचायत के लिए सौभाग्य एवं गौरव का क्षण है।
भडेश्वर महादेव की कृपा से यह मार्ग समृद्धि और एकता का प्रतीक बने — यही कामना है। 🙏🙏