Varanasi Division, N.E.Railway

Varanasi Division, N.E.Railway Varanasi railway division is one of the three railway divisions under North Eastern Railway zone of Indian Railways.

This railway division was formed on 1 May 1969 and its headquarter is located at Varanasi in the state of Uttar Pradesh of India.[1]

02/09/2026
मंडल रेल प्रबंधक ने हरदत्त पुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षण
02/09/2026

मंडल रेल प्रबंधक ने हरदत्त पुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक  ने  बनारस कोचिंग डिपो में सुरक्षा उपकरणों की जांच।
02/09/2026

मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस कोचिंग डिपो में सुरक्षा उपकरणों की जांच।

🚆 मंडल रेल प्रबंधक ने हरदत्तपुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षणगाड़ियों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन को सर्वोच्च प्राथ...
01/09/2026

🚆 मंडल रेल प्रबंधक ने हरदत्तपुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षण

गाड़ियों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन ने वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) श्री यशवीर सिंह के साथ आज 01 सितम्बर 2026 को हरदत्तपुर स्टेशन का गहन संरक्षा निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान हरदत्तपुर यार्ड में स्थित पॉइंट मशीन एवं संबंधित संरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही EI प्रणाली, रिले रूम एवं इमरजेंसी क्रैंक हैंडल की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया तथा स्टेशन मास्टर से ब्लॉक वर्किंग एवं लाइन क्लीयर की प्रक्रिया की जानकारी ली गई।

श्री आशीष जैन ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिगनल एवं दूरसंचार उपकरणों की नियमित जांच एवं अनुरक्षण, किसी भी खराबी का तत्काल निराकरण तथा सभी संरक्षा नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर(समन्वय) श्री यशवीर सिंह,सहायक मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री घनश्याम चौधरी सहित सिंगनल विभाग के वरिष्ठ पर्वेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India

01/09/2026

🚆 बनारस कोचिंग डिपो में सुरक्षा उपकरणों की जांच
मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन ने वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) श्री अभिषेक राय के साथ बनारस कोचिंग डिपो का सघन निरीक्षण किया।
इस दौरान कोचों में लगे , FSDS,एयर स्प्रिंग, FIBA, ब्रेक एक्सीलेटर एवं अलार्म चेन सहित विभिन्न सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई।
डीआरएम ने सभी सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच, स्पष्ट स्टेंसिलिंग, त्वरित कमी-निवारण एवं स्वच्छता की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। 🚉
N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India

*बनारस कोचिंग डिपो में सुरक्षा उपकरणों की जांच, डीआरएम ने दिए नियमित निगरानी के निर्देश*मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आ...
01/09/2026

*बनारस कोचिंग डिपो में सुरक्षा उपकरणों की जांच, डीआरएम ने दिए नियमित निगरानी के निर्देश*

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन ने आज वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) श्री अभिषेक राय के साथ बनारस कोचिंग डिपो का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुरक्षित किए जा रहे रेल कोचों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की तथा अधिकारियों को सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं हर समय दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कोचों में लगे फायर स्मोक एवं डिटेक्शन सिस्टम (FSDS) की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। उन्होंने धुआं अथवा आग लगने की स्थिति में सिस्टम द्वारा दिए जाने वाले अलर्ट, बैटरी बैकअप, अलर्ट के बाद कोच में ब्रेक लगने, सिस्टम को रीसेट करने तथा आवश्यकता पड़ने पर इसे बंद करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही, आग लगने की आपात स्थिति में कोच अटेंडेंट द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त, कोचों में लगे एयर स्प्रिंग, FIBA और ब्रेक एक्सीलेटर की कार्यशीलता की जांच की गई। इन उपकरणों में किसी प्रकार की खराबी होने पर उन्हें अलग करने की प्रक्रिया तथा संबंधित वाल्व एवं कॉक की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। आपात स्थिति में यात्रियों द्वारा अलार्म चेन खींचे जाने पर उसे नियंत्रित करने की व्यवस्था की भी जांच की गई।

मंडल रेल प्रबंधक ने निर्देश दिया कि कोचों में लगे सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों और उनके आइसोलेटिंग कॉक की स्पष्ट एवं स्थायी पहचान सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित कॉक के सामने कोच पर स्पष्ट स्टेंसिलिंग कराने को कहा गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारी संबंधित उपकरण की तत्काल पहचान कर आवश्यक कार्रवाई कर सकें।

उन्होंने अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को सभी सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने तथा निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए फायर सेफ्टी, ब्रेकिंग सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मंडल रेल प्रबंधक ने कोचिंग डिपो में साफ-सफाई एवं स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) श्री अभिषेक राय, मंडल विद्युत इंजीनियर श्री दीपक यादव सहित संबंधित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India

🚨 मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 🚨मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरि...
01/09/2026

🚨 मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 🚨

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के नेतृत्व में रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए वाराणसी मंडल में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को अहीमपुर हॉल्ट के पास मेमू ट्रेन संख्या 65113 पर पत्थरबाजी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🚆 रेल गाड़ियों पर पत्थरबाजी गंभीर एवं खतरनाक अपराध है।
रेलवे ट्रैक एवं उसके आसपास रहने वाले लोगों से अपील है कि ऐसी गतिविधियों से दूर रहें और रेल यात्रियों की सुरक्षा में रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

सुरक्षित रेल यात्रा—हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। 🇮🇳

N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India

01/09/2026

स्वच्छता के प्रहरी, बेहतर सफ़र के साथी! 🚉✨
स्वच्छ स्टेशन, बेहतर सफर !

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखना तथा यात्रियों को शुद्ध एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इसी उद्देश्य से सीवान स्टेशन पर सफाई मित्र आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों के माध्यम से स्टेशन परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग से स्टेशन परिसर में स्वच्छता के उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जा रहा है।
स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेल एवं स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने में सफाई मित्रों का योगदान सराहनीय है।
स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत!
N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India

*बलिया स्टेशन पर यात्री सामान चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोबाइल बरामद*मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन ...
01/09/2026

*बलिया स्टेशन पर यात्री सामान चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोबाइल बरामद*

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के नेतृत्व में वाराणसी मंडल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता तथा चोरी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को आरपीएफ बलिया, जीआरपी बलिया एवं सीआईबी वाराणसी की संयुक्त टीम ने बलिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले अभियुक्त वाहिद शेख उर्फ गोरख (19 वर्ष) को प्लेटफार्म संख्या-01 के पश्चिमी छोर पर पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया।
🔹 अभियुक्त के कब्जे से 02 स्क्रीन टच मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹52,000/-, बरामद किए गए।
🔹 पूछताछ में अभियुक्त ने 09 जुलाई 2026 की रात्रि में बलिया स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से MOTO G 96 5G मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की।
🔹 मामले में पूर्व से पंजीकृत मुकदमे में अज्ञात अभियुक्त के स्थान पर गिरफ्तार अभियुक्त को ज्ञात अभियुक्त के रूप में दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🔹 अभियुक्त के विरुद्ध जीआरपी बलिया में पूर्व से 02 आपराधिक मुकदमे भी पंजीकृत हैं।
यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर है।
N.E. Railway
Ministry of Railways, Government of India

Address

Varanasi
221002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Varanasi Division, N.E.Railway posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Varanasi Division, N.E.Railway:

Shortcuts

Share