Social Empowerment & Research Organization

Social Empowerment & Research Organization We are a research-based NGO dedicated to empowering marginalized community children and combating child labor.

and provide support services to marginalized children, ensuring their access to quality education, healthcare, and protection.

27/10/2025

आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को वाराणसी जनपद के जलालीपुरा वार्ड को आगामी कुछ समय में बाल श्रम मुक्त किये जाने के प्रयास की दिशा में वार्ड के कुछ युवा इन्फ्लुंसर के साथ एक मीटिंग की | जिसमे विषय परक जानकारियां साझा की गयी | अगली मीटिंग में कार्ययोजना और कार्य प्रणाली पर विस्तार से चर्चा कर वार्ड को बाल श्रम मुक्त किये जाने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा | काफी बड़ा चैलेंज है लेकिन नामुमकिन नहीं है | एक दिन में तो नहीं होगा लेकिन एक दिन जरूर होगा.... हम सोशल वर्कर हैं | जब तक बालश्रम चक्र तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं | प्रयास निरंतर जरी रहेगा | आप सबका सहयोग और साथ की अत्यंत आवश्यकता है |

डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव (जनसेवक)

     आप सभी को यह अवगत कराते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ कि मैं और सोशल एम्पावरमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट भ...
16/10/2025



आप सभी को यह अवगत कराते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ कि मैं और सोशल एम्पावरमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट भारत सरकार के बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवम विनियमन) अधिनियम 1986 के उपबंधों के कार्यान्वयन हेतु जनपद बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन समिति- जिला टास्क फोर्स कानपुर नगर एवम वाराणसी में बतौर सदस्य चुना गया है । जिसमे कानपुर नगर एवं वाराणसी जनपद में बालश्रम उन्मूलन एवम पुनर्वासन हेतु तैयार स्टेट एक्शन प्लान एवं प्रदेश को 2027 तक बालश्रम मुक्त कराए जाने हेतु कार्य करना है ।।।
आप सभी साथियों को मुबारकबाद । जिम्मेदारी काफी बड़ी मिली है साथियों तो बस उसी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ इसका निर्वहन भी करना है ।। आप सबका साथ सदैव की भांति प्रार्थनीय है ।।

          सबको सहर्ष बताना है कि अपने ट्रस्ट के प्रथम निशुल्क कम्युनिटी बेस्ड एजुकेशन सेण्टर “ज्ञान दिशा केंद्र (जहाँ ज्...
11/10/2025



सबको सहर्ष बताना है कि अपने ट्रस्ट के प्रथम निशुल्क कम्युनिटी बेस्ड एजुकेशन सेण्टर “ज्ञान दिशा केंद्र (जहाँ ज्ञान को दिशा दी जाती है)“ का शुभारम्भ रुप्पनपुर, पंचकोशी, वाराणसी में किया गया है | जहाँ २ दिन की क्लास में ही प्रभाव दिखने लगा | ज्ञान दिशा केंद्र में हम यह विश्वास रखते हैं कि हर बच्चा अपनी पृष्ठभूमि या परिस्थितियों से परे आगे बढ़ने और जीवन में सफल होने का अधिकार रखता है। हमारा उद्देश्य उन बच्चों तक पहुँचना है जो शिक्षा से वंचित रह गए हैं — वे बच्चे जो स्कूल नहीं जाते, कभी नामांकन नहीं हुआ, बाल श्रम में लगे हुए हैं, भीख माँगने या कचरा बीनने पर मजबूर हैं — और उन्हें एक उज्जवल भविष्य का अवसर प्रदान करना।

“ज्ञान दिशा केंद्र” का प्रोग्राम हमारी वेबसाइट https://www.serotrust.org पर उपलब्ध है | मॉडल की जानकारी के लिए आप वहां से रेफेर कर सकते हैं |

जाना तो बहुत दूर तक है दोस्तों, सफ़र बहुत लम्बा है, अब देखते हैं कहाँ तक और कितना सफलता मिलती है | आप सबका सहयोग और प्यार पूर्व की तरह ही चाहिए.....

🌸एक विनम्र साझा गौरव... 🌸आज का दिन मेरे जीवन का एक विशेष अध्याय बन गया है।मुझे मानद डॉक्टरेट की उपाधि (Honorary Doctorat...
07/10/2025

🌸एक विनम्र साझा गौरव... 🌸

आज का दिन मेरे जीवन का एक विशेष अध्याय बन गया है।
मुझे मानद डॉक्टरेट की उपाधि (Honorary Doctorate) आधिकारिक रूप से प्राप्त हुई है।
यह सम्मान केवल मेरा नहीं है,
बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने मेरे सफ़र के हर पड़ाव पर
मुझे प्रेरित किया, संभाला, और आगे बढ़ने की ताकत दी।
मैं यह उपाधि अपने परिवार, मित्रों, मार्गदर्शकों, और सामाजिक परिवर्तन की राह पर साथ चलने वाले हर साथी एवं उन सभी सामाजिक योद्धाओं को समर्पित है, जो समाज में परिवर्तन और सकारात्मक सोच की अलख जगा रहे हैं।
यह उपलब्धि हमारे सामूहिक प्रयासों, संघर्षों और सपनों का परिणाम है।
क्योंकि सच्चा सम्मान तभी सार्थक होता है जब वह “मैं” नहीं, बल्कि “हम” बन जाए।
आप सबका स्नेह, सहयोग और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी और असली ताकत है।
मैं आप सभी के आशीर्वाद और समर्थन के लिए हृदय से आभारी हूँ।
यह सम्मान मैं पुनः आप सभी को समर्पित है।

डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव
(Social Empowerment and Research Organization)

                  दिनांक 10 सितंबर 2025 को एस एन सेन डिग्री कॉलेज, फूलबाग, कानपुर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक जागरू...
07/10/2025


दिनांक 10 सितंबर 2025 को एस एन सेन डिग्री कॉलेज, फूलबाग, कानपुर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमे मुझे श्रीमती नीता गुप्ता जी, सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से रिजवान अली जी, एस.एच.ओ. महिला थाना से कमर सुल्ताना जी, महिला कल्याण विभाग की काउंसलर डॉक्टर राबिया सुल्तान जी के साथ मंच साझा करने का अवसर मिला जिसमें सभी के अपने सत्र थे और सब ने अपने-अपने सत्र बहुत ही जानकारी पूर्ण तरीके से आसन भाषा में समझाया जिससे बच्चों को सभी योजनाएं, हेल्पलाइन, कानूनी जानकारियों की समझ आसानी से हो सके, मेरा सत्र सबसे आखरी में था जो की सबसे ज्यादा ही मजेदार रहा क्योंकि मैं अपने सत्र की में जानकारी देने के साथ ही साथ पूर्व के सत्रों से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी बच्चों के साथ की जिसमें बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे यह पता चला की बच्चों ने सभी जानकारियां बहुत ही अच्छे तरीके से समझी हैं और सभी ने इन जानकारी को खुद तक सीमित न रखकर और लोगों तक पहुंच कर उनका लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया | मेरे द्वारा बच्चों को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग, स्कालरशिप, महिला कल्याण विभाग द्वारा एवं श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सही जानकारी दी गयी जिनमे प्रमुख रूप से कन्या सुमंगला योजना एवं बाल सेवा योजना सामान्य योजना एवं निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजना, ई-श्रम कार्ड, अटल आवासीय विद्यालय की जानकारी दी गई

              दिनांक 6 सितंबर 2025 को कानपुर कन्या विद्या मंदिर, स्वरूप नगर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता का...
07/10/2025


दिनांक 6 सितंबर 2025 को कानपुर कन्या विद्या मंदिर, स्वरूप नगर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमे मुझे प्रतिभाग कर बच्चों को विभिन्न सामाजिक योजनाओ की जानकारी देने के लिए बुलाया गया | जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार की हेल्पलाइन (1098,112,181,1076,1090) की जानकारी दी गई साथ ही जेंडर इक्वलिटी पर चर्चा हुयी | महिला कल्याण विभाग द्वारा एवं श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सही जानकारी दी गयी जिनमे प्रमुख रूप से कन्या सुमंगला योजना एवं बाल सेवा योजना सामान्य योजना एवं मेरे द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजना, ई-श्रम कार्ड, अटल आवासीय विद्यालय की जानकारी दी गई जिसमें मेरे द्वारा प्रमुख रूप से चाइल्ड लेबर की शिकायत हेतु बनाए गए पोर्टल पेंसिल पोर्टल की जानकारी एवं पोक्सो की शिकायत हेतु बनाए गए पोर्टल पोक्सो ईबॉक्स की प्रयोगात्मक जानकारी दी गयी कि कैसे इन पोर्टल्स का उपयोग कर बच्चों को सहायता पहुंचाई जा सकती है | सभी योजना की सही पात्रता एवं उनके सही आवेदन की प्रक्रिया भी बतायी गयी जिन्हें उन बच्चों द्वारा अपनी कॉपी पर नोट भी किया गया |

       UPES यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून के छात्र एवं छात्राएं हमारे वाराणसी जनपद में इंटर्नशिप...
07/10/2025



UPES यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून के छात्र एवं छात्राएं हमारे वाराणसी जनपद में इंटर्नशिप हेतु आये | यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 1 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक रहा | इस प्रोग्राम के दौरान छात्रों को रियल टाइम प्रोजेक्ट्स पर संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों के अलावा श्रम विभाग, वाराणसी एवं जिलाधिकारी कार्यालय, वाराणसी के कुछ कार्यक्रमों में बच्चों ने बहुत बढ़िया सहयोग प्रदान किया एवं विभागीय अधिकारिओं द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओ पर भी चर्चा कर बच्चों का मनोबल बढाया गया | जिसमे मुख्य रूप से सामुदायिक विकास, श्रम सत्यापन, बाल शिक्षा, बाल श्रम में हमारे निरंतर प्रयासों में सक्रिय रूप से योगदान दिया। हमारे क्षेत्रीय गतिविधियों, जागरूकता अभियानों और टीम समन्वय में समर्पण, सीखने की प्रवृत्ति और समर्थन सराहनीय रहा । इंटर्नशिप सफलतापूर्वक समाप्त होने के पश्चात बच्चों को इंटर्नशिप समापन पत्र एवं प्रमाणपत्र भी दिया गया |

               सोशल एम्पावरमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन की कानपुर ब्रांच  द्वारा 1 जून से 30 जून तक एक पायलट प्रोग्राम क...
07/10/2025


सोशल एम्पावरमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन की कानपुर ब्रांच द्वारा 1 जून से 30 जून तक एक पायलट प्रोग्राम के तहत कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया । चीफ ट्रेनिंग अफसर श्रीमती अनीता श्रीवास्तव जी द्वारा एवं उनके निर्देशन में बेसिक प्रोग्राम जैसे टेलरिंग, ब्यूटिशियन की ट्रेनिंग दी गई । जिसमें किशोरी समूह को यह प्रशिक्षण दिया गया । यह एक पायलट प्रोजेक्ट था जिसका हम इम्पैक्ट जानना चाह रहे थे । जिसका परिणाम 15 अगस्त को प्रमाण पत्र वितरित करने के दौरान देखने को मिला । सबने कैंची पकड़ी थी प्रथम बार । फिर बच्चों से कई मुद्दों पर बात की जिससे की कैसे उनको जीवन मे आर्थिक, सामाजिक उन्नति एवं आजादी मिल सकती है । मिलवाते हैं दो प्रतिभागियों से ।
1. एक प्रतिभागी है जिनको कहा गया कि वहां मत जाओ महीना ऐसे ही बर्बाद कर देंगे और कुछ सीख नही पाओगी इससे अच्छा घर पर ही रहो । लेकिन उन्होंने एक चांस लिया । और मात्र एक माह में वो वो सीख गई जिसके लिए लोग हज़ारों खर्च करते हैं । सीखने के दौरान है एक द्वितीय हस्त सिलाई मशीन से वो अपना काम करने लगी । सीखने के मात्र 15 दिन में ही वो अपना छोटा व्यवसाय घर से शुरू कर चुकी हैं ।उन्होंने अनुरोध किया है कि इस ट्रेनिंग का सेकंड लेवल भी शुरू किया जाए।।
2. हमारे ब्यूटिशियन कोर्स में एक बच्ची ने बताया कि उसने 14000 रुपये किसी बड़े संस्थान को दिए जो पूर्णया व्यर्थ हो गए लेकिन यहां एक माह में अलग अलग तरह के मेकअप, चोटियां, फेसिअल आदि बहुत ही बढ़िया से सीखा । भविष्य में उस बच्ची ने अपना पार्लर खोलना है ।।
मुझे स्वयं यकीन नही था कि मेरी टीम द्वारा मेरी गैर मौजूदगी में पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ इतनी उत्तम ट्रेनिंग दी । जिसमे मुख्य रूप से मुख्य अतिथि श्रीमती राखी यादव जी एवम सिलाई प्रशिक्षिका कु0 रिया सलमा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा , मैं आप सबका शुक्रिया अदा करता हूँ ।
अब अगले कदम में बच्चों के लिए एक कॉम्बो डिज़ाइन कर रहा हूँ जिससे उन बच्चों को शिक्षा, व्यवहार कुशलता, व्यावसायिक प्रशिक्षण, कुशल उद्यमिता, और वो कैसे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ ले सके ।
बस एक एक कदम बढ़ाना है और उनको उनकी मंजिल तक पहुंचाना है ।
जिसके लिए आप सबका स्नेह, आशीर्वाद और प्यार की सदा आवश्यकता है ।।

जो हम तक नही पहुंच सकते । उन तक पहुंचने का एक प्रयास ।।। कृषि श्रमिक जिनके परिवार, बच्चों, बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा ...
07/10/2025

जो हम तक नही पहुंच सकते । उन तक पहुंचने का एक प्रयास ।।। कृषि श्रमिक जिनके परिवार, बच्चों, बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक छोटा सा प्रयास जनपद चंदौली के नियामताबाद और सकलडीहा ब्लॉक में ।। आप सबकी दुआएं और आशीर्वाद की आवश्यकता है ।।

आज अपने ट्रस्ट सोशल एम्पावरमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का PSIT के साथ सामाजिक क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करने हेत...
07/10/2025

आज अपने ट्रस्ट सोशल एम्पावरमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का PSIT के साथ सामाजिक क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करने हेतु MOU साइन किया गया, संस्थान के निदेशक श्री भगवान जगवानी जी एवं ट्रस्ट के सचिव प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा । प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) कानपुर की रैंकिंग लगातार उच्च रही है, खासकर इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के लिए। शिक्षा की रिपोर्ट के अनुसार द टाइम्स ने 2024 में PSIT को कुल मिलाकर *32वां* स्थान दिया है। इसके अलावा, PSIT को उत्तर प्रदेश में एक शीर्ष निजी इंजीनियरिंग संस्थान है।

     आप सबके स्नेह और आशीर्वाद से मैं और मेरा ट्रस्ट सोशल एम्पावरमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन को कानपुर नगर में मुख्य वि...
07/10/2025



आप सबके स्नेह और आशीर्वाद से मैं और मेरा ट्रस्ट सोशल एम्पावरमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन को कानपुर नगर में मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में गठित डिस्ट्रिक्ट स्किल कमेटी में सदस्य बना दिया गया है । अब जिला स्तर पर कौशल विकास को लेकर बहुत काम किया जाना सुनिश्चित होगा ।। धन्यवाद

Address

SA 61/149, J-1, JD Nagar Phase 1, Aktha Paharia
Varanasi
221007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Social Empowerment & Research Organization posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category