Bhajan Marg

Call Website Contact the organization

Bhajan Marg Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhajan Marg, Social service, Raman reti, Vrindavan.

🌿 वृंदावन धाम सेवा संस्थान 🌿

🙏 सेवा ही सर्वोपरि धर्म है 🙏

📚 शिक्षा | 🏥 स्वास्थ्य | 🐄 गौसेवा
🌳 पर्यावरण | 🤝 मानव सेवा | 🛕 सामाजिक एवं धार्मिक सेवा

💚 प्रेम • सेवा • समर्पण • संस्कार

📍 मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार
📞 7488504879

शिक्षा की ओर एक छोटा कदम ❤️📚हर बच्चे के हाथ में किताब, कॉपी और स्कूल बैग हो—यही एक बेहतर भविष्य की शुरुआत है।वृंदावन सेव...
22/08/2026

शिक्षा की ओर एक छोटा कदम ❤️📚

हर बच्चे के हाथ में किताब, कॉपी और स्कूल बैग हो—यही एक बेहतर भविष्य की शुरुआत है।

वृंदावन सेवा धाम संस्थान के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग, कॉपी, किताबें एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित करने का हमारा छोटा-सा प्रयास। 🎒📚✏️

हमारा उद्देश्य केवल सामग्री बांटना नहीं, बल्कि बच्चों के मन में शिक्षा के प्रति विश्वास और आगे बढ़ने का हौसला पैदा करना है।

बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। ❤️

शिक्षा • संस्कार • सेवा • सहयोग
“सेवा ही संकल्प है।”

🙏 आप भी इस नेक कार्य से जुड़ें और किसी बच्चे की शिक्षा में अपना योगदान दें।

#वृंदावनसेवाद्धामसंस्थान #शिक्षासेवा #बालशिक्षा #जरूरतमंदबच्चे #स्कूलबैगवितरण #स्टेशनरीवितरण #समाजसेवा #सेवाकार्य

02/08/2026

Premanand ji maharaj

30/07/2026

भगवान का भजन करने के बाद भी क्यों मिली इतनी बड़ी सजा?😭😭
#श्रीराधावंश #प्रेमानंदजीमहाराज

03 जून 2026 कोब्रह्ममुहूर्त में जाग गए हैं, तोराधा नाम की हाजिरी लगाना न भूलें।🙏 आपका दिन मंगलमय हो। 🙏🙇‍♂️ बोलो राधे राध...
30/07/2026

03 जून 2026 को
ब्रह्ममुहूर्त में जाग गए हैं, तो
राधा नाम की हाजिरी लगाना न भूलें।
🙏 आपका दिन मंगलमय हो। 🙏
🙇‍♂️ बोलो राधे राधे। 🙇‍♂️🙏🙏

12 जून 2026 को ब्रह्ममुहूर्त में जाग गए हैं, तो राधा नाम की हाजिरी लगाना न भूलें।🙏 आपका दिन मंगलमय हो। 🙏🙇 बोलो राधे राधे...
30/07/2026

12 जून 2026 को ब्रह्ममुहूर्त में जाग गए हैं, तो राधा नाम की हाजिरी लगाना न भूलें।
🙏 आपका दिन मंगलमय हो। 🙏
🙇 बोलो राधे राधे। 🙇🙏
राधे राधे 🙏 🌹

🌸 श्री राधे राधे 🌸वृंदावन धाम सेवा संस्थान में आपका हार्दिक स्वागत है।हमारा संकल्प है कि प्रेम, सेवा और मानवता के माध्यम...
30/07/2026

🌸 श्री राधे राधे 🌸

वृंदावन धाम सेवा संस्थान में आपका हार्दिक स्वागत है।

हमारा संकल्प है कि प्रेम, सेवा और मानवता के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाई जाए।

हम निम्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करने का लक्ष्य रखते हैं:
📚 शिक्षा एवं छात्रवृत्ति
🏥 स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण
🐄 गौसेवा एवं पशु संरक्षण
🌱 वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण
🤝 गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता
🛕 धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य

यह केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा का एक संकल्प है।

हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि इस पावन अभियान से जुड़ें, हमें आशीर्वाद दें और अधिक से अधिक लोगों तक इस संदेश को पहुँचाने में सहयोग करें।

वृंदावन धाम सेवा संस्थान

"सेवा ही सर्वोपरि धर्म है।"

05/03/2025

विवाह बाधा मुक्ति हेतु उपाय।

शुक्रवार के दिन एक पिस पीली हल्दी और एक पिस काली हल्दी को मौली के धागे से बांध दे।

अब आपको एक भोजपत्र लेना है। उसके ऊपर लाल पेन से आपका नाम लिखना है।

अब एक लाल पोटली लेना है। उसमें आपको भोजपत्र डालना है। जो हल्दी बांधी है वो डालनी है।

फिर उसमें थोड़ी पीली सरसो और थोड़ी लाल गूंजा भी डालनी है।

अब पोटली को बंद करके अपने दाहिने हाथ में रखकर 108 बार ॐ श्री लक्ष्मी नारायणाय नमः। मंत्र बोलना है।

श्री लक्ष्मी और नारायण से शादी हेतु प्रार्थना करना है।

रात्रि को सोते समय उसे अपने तकिए के नीचे रखना है। बाकी समय पवित्र स्थान पर रखे।

आपको रोज अपने दाहिने हाथ के शुक्र पर्वत पर हल्दी का इत्र लगाना है।

जल्द ही आपकी शादी का योग बन जाएगा।

लड़की या लड़का दोनों ये प्रयोग कर सकते है।
Bhajan Marg

04/03/2025

जीवन को उन्नत और समृद्ध बनाने के उपाय।

यदि आप चाहते है कि आपका जीवन बहुत ही स्वस्थ,सुखी और संपन्न हो तो आपके दिनचर्या में नीचे दिए हुए नियम अवश्य जोड़ ले।

ये ऐसे नियम है कि यदि इन नियमों का पालन कोई साधक 3 महीने तक कर लेता है तो उसका सम्पूर्ण जीवन बदल जाएगा। सुख शांति और समृद्धि की उसे प्राप्ति होगी। मनोकामनाएं पूर्ण होगी और दिन प्रतिदिन उन्नति और तरक्की होगी।

1 योगासन।

नित्य सुबह योगासन करे। सबसे सर्वोत्तम आसान है मयूरासन और सर्वांगासन। ताड़ासन और वज्रासन। ये चार आसान साधक के मन और शरीर दोनों को स्वस्थ करेंगे और उसकी ऊर्जा को बदलेंगे।

2 प्राणायाम।

नियम सुबह अनुलोम विलोम प्राणायाम,भ्रामरी और उजायी प्राणायाम करते है तो ऐसे साधक का ओरा मंडल अत्यंत प्रभावशाली हो जाता है। उसका चेहरा अत्यंत ऊर्जावान बन जाता है। योगासन और प्राणायाम करते समय मार्गदर्शन अवश्य प्राप्त करे। क्योंकि प्राणायाम प्राण ऊर्जा के साथ विशेष प्रक्रिया है।

3 ध्यान

नित्य सुबह यदि साधक विपश्यना ध्यान या अन्य कोई ध्यान जो गुरु निर्देश अनुसार प्राप्त हो उसे करता है तो उसका मन अत्यंत स्वस्थ हो जाता है। चित और आत्म एक दिशा में केंद्रित हो जाते है। आध्यात्मिक उन्नति होने लगीत है। इष्ट की कृपा का अनुभव होने लगता है। सूक्ष्म शरीर विकसित होता है।

4 सद्ग्रंथो का अध्ययन

नित्य केवल 15 मिनिट भी निकाल ले तो जीवन अवश्य बदल जाएगा। धर्म और संस्कृति की जानकारी प्राप्त होगी।

5 अफॉर्मेशन

नित्य सुबह उठे तब तुरंत सीधा बैठकर आपके जो कुछ प्राप्त करना है उसके विषय में अवश्य अफेयर्मेशन करे। केवल 10 मिनिट तक नित्य सुबह और रात्रि को सोते वक्त इसका अभ्यास करेंगे तो आपको अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।

6 मंत्र जप और पूजा।

प्रत्येक साधक को नित्य अपने इष्ट की पूजा और उनके मंत्र का कम से कम 30 मिनिट तक जप अवश्य करना चाहिए। ये प्रक्रिया उसके ऊर्जा केंद्रों को विकसित करती है। आध्यात्मिक उन्नति और जीवन में सुख और समृद्धि प्रदान करती है।

7 आभार व्यक्त करना ।

नित्य रात्रि को सोते वक्त ईश्वर और प्रकृति का आभार व्यक्त करे। आपके जीवन में जो कुछ अच्छा है उसके लिए और आज के दिन जो कुछ अच्छा हुआ उसके लिए पूरे दिल से आभार व्यक्त करे। सुबह उठकर आज का दिन मिला उसके लिए आभार व्यक्त करे। यदि इतना कर लिया तो प्रकृति हमराह आपके जीवन को उन्नत करती जाएगी।

8 क्षमा मांगना और क्षमा करना।

पूरे दिन के बाद रात्रि में सोते वक्त पूरे दिन में जो भी गलत कर्म किए उसके लिए ईश्वर से माफी मांगे। जिस किसी व्यक्ति का गलत किया उसको याद करके माफी मांगे। जो भी आपसे गलती हुई है उन सबके लिए माफी मांगे और साथ में किसी में आपको तकलीफ दिया है तो उसे माफ कर दे। उसका नाम लेकर बोले कि मेने तुझे माफ कर दिया। इससे आप कर्म बंधन से मुक्त होना शुरू हो जाओगे। गुप्त लाभ तो अनंत है इसके।

9 सत्य और धर्म का पालन।

जितना हो सके सत्य बोले और सरल रहे। चल कपट के बिन सत्य बोलेंगे तो आप निश्चित होकर सो सकेंगे। यदि झूठ का सहारा लेते रहेंगे तो उसी झूठ को छुपाने हेतु कई झूठ बोलने पड़ेंगे। सरल जीवन जीने का एक ही मार्ग है सत्य का पालन जितना हो सके करे।

10 जीवन में सुविधा के लिए खर्च करे दिखावे के लिए नहीं।

यदि आप कोई भी वस्तु बिना सोचे समझे लेंगे तो आप परेशान होगे। आपकी आय कम है और आप दिखावे के लिए खरीदी करेंगे तो बाद में आपको ही तकलीफ होगी। दुनिया सिर्फ 2 दिन आपको तारीफ करेगी फिर जब आपके पास पैसे नहीं होंगे तो वहीं लोग आपका भाव नहीं पूछेंगे। इसी लिए बिना दिखावे केवल जरूरी खर्च करके पैसे बचाए।

11 बीज मंत्र के प्रयोग।
यदि आप अपने कार्य के हिसाब से उचित बीज मंत्र का जप करेंगे तो आप जो चाहते है वो प्राप्त कर सकते है। बीज मंत्र का अपना एक वाइब्रेशन होता है। जब विधि विधान पूर्वक बीज मंत्र का जप करेंगे तो आपके मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होते है। धन प्राप्ति, कर्ज मुक्ति, कार्य सफलता से लेकर समस्त कार्य बीज मंत्र से होते है। उचित गुरु के मार्गदर्शन में अवश्य ही इसका प्रयोग करे ।

इसके अलावा कई अन्य नियम है जो जीवन को बदल सकते है। फिलहाल यही नियम अपना लेंगे तो जीवन सरल और सहज हो जाएगा।

इन उपायों को करेंगे तो अवश्य वो सबकुछ प्राप्त होगा जो आप चाहते है।

राधा राधा

Address

Raman Reti
Vrindavan
281121

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhajan Marg posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhajan Marg:

Shortcuts

Share

Category