22/01/2026
मोदी सरकार की विकासपरक सोच और हिमाचल के प्रति प्रतिबद्धता का एक और सशक्त उदाहरण सामने आया है।
हिमाचल प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र सरकार ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY)-IV, बैच–1 के अंतर्गत ₹83.82 करोड़ की लागत से 17 सड़क परियोजनाओं (कुल 53.71 किमी.) को स्वीकृति प्रदान की है।
यह महत्वपूर्ण उपलब्धि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर के सतत प्रयासों का परिणाम है। हाल ही में उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों की माँग रखी थी, जिसे राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए सहर्ष स्वीकार किया गया।
इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 23 बसावटों को सुदृढ़ सड़क संपर्कता प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण विकास, आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
इस जनकल्याणकारी और दूरदर्शी निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री Shivraj Singh Chouhan जी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री Anurag Singh Thakur जी का हृदयतल से आभार एवं अभिनंदन।