03/07/2025
आम आदमी के लिए लड़ना है हमे।
बीपीएल कार्डधारकों को मिलने वाले सरसों तेल के बढ़ाए दाम वापस ले सरकार : ओ पी सिहाग
सरसों तेल के बढ़ाए दाम तुरंत वापस ले सरकार : जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की मांग
पंचकूला, 2 जुलाई: जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पंचकूला जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए बीपीएल कार्डधारकों के लिए सरसों तेल की कीमत में बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की है। सिहाग ने कहा कि पहले से ही बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी से परेशान जनता पर अब दो लीटर सरसों तेल की कीमत 40 से बढ़ाकर 100 रुपये कर देना सरकार की गरीब विरोधी नीति का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हरियाणा में समाज के कमजोर वर्गों को राहत देने की बजाय उन्हें और परेशान कर रही है। “लोगों ने झूठे वादों में फंसकर बीजेपी की सरकार बनाई थी, पर अब हर वर्ग प्रताड़ित महसूस कर रहा है,” उन्होंने कहा।
ओ पी सिहाग ने बताया कि राज्य में लगभग 47 लाख बीपीएल कार्डधारकों को हर महीने सरकार की तरफ से 5 किलो गेहूं, 1 किलो चीनी और 2 लीटर सरसों तेल मिलता है। लेकिन अब तेल के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जो गरीबों पर सीधा बोझ डाल रही है।
जजपा के जिला प्रवक्ता सुरेश पाठक ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों के शासन में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, बेरोजगारी गंभीर समस्या बनी हुई है और मनरेगा मजदूरों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।
ओ पी सिहाग ने सरकार से मांग की है कि जनहित में सरसों तेल के बढ़ाए गए दामों को तुरंत वापस लिया जाए और गरीबों को राहत दी जाए।
#सरसोंतेल_कीमतवापसलो
#बीपीएल_पर_महंगाई_का_वार
#जनहित_में_फैसला_लो
#ओपीसिहाग_की_मांग
#भाजपा_सरकार_की_जनविरोधी_नीति
#जजपा_की_आवाज़
#हरियाणा_में_महंगाई
#गरीब_पर_सरकार_का_शोषण
#बिजलीतेलमहंगाई
#सस्ताराशन_हक_की_लड़ाई
#पंचकूला_की_आवाज़
ूर_परेशान
#तेल_बढ़े_दाम_वापस_लो
#सरकार_सुनो_गरीबों_की_बात
#गरीब_की_आवाज_बनो
#सिस्टम_जवाब_दो
ोके_रहूंगा ोके_रहूंगा #हरियाणा_की_सच्चाई #देव_शर्मा_की_कलम