Vinod Kaparwan

Vinod Kaparwan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vinod Kaparwan, Gopeshwar.

ना तोड़ किसी के आशियाने को, बहुत वक्त लगता है उसे बनाने में… मैं इस विषय पर राजनीति नहीं करना चाहता हूँ और ना ही यह राजन...
23/09/2021

ना तोड़ किसी के आशियाने को, बहुत वक्त लगता है उसे बनाने में…
मैं इस विषय पर राजनीति नहीं करना चाहता हूँ और ना ही यह राजनीति का विषय है. लेकिन अब मैं सरकार के नुमाइंदों की सफाई देख रहा हूँ तो मन में कई तरह के सवाल आ रहे है. अभी कुछ दिनों पहले भी इस प्रकरण में हाट के गाँववासी आत्मदाह की धमकी दे चुके थे, 20 अगस्त को लोगों ने आत्मदाह का प्रयास भी किया, तब से अब तक लंबा समय गुजरा, लेकिन सरकार के नुमाइंदों ने कोई खबर नहीं ली.. और जब हमारे अपने, अपने घरों से बेघर हो गए तो ये लोग PMO तक पहुँच गए. सवाल तो यह को आप पहले क्यूँ नहीं पहुँचे PMO? सवाल तो यह की क्या हाट गाँव के लोग आपके सम्पर्क में नहीं थे? क्या हटवाल परिवार के लोगों ने आपसे बात नहीं की ? या फिर उनकी बातों को नज़रंदाज कर दिया क्यूँकि हमेशा की तरह भाजपा को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना आता है चाहे वो खुद के कार्यकर्ता के साथ ही ये खेल खेलना पड़े, या फिर इतना घमण्ड है की हम कुछ भी करें मोदी जी के नाम पर वोट मिल ही जाएगा..
जब कल अपने साथियों से पुलिस थाने गोपेश्वर में मिला तो सबको देख कर उनसे बात करके मन को बहुत दुख हुआ. मैं हर कदम आपके साथ खड़ा हूँ. सरकार-प्रशासन के लिए किसी के घर को तोड़ना बहुत आसान होता है. लेकिन वो सिर्फ़ एक चार दीवारी नहीं होती किसी के जीवन की पूरी पूँजी होती है. अपने पुरखों की संजोयी हुई यादें होती हैं. लेकिन विकास की आँधी में यह सब बहुत कमजोर होता नज़र आता है. सही मायने में देखूँ तो विकास सिर्फ़ नाम के लिए हो रहा है. धरातल में हम उत्तराखंड के लोग बद से बदत्तर हालात में आ गये हैं। लेकिन मैं और हमारी पूरी आप पार्टी हाट गाँव के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है..

08/09/2021

चार धाम यात्रा जो पिछले लगभग दो साल से बंद पड़ी हुई है उसको सुचारू करवाने के लिए आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बद्रीनाथ जी की तरफ जा रहे थे, लेकिन पांडूकेसर में पुलिस प्रशासन ने बल पूर्वक हम लोगों को बद्रीनाथ जी के लिए जाने से रोक लिया. और हमें गिरफ़्तार कर लिया गया. अगर सरकार जल्दी ही यात्रा शुरू नहीं करती है और देवस्थान बोर्ड रद्द नहीं करती है उसके लिए हमारी पार्टी आगे भी इस तरह आंदोलन करती रहेगी, और उसके लिए मैं और मेरे साथी एक बार नहीं कई बार जेल जाने को तैयार हैं. हम चाहते हैं सरकार कोरोना के गाइड लाइन फ़ॉलो करते हुए चार धाम यात्रा शुरू करें. और जल्द से जल्द देवस्थान बोर्ड ख़त्म करे. चार धाम यात्रा हिंदुओं की धार्मिक आस्था के साथ साथ यहां के लोगों के व्यवसाय से भी जुड़ा हुआ है। आज स्थानीय लोगों को आजीविका का संकट बना हुआ है. जिस पर सरकार को ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है.

चावल की खुशबू और केसर का श्रृंगार,राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार,बहनों का साथ और बेशुमार प्यार,मुबारक हो आपको राख...
22/08/2021

चावल की खुशबू और केसर का श्रृंगार,

राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार,

बहनों का साथ और बेशुमार प्यार,

मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।

Happy 75th Independence Day 🇮🇳Jai hind 🇮🇳🇮🇳
15/08/2021

Happy 75th Independence Day 🇮🇳
Jai hind 🇮🇳🇮🇳

13/06/2021

आज हमने चमोली जिले में बद्रीनाथ विधानसभा के बाछेर ग्राम सभा मैं घर घर जाकर ऑक्सी टेस्ट थर्मल टेस्ट और मास्क वितरण साथ में सेनेटाइज किया. इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रभारी अनूप सिंह रावत जिला टैक्सी यूनियन अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत और जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल सम्मिलित रहे. हम सभी को मिलकर इस बीमारी से लड़ना है.

मैं अतिक्रमण का समर्थन तो नहीं करता हूँ पर परंतु अतिक्रमण हटाने के नाम पर जाति विशेष के लोगों को ही तारगेट किया जाना न्य...
09/06/2021

मैं अतिक्रमण का समर्थन तो नहीं करता हूँ पर परंतु अतिक्रमण हटाने के नाम पर जाति विशेष के लोगों को ही तारगेट किया जाना न्याय संगत नहीं है। प्रशासन को चाहिए कि सबको समान न्याय दिया जाए। पोखरी में नखोलियाणा के अनुसूचित जाति के लोगों ने ही नहीं बल्कि उंची पहुंच रखने वाले तमाम लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है लेकिन प्रशासन ने सिर्फ अनुसूचित जाति के लोगों का अतिक्रमण ऐसे समय में ध्वस्त किया जब कोरोना काल चल रहा था और गरीब परिवार के लोग अपना सर छिपाने के लिए छप्पर बनाकर रह रहे थे।प्रशासन का दोहरा मापदंड बर्दाश्त योग्य नहीं है। जिन लोगों की उंची पहुंच है उनका तो प्रशासन कुछ नहीं बिगाड पा रही है और जिसका कोई पूछने वाला नहीं है उस पर डंडे के बल पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, इस प्रदेश का इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता है।

:-अतिक्रमण सभी का हटे, जाति विशेष के लोगों को तारगेट किया जाना न्याय संगत नहींः विनोद कपरूवाण* https://dabijubannews.com/state/uttarakhand/encroachment-should-be-removed-from-all-it-is-not-fair-to-target-people-of-a-particular-caste-vinod-kapuruwan/ इस न्यूज़ पोर्टल की महत्वपूर्ण ख़बरों से अपने दोस्तों और रिलेटिव्स को अपडेट कराने के लिए इस ख़बर को ज़रूर शेयर करें।👈

गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण ने कहा कि अतिक्रमण किया जाना कानूनी तौर पर सही .....

सच्चे और शिक्षित युवा ही राजनीति की दशा, दिशा और देश बदल सकते हैं. आप सभी युवा साथियों का बहुत बहुत स्वागत और सभी को आशी...
08/06/2021

सच्चे और शिक्षित युवा ही राजनीति की दशा, दिशा और देश बदल सकते हैं.
आप सभी युवा साथियों का बहुत बहुत स्वागत और सभी को आशीर्वाद. भगवान बद्रिविशाल से आपकी सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की प्रथना करता हूँ।
जय उत्तराखंड 🙏

08/06/2021

सच्चे और शिक्षित युवा ही राजनीति की दशा, दिशा और देश बदल सकते हैं.
आप सभी युवा साथियों का बहुत बहुत स्वागत और सभी को आशीर्वाद. भगवान बद्रिविशाल से आपकी सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की प्रथना करता हूँ।
जय उत्तराखंड 🙏

03/06/2021

आज पीपलकोटी में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन के अपने श्रमिक भाइयों से मिला. बड़े दुख की बात है कि इस कोरोना काल में भी हमारे भाई लोग अनशन पर बैठने को मजबूर हैं. आम आदमी पार्टी पीपलकोटी में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन के श्रमिकों के हर कदम पर साथ खड़ी है। हम प्रदेश सरकार से निवेदन करते हैं की जल्दी ही इस विषय पर कार्य करें तथा मैं भी अपने सतर पर केजरीवाल जी बात करूगाँ की दिल्ली में वे भी हिंदुस्तान कन्स्ट्रक्शन के दिल्ली ऑफ़िस में बात करें ताकि हमारे भाइयों को जल्द से जल्द उनका वेतन मिल सके.

कल जोशीमठ में  हमारी आम आदमी पार्टी और यूथ फ़ाउंडेशन के कार्यकर्ताओं  ने मिलकर इस  करोना काल में लोगो के बीच जाकर जनता क...
02/06/2021

कल जोशीमठ में हमारी आम आदमी पार्टी और यूथ फ़ाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस करोना काल में लोगो के बीच जाकर जनता की परेशानियां कैसे दूर की जाय और विधानसभा में कैसे आम आदमी पार्टी और यूथ फाउंडेशन मिल कर काम करेंगे इस पर विचार के लिए बैठक की गई.. कुछ कोरोना कीट हम जरूरतमंदो को दे चुके हैं और जल्दी ही और भी कोरोना कीट और राशन की व्यवस्था की जाएगी.

गांव-गांव जाकर मास्क, सेनेटाइजर वितरित करेंगे आप कार्यकर्ता
https://uttarakhandsamachar.com/aap-worker-distribute-mask-senetiger/

On behalf of all of us, welcome onboard! # Ajay Kothiyal ji कर्नल अजय कोठियाल जी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत एव...
20/04/2021

On behalf of all of us, welcome onboard!
# Ajay Kothiyal ji
कर्नल अजय कोठियाल जी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।आप किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. मैं भगवान बद्री विशाल से कामना करता हूँ की हम सब साथ मिलकर उत्तराखंड को एक नयी दिशा की ओर ले जाने का काम करेंगे. आपका साथ पाकर पार्टी का हर कार्यकर्ता एक नये जोश के साथ हमारे उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए मज़बूती से आपके साथ खड़ा रहेगा।
जय भारत।
जय उत्तराखंड।

या देवी सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थितः | या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थितः | या देवी सर्वभूतेषु शान्तिरुपेण संस्थितः...
13/04/2021

या देवी सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थितः | या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थितः |
या देवी सर्वभूतेषु शान्तिरुपेण संस्थितः | नमस्तस्यैः नमस्तस्यैः नमस्तस्यैः नमो नमः |
ॐ अम्बायै नमः || ||

Address

Gopeshwar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vinod Kaparwan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share