07/12/2023
कल दिनांक 06दिसंबर 2023 को *गांव धारणिया , चिंदड , बड़ोपल, कुम्हारिया, खाराखेड़ी , काजल हेडी व एमपी रोही विधानसभा फतेहाबाद में *गांव कमेटी सम्मान समारोह* का आयोजन *बड़ोपल ब्लॉक नंबर 1* प्रभारी दर्शन लाल हाँसू की अध्यक्षता में किया गया । सर्वप्रथम ब्लॉक प्रभारी दर्शन लाल हाँसू ने सम्मान समारोह में उपस्थित सभी लोगों को माला पहनाकर अभिवादन किया। गांव कमेटी के सभी सदस्यों का वेरिफिकेशन अटेंडेंस बुकलेट में लिया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित गांव कमेटी के सभी सदस्यों से परिचय लिया गया और पूछा गया की कि कितना समय पार्टी को दे सकते हैं एवं अरविंद केजरीवाल जी के बारे में उनकी क्या सोच है। सम्मान समारोह में उपस्थित गांव की कमेटी के सभी सदस्यों को एक-एक करके बुलाकर उनकी आई. डी. कार्ड जनरेट करके सभी के सामने उन्हें आई. डी. कार्ड देकर एवं ताली बजाकर उन्हें सम्मानित किया गया । गांव कमेटी के सभी सदस्यों को आई.डी.कार्ड देने के बाद एक साथ खड़े कराकर शपथ दिलाई गई व राष्ट्रगान गाया गया । राष्ट्रगान होने के बाद गांव कमेटी का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी गांव कमेटी सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया । गांव कमेटी के सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप में स्टेट मैनेजमेंट टीम द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर को जोड़ा गया व ग्रुप एडमिन बनाया गया । सभी सदस्यों को भी ग्रुप एडमिन बनाकर आग्रह किया गया कि ज्यादा से ज्यादा गांव वालों / पार्टी समर्थकों को इस ग्रुप में जोड़ें । प्रदेश स्तर बदलाव पदयात्रा के बारे में सभी सदस्यों को बताया गया एवं प्रदेश स्तर बदलाव पदयात्रा के दौरान गांव की कमेटी के सभी सदस्यों को अपने गांव में पार्टी का झंडा लेकर दो बार बदलाव मार्च निकालने के लिए ट्रेनिंग दी गई । दर्शन लाल हांसू जिला सचिव आप फतेहाबाद ने अपनी पार्टी की जिम्मेदारियों को बहुत ही बखूबी से निभाते हुए अगले चरण के बारे में अच्छे से सभी सदस्यों को समझाया । *सभी सदस्यों की सशक्त टीम बनाई गई और और गांव की जिम्मेदारियां दी गई । पार्टी के सभी सदस्यों की मीटिंग बहुत ही सजग और सुचारू रूप से ली गई । आम आदमी पार्टी का बढ़ता हुआ परिवार एक सशक्त परिवार की पहचान बनता जा रहा है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी अपना परचम लहराएगी और विधानसभा* में अपना मुकाम ऊंचाइयों पर हासिल करेगी । मौके पर लक्ष्य गर्ग ज्वाइंट सेक्रेटरी स्टेट बॉडी,सरदार तजिंदर सिंह तूर ब्लॉक अध्यक्ष , नितेश कुमार जिला जॉइंट सेक्रेटरी यूथ , शेर सिंह कड़ावला जिला अध्यक्ष श्रमिक विंग , विकास हांसू व गुरविंदर सिंह मौजूद रहे ।
इंकलाब जिंदाबाद 🙏
चीफ़ इंजिनियर दर्शन लाल हाँसू
जिला सचिव आप फतेहाबाद