Vasishtha Nagar Times

Vasishtha Nagar Times VN TIMES

03/09/2026

जमीन बचाने के लिए दर-दर भटक रहा दिव्यांग, डीएम से लगाई गुहार

01/09/2026

विदेश भेजने के नाम पर पर्यटक बीजा देकर धोखाधड़ी
पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकीः पीड़ित ने किया सपा नेता के खिलाफ एसपी से की शिकायत

सपा नेता बब्लू तिवारी ने तेज किया जन सम्पर्कः नागरिकों से सीधा संवादजनता के सुख-दुख में सहभागी बनना राजनीति का मूल उद्दे...
29/08/2026

सपा नेता बब्लू तिवारी ने तेज किया जन सम्पर्कः नागरिकों से सीधा संवाद
जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना राजनीति का मूल उद्देश्य-बब्लू तिवारी
बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र 309 से समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार बब्लू तिवारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। पिछले कई महीनों से वह क्षेत्र के विभिन्न गांवों, बाजारों और प्रमुख स्थानों का लगातार दौरा कर आम लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान वह ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। बब्लू तिवारी का कहना है कि उनके लिए राजनीति महज चुनाव लड़ने या सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं है। उनका उद्देश्य जनता के बीच लगातार मौजूद रहकर क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहना ही उनकी राजनीति की मूल भावना है।
उन्होंने कहा कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए जनप्रतिनिधि और जनता के बीच मजबूत संवाद तथा साझा प्रयास आवश्यक है। उनका लक्ष्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और विकास को गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन और विश्वास मिला तो रुधौली को विकास की नई दिशा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बब्लू तिवारी विशेष रूप से युवाओं की समस्याओं को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें रोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना, कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
महिलाओं के सशक्तीकरण,छात्र-छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर भी बबलू तिवारी ने अपनी योजनाओं पर चर्चा की। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलना चाहिए। क्षेत्र की बदहाल सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई।
बब्लू तिवारी ने कहा कि उनका जनसंपर्क अभियान केवल राजनीतिक गतिविधि नहीं बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से मिलने के दौरान उन्हें जो सुझाव और समस्याएं मिल रही हैं, उन्हें गंभीरता से समझा जा रहा है। आने वाले समय में जनसंपर्क अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

21/08/2026

लम्बे समय से एक ही मण्डल में तैनात कर्मचारियों के स्थानान्तरण की मांग, कार्रवाई न हुई तो सीएम योगी से मिलेंगे हियुवा महामंत्री कन्हैया लाल

20/08/2026

आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त की समीक्षा बैठक में बूथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती का निर्णय
विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी पार्टी-ई. काजी इमरान लतीफ
बस्ती। आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त की समीक्षा बैठक रोडवेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 9 जनपदों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा बैठक में संगठन द्वारा बूथ स्तर पर किये जा रहे कार्य, जनहित के सवालों को लेकर किये गये आन्दोलन, मुद्दों पर चर्चा के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन मंन्थन हुआ।
मुख्य अतिथि बौद्ध प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष ई. काजी इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर निरन्र संघर्ष कर रही है। पेपर लीक, बिजली संकट, स्कूलों में दुर्व्यवस्था, श्रीराम मंदिर में चंदा घोटाला सहित अनेक मुद्दों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्वयं कई सवाल खड़े किये। आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये ई. काजी इमरान लतीफ ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आयी है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, बस्ती जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा, प्रान्तीय सचिव अनुज कुमार पाठक, पतिराम आजाद, प्रान्तीय महासचिव रजत चौरसिया, श्रावस्ती प्रभारी अरूण कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र यादव आदि ने जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने और बूथ स्तर पर संगठन के मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी मजबूत संगठन के आधार पर यूपी चुनाव में उतरेगी।
समीक्षा बैठक में प्रेमचन्द्र गुप्ता, राम सजन सूर्यवंशी, संजय कुमार, उमेश कुमार शर्मा, निरंकार सिंह, अरविन्द जायसवाल, अनुज प्रताप सिंह, मनीराम, अजय कुमार मिश्र, फिरोज हैदर, दुर्रविजय यादव, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, जलाल अहमद, दिनेश उपाध्याय, राम विलास तिवारी, अंजनी श्रीवास्तव, मिथलेश भारती, मो. इशहाक, अनिल कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक यादव, सुरेन्द्र पाल, बब्लू चौधरी, रामभवन, अनुज कुमार, खुरशीद अहमद, अब्दुल कयूम, अजय नरायन, हरेन्द्र, सन्तोष, शहजाद, शकील खान, अनिल कोरी, सुरेश चन्द्र, दिनेश उपाध्याय, विजयशंकर विश्वकर्मा, राधिका, गुलाब, वाहिद अली, अरूण कुमार, मोहन द्विवेदी, फिरोज के साथ ही आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त के 9 जनपदों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

20/08/2026

दहेज उत्पीड़न के मामले में भाई-बहन को धमकी, सुरक्षा की मांग
डीआईजी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की

‘समर्पण और सम्मान’ में डॉ. राजन शुक्ला सम्मानितउप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानितबस्ती। ...
08/08/2026

‘समर्पण और सम्मान’ में डॉ. राजन शुक्ला सम्मानित
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित
बस्ती। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और निरंतर सेवा के लिए पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. राजन शुक्ला को अमर उजाला समाचार पत्र की ओर से आयोजित ‘समर्पण और सम्मान’ कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. राजन शुक्ला को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके सेवाभाव की सराहना की।
कार्यक्रम में चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। डॉ. राजन शुक्ला को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, मरीजों के प्रति सेवाभाव और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों का योगदान महत्वपूर्ण है, जो अपने कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने सम्मानित होने वाले लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह समाजहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. राजन शुक्ला ने सम्मान मिलने पर अमर उजाला परिवार और कार्यक्रम के आयोजकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के लिए मरीजों का विश्वास और उनकी बेहतर सेहत सबसे महत्वपूर्ण है। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी उपलब्धि के पीछे परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। सम्मान मिलने से जिम्मेदारी और बढ़ जाती है और उनका प्रयास रहेगा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ जरूरतमंदों की सेवा भी निरंतर जारी रहे।
डॉ. राजन शुक्ला को सम्मानित किए जाने पर उनके परिचितों, शुभचिंतकों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जताई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा जैसे सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है।
सम्मान समारोह में डॉ. राजन शुक्ला को मिला यह सम्मान उनके चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सेवा, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

07/08/2026

विद्यालय की भूमि के कथित दुरुपयोग का आरोप, जिलाधिकारी से जांच और कार्रवाई की मांग

04/08/2026

जमानत करवाने जा रहे व्यक्ति को दबंगों ने मारा पीटाः कार्रवाई की मांग

मूसलाधार बारिश के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का अनूप खरे ने किया भव्य स्वागतबस्ती। मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार को...
04/08/2026

मूसलाधार बारिश के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का अनूप खरे ने किया भव्य स्वागत

बस्ती। मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार को महिला अस्पताल के सामने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनूप खरे ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। खराब मौसम के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा और पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा।

बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत के दौरान समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर अनूप खरे ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने भी बारिश के बीच बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

स्वागत समारोह में युवा नेता अवनीश सिंह, व्यापारी नेता नंदकिशोर गुप्ता, सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के संस्थापक अश्वनी श्रीवास्तव, भाजपा के कर्मठ नेता विकास चौधरी, डॉ. अरविंद चौधरी, युवाओं के दिल की धड़कन कहे जाने वाले संदीप कनौजिया, हरिशंकर पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे कार्यक्रम के दौरान जोशीले नारों से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। मूसलाधार बारिश के बीच उमड़ी भीड़ पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

Address

Basti

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vasishtha Nagar Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vasishtha Nagar Times:

Shortcuts

Share