RAJ KUMAR YADAV MLA

RAJ KUMAR YADAV MLA RajKumar Yadav (Raju)
MLA, 16th Legislative Assembly
Constituency - Mainpuri

हर हर महादेव 🔱हमारा सौभाग्य है आज हमारे प्रतिष्ठान शौर्य पैलेस आवास विकास मैनपुरी पर परम पूज्य,अनंत श्री विभूषित, ज्योति...
05/06/2026

हर हर महादेव 🔱
हमारा सौभाग्य है आज हमारे प्रतिष्ठान शौर्य पैलेस आवास विकास मैनपुरी पर परम पूज्य,अनंत श्री विभूषित, ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन हुआ आज का दिन मेरे परिवार और मेरे उपस्थित रहे साथियों के लिए अत्यंत मंगलमय और ऐतिहासिक रहा महाराज जी के आशीर्वाद व प्रवचन से हम सभी धन्य हुए इस शुभ अवसर पर मैनपुरी की लोकप्रिय सांसद श्रीमती डिंपल यादव जी ने महाराज श्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन कर उनका पावन सानिध्य और दिव्य आशीर्वाद प्राप्त कर उनके प्रवचनों को आत्मसात किया
✨ चरण कमल बंदौ हरिराई... ✨
जिनकी दिव्य वाणी और सादगी से पूरा देश आलोकित है, ऐसे पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी आज हमारे घर पधारे। यह हमारे पूरे परिवार के कई जन्मों के पुण्यों का फल है जो आज साक्षात सनातन संस्कृति के रक्षक हमारे द्वार पर थे। महाराज जी का आशीर्वाद पाकर जीवन धन्य हो गया।
महाराज श्री की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे, यही प्रार्थना है। 🌸🙇‍♂️
जय गऊ माता

विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी सदर में मातृभूमि और मानवता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान वीरांगना, लोकमा...
01/06/2026

विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी सदर में मातृभूमि और मानवता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान वीरांगना, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं पावन अवसर पर शहर मैनपुरी में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ पाल समाज के प्रतिभाशाली लोगों का अभिनंदन कर गौरव बढ़ाया।

01/06/2026
भगवान शिव जी की अनन्य भक्त, प्रेम, समर्पण और करुणा की मूर्ति महान वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर शत शत न...
31/05/2026

भगवान शिव जी की अनन्य भक्त, प्रेम, समर्पण और करुणा की मूर्ति महान वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर शत शत नमन।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव /राज्यसभा सांसद आदरणीय रामजीलाल सुमन जी की पुत्री के सुपुत्र दिव्यांशु सिंह के आकस्...
29/05/2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव /राज्यसभा सांसद आदरणीय रामजीलाल सुमन जी की पुत्री के सुपुत्र दिव्यांशु सिंह के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ श्मशान घाट पर पहुंचकर दाह संस्कार क्रियाकर्म संपन्न कराया।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी सदर ब्लॉक मैनपुरी के ग्राम खटिकपुर में आयोजित  क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य उद्घाटन समारोह मेंमुख...
29/05/2026

विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी सदर ब्लॉक मैनपुरी के ग्राम खटिकपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य उद्घाटन समारोह में
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर फीता काटकर उद्घाटन किया,,
खिलाड़ियों से मुलाकात की एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति जो जोश और उत्साह देखने को मिला,
वह सच में सराहनीय और प्रेरणादायक है।
युवा शक्ति ही हमारे क्षेत्र का भविष्य है,
और ऐसे आयोजन उन्हें आगे बढ़ने का एक मजबूत मंच प्रदान करते हैं।
मैं सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए
ढेरों शुभकामनाएं देता हूँ।
खेलेगा खटिकपुर बढ़ेगा खटिकपुर
हमारा संकल्प विकसित खटिकपुर

विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी सदर के ग्राम कालाखेत निवासी भारत माता की सेवा करते हुएअपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले...
29/05/2026

विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी सदर के ग्राम कालाखेत निवासी भारत माता की सेवा करते हुएअपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले BSF वीर शहीद जवान अहिबरन सिंह जी के अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
उनका यह सर्वोच्च बलिदान न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वीर जवान ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शत्-शत् नमन वीर सपूत।

Address

Mainpuri

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RAJ KUMAR YADAV MLA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to RAJ KUMAR YADAV MLA:

Share