Shankar Singh

Shankar Singh ! रूपौली का बेटा !
निर्दलीय विधायक, रूपौली विधानसभा

कल श्री सनोज सिंह जी और श्रीमती सपना सिंह जी की विवाह की 25वीं वर्षगांठ के अत्यंत पावन एवं भव्य उत्सव में सम्मिलित हुआ।य...
04/06/2026

कल श्री सनोज सिंह जी और श्रीमती सपना सिंह जी की विवाह की 25वीं वर्षगांठ के अत्यंत पावन एवं भव्य उत्सव में सम्मिलित हुआ।

यह आयोजन दिनांक 3 जून, 2026 को मैजेस्टिक फार्म्स बैंक्वेट हॉल, बाघमारा, पूर्णिया में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सिंह परिवार के आतिथ्य और स्नेह ने इस उत्सव को और भी स्मरणीय बना दिया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आदरणीय दंपत्ति का यह प्रेम, अटूट विश्वास और वैवाहिक जीवन का यह सफर सदैव खुशियों से परिपूर्ण रहे। विवाह वर्षगांठ की अनंत मंगलकामनाएं!

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम योद्धा एवं जनप्रिय जननेता स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ सहाय जी की पुण्...
03/06/2026

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम योद्धा एवं जनप्रिय जननेता स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ सहाय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!

देश के पूर्व रक्षा मंत्री, प्रखर समाजवादी नेता एवं पद्मविभूषण जॉर्ज फ़र्नान्डिस जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। लोकतंत्...
03/06/2026

देश के पूर्व रक्षा मंत्री, प्रखर समाजवादी नेता एवं पद्मविभूषण जॉर्ज फ़र्नान्डिस जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। लोकतंत्र, श्रमिक अधिकारों और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्शों एवं संघर्षों को स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

आज गोआगाछी स्थित ऐतिहासिक पोखरिया काली मंदिर में शीश नवाकर माँ भगवती की पूजा-अर्चना किया।इस पावन अवसर पर माँ काली से क्ष...
02/06/2026

आज गोआगाछी स्थित ऐतिहासिक पोखरिया काली मंदिर में शीश नवाकर माँ भगवती की पूजा-अर्चना किया।

इस पावन अवसर पर माँ काली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सभी क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया। जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरा मुख्य संकल्प है, और माँ का आशीर्वाद इस मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देता है।

माँ का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

IIT-Advanced की परीक्षा में पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त कर हमारे राज्य का नाम रोशन करने वाले बिहार के बेटे शुभम को ...
02/06/2026

IIT-Advanced की परीक्षा में पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त कर हमारे राज्य का नाम रोशन करने वाले बिहार के बेटे शुभम को इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक बधाई!

शुभम ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट दृढ़ संकल्प और मेधा से यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आपकी यह स्वर्णिम सफलता बिहार के लाखों युवाओं के लिए एक महान प्रेरणा है।

ईश्वर से आपके उज्ज्वल, समृद्ध और सफल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ करता हूँ। आप निरंतर ऐसे ही नित नई ऊँचाइयों को छुएं और देश-दुनिया में बिहार का मान बढ़ाते रहें।

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के शुभ अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा आदरणीय वाहिदा सरवर जी एवं माननीय बैसी विधायक श्री गुलाम सरवर जी के...
30/05/2026

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के शुभ अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा आदरणीय वाहिदा सरवर जी एवं माननीय बैसी विधायक श्री गुलाम सरवर जी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान साथ में नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह जी (ज़िला परिषद, उपाध्यक्ष), सन्तोष सिंह जी (ज़िला परिषद), दीपक शर्मा जी (ज़िला परिषद प्रतिनिधि), रीता देवी जी (ज़िला परिषद), पुष्कर झा जी (ज़िला परिषद), नवसाद जी (ज़िला परिषद), मुन्ना भाई, आदित्य कुमार जी (ज़िला अध्यक्ष पूर्णियाँ, कांग्रेस), अजहर आलम (कार्यपालक अभियंता), अफरोज जी (ज़िला परिषद), नूतन झा जी और प्रबुद्ध साथियों से भेंट कर पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं साझा किया।

हमारे क्षेत्र की यही कौमी एकता, गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा हमारी असली ताकत है। इस गरिमापूर्ण आतिथ्य, आदर-सत्कार और स्नेह के लिए माननीय अध्यक्षा जी, माननीय विधायक जी एवं समस्त साथियों का सहृदय आभार।

आज जिला परिषद पूर्णिया कार्यालय पहुँचा। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह जी, जिला परिषद सदस...
30/05/2026

आज जिला परिषद पूर्णिया कार्यालय पहुँचा। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह जी, जिला परिषद सदस्य श्री संतोष सिंह जी, अजहर आलम जी (कार्यपालक अभियंता), आदित्य कुमार ( ज़िला अध्यक्ष, कांग्रेस) , मुन्ना सिंह जी, नूतन झा जी एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों व साथियों के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रतिमूर्ति, प्रखर राष्ट्रवादी, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें...
28/05/2026

साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रतिमूर्ति, प्रखर राष्ट्रवादी, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के इस मुकद्दस मौके पर आप सभी क्षेत्रवासियों को तहे दिल से मुबारकबाद!यह त्योहार हमें त्...
28/05/2026

पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के इस मुकद्दस मौके पर आप सभी क्षेत्रवासियों को तहे दिल से मुबारकबाद!

यह त्योहार हमें त्याग, समर्पण, नि:स्वार्थ भाव और समाज में एकजुटता से रहने की सीख देता है। हमारी राजनीति का भी यही मूल संकल्प है - हर वर्ग, हर समाज और हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना और आपसी भाईचारे की इस खूबसूरत विरासत को संजोए रखना।

आप सभी क्षेत्रवासियों को ज्येष्ठ माह के पावन चतुर्थ मंगलवार “बड़े मंगल” के शुभ अवसर पर प्रभु श्री हनुमान जी के चरणों में...
26/05/2026

आप सभी क्षेत्रवासियों को ज्येष्ठ माह के पावन चतुर्थ मंगलवार “बड़े मंगल” के शुभ अवसर पर प्रभु श्री हनुमान जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन और हार्दिक शुभकामनाएं!

महावीर बजरंगबली की असीम कृपा और आशीर्वाद आप सभी पर सदा बनी रहे। प्रभु से यही प्रार्थना है कि संकटमोचन देव आपके जीवन से सभी विघ्न-बाधाओं को दूर कर सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय ऊर्जा का संचार करें।

Address

Sipahitola
Purnea

Telephone

9934833300

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shankar Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shankar Singh:

Share