19/08/2026
माननीय शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने आज राज्य सचिवालय शिमला से ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ ( My words, My Story) रीडिंग कैंपेन तथा मोबाइल लाइब्रेरी वैन को हरी झंडी दिखाकर इस कंपेन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना है और यह अभियान प्रदेशभर में चलेगा और यह वैन विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
इस अभियान के तहत सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 8 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश यह अभियान Room to Read India Trust के सहयोग से संचालित कर रहा है। शिक्षा मंत्री जी ने समग्र शिक्षा की स्टाफ बस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कर्मचारियों के कार्यालय आवागमन की सुविधा के लिए उपयोग की जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में केवल किताब पढ़ने की आदत विकसित करना ही नहीं, बल्कि पढ़ी गई सामग्री पर सोचने, अपने विचार व्यक्त करने, रचनात्मकता विकसित करने और कहानियों से जुड़ने की क्षमता को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से सरकारी स्कूलों में जीवंत पुस्तकालयों की अवधारणा को भी मजबूत किया जाएगा। अभियान के लिए जिला, ब्लॉक और स्कूल स्तर पर तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
#शिक्षामंत्री #रोहितठाकुर