12/11/2025
हर चुनाव में वादा वही- "विकास करब", "सुधार लाएब", "जनता के सेवा करब"… लेकिन सच्चाई ?
बस एक बार कुर्सी मिल जाए, फिर टाउन एरिया के करोड़ों चबा जाएं-जैसे भूख भ्रष्टाचार की हो, और जनता थाली में परोसी गई हो।
मुंह में राम, बगल में छुरी, और जनता के काटे के मूड में पूरा सिस्टम।
कब तक ठगे जइब ? कब तक वोट देके धोखा खाइब ?
अब मूर्ख मत बनिए-जागिए, पूछिए, और चुनिए वो जो जवाबदेह हो, ना कि वो जो सिर्फ लूट के इरादे से आया हो।
मनियार आज विकास नहीं, भ्रष्टाचार का पोस्टर बन चुका है-शवदाह स्थल से लेकर परशुराम स्थान तक, हर ईंट में कमीशन की स्याही लगी है; सोलर पैनल और वॉटर प्यूरिफायर के नाम पर जनता के सपनों को लूटा गया, देवापुर की सड़कें गड्ढों से भरी हैं और टाउन एरिया में ऐसे सफाईकर्मी हैं जो सिर्फ कागज़ पर मौजूद हैं; हाउस टैक्स वसूली है, सुविधा नहीं-अब अगर जनता नहीं जागी, तो आने वाली पीढ़ियाँ सिर्फ गड्ढे, गंदगी और ग़ुलामी की विरासत पाएँगी।
मनियर के जनता अब चुप ना रही-अब सवाल उठेगा, अब बदलाव होई। 🔥✊