White Tiger of Rewa State

White Tiger of Rewa State Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from White Tiger of Rewa State, Rewa.

16/10/2024

आज़ादी के समय भारत में 130+ ब्राह्मण रियासतें पाई गईं थी, बाकी इसके अलावा छोटी छोटी हजारों जमींदारियां, तालुकदारी थी जो की इस सूची में नहीं हैं। आपको इसके अलावा कोई पता हो तो अवश्य बताएं। इसमे भूमिहार और त्यागी रियासत जोड़ी नहीं गई
ये जानकारी क्यूँ जुटाई गई ?
किस मकसद से जुटाई गई ?
अज्ञात है, कल कहीं पढ़ रहा था कि हरिद्वार में जो घाट पर पंडे बैठे होते हैं, उनके पास 300 वर्ष पुराना सभी का सजरा मौजूद है, उस लेज़र को पांज कहते है । मुझे इस पोस्ट को संकलित करते समय एक हैरानी और हो रही है कि इसमें बहुत से ब्राह्मणो के अभी भी उपनाम गायब मिल रहे हैं, हो सकता है कि वह किन्ही कारणों से छूट गए है, परन्तु एक बात तो यह तय पाई है कि ब्राह्मण आज से नहीं सदियों से बंटा हुआ है, और आज कुछ लोग इन्हें एक करने की जुगत में है। आप इसे पढ़िये यदि आपके पास इससे अधिक, पृथक जानकारी हो तो अवश्य शेयर जरूर करिये, यदि आप इस सूची में नही है तो खोज कीजिए, आप कहाँ छूट गए!!
1- अयोध्या संपदा (पाठक)- सकलद्वीपी
2-असदामऊ बाराबंकी तालुकदारी(पाण्डेय)-कान्यकुब्ज
3-मलाओ पांडे गोरखपुर- सरयूपारीण
4-बरेली मिश्र संपदा। कान्यकुब्ज
5-सिसेंडी ब्राह्मण एस्टेट लखनऊ तिवारी कान्यकुब्ज
6-चेतिया इस्टेट सिद्धार्थनगर तिवारी- सरयूपारिन
7-हरदोई (पाण्डेय) रियासत- कान्यकुब्ज
8-चौबे जागीर (पहराज, पालदेव, तरांव, भैसुंडा, कामता रजौला) - कान्यकुब्ज
9-जालौन एस्टेट - देशस्थ
10-जौनपुर एस्टेट दुबे- कान्यकुब्ज
11- धानेपुर इस्टेट गोंडा पांडे (सिंघा चंदा, अकबरपुर शामिल) - सरयूपारिन स्वाइप!
12-बंसी एस्टेट सिद्धार्थनगर मिश्र- कान्यकुब्ज
13-तिरोहा इस्टेट बुन्देलखण्ड अवस्थी- कान्यकुब्ज
14-झाँसी एस्टेट - खराडे
15- नहरिया एस्टेट बस्ती पांडे परिवार- सरयूपारिन
16-जमींदारी रियासत शाहजहाँपुर की कोठी - कान्यकुब्ज
17-जमुही इस्टेट सिद्धार्थनगर त्रिपाठी- कान्यकुब्ज
18-महराजगंज रामपुर तिवारी एस्टेट- सरयूपारीण
19-इटावा भरथना इस्टेट (शुक्ल)- कान्यकुब्ज
20-पीलीभीत बीसलपुर जमींदारी जागीर दुबे-कान्यकुब्ज
21-उन्नाव करदहा एस्टेट बाजपेयी- कान्यकुब्ज
22-डभौरा रियासत दीक्षित- कान्यकुब्ज
23-मैनपुरी भोंगांव जमींदारी इस्टेट (पांडेय) - कान्यकुब्ज
24-दत्तनागर राज (पाण्डेय)- सरयूपारीण
25-जगन्दिसपुर राज- कान्यकुब्ज
26-हिरंगौ राज (पाण्डेय)- कान्यकुब्ज
27-बिशनगढ़ एस्टेट (कन्नौज से अयोध्या) तिवारी- कान्यकुब्ज
28-पाण्डेय जमींदारी संपदा प्रयागराज- सरयूपारीण
29-दुबे जमींदारी संपदा गोरखपुर- सरयूपारिन
30-त्रिवेदी संपदा बाराबंकी- कान्यकुब्ज
31-मुरादाबाद चौबे- कान्यकुब्ज
32-जाजमऊ रियासत कानपुर तिवारी- कान्यकुब्ज 33-गाजीपुर जमींदारी रियासत पांडे- सरयूपारीण
34-खैराबाद रियासत त्रिवेदी(हरदोई,सीतापुर,लखीमपुर)-
कान्यकुब्ज
35-आजमगढ़(पांडेय)- कान्यकुब्ज
36-बलिया रेवती एस्टेट पांडे- कान्यकुब्ज
37-फतेहपुर दुबे जमींदारी- कान्यकुब्ज
38-राजगढ़ गोरखपुर तिवारी जमींदारी- सरयूपारिन 39-गाजीपुर जमींदारी एस्टेट पांडे (सरयूपारिन) 40-बगदार एस्टेट पांडे (सरयूपारिन)
41-प्रतापगढ़ जमींदारी (पांडेय, शुक्ल, मिश्र,उपाध्याय) 42-मनैन राज- सरयूपारिन
43-पोखरा राज- सरयूपारिन
44-बरहामपुर राज- सरयूपारिन
45-वेदभूम राज- कान्यकुब्ज
46-खानगाह राज- कश्मीरी पंडित
47-गोविंदपुर राज- गौड़
48-घसौली राज- गौर
49-डबका राज- गौड़
50-खानसुली राज- सारस्वत स्वाइप!
51-राज शेखपुरा- गौड़
52-राज सदियापुर- गौड़
52-राज रतुपुर- कान्यकुब्ज
53-राज तिठौर- नगर
54-राज मुराहां- कान्यकुब्ज
55-राज मुरहरि- कान्यकुब्ज
56-राज तराई- सरयूपारीण
★ बंगाल
57-नादिया राज (कुलिन कान्यकुब्ज)
58-नटोरे राज (कुलिन कान्यकुब्ज)
59-गंगटिया राज (कुलिन कान्यकुब्ज)
60-गोबरदंगा राज। (कुलिन कान्यकुब्ज)
61-बलिहार जमींदारी (कुलिन कान्यकुब्ज)
62-भुकैलाश राज (कुलिन कान्यकुब्ज)
63 -सेरामपुर राज (कुलिन कान्यकुब्ज)
64-राजाओरी एस्टेट (कुलिन कान्यकुब्ज)
65-राजशाही राज। (कुलिन कान्यकुब्ज)
66-महिषादल जमींदारी (कान्यकुब्ज)
67-जनई राज (कुलिन कान्यकुब्ज)
68--दीघापतिया राज (कुलिन कान्यकुब्ज)
69-मुक्तागाचा राज (कुलिन कान्यकुब्ज)
70--हेतमपुर राज (कुलिन कान्यकुब्ज)
71-अमादपुर जमींदारी। (कुलिन कान्यकुब्ज) 72-कलासकाठी जमींदारी (कुलिन कान्यकुब्ज) 73-भावल एस्टेट (कुलिन कान्यकुब्ज)
74-चंचल राज। (कुलिन कान्यकुब्ज)
75-रौदौली राज- (कुलिन) कान्यकुब्ज)
76-गरिया राजबाड़ी (कुलिन कान्यकुब्ज)
77-मानकर रंगमहल राज। (कान्यकुब्ज) स्वाइप
★ बिहार
78--दरभंगा राज (मैथिली)
79-बनैली राज (मैथिली)
80--सुरसंड राज। (मैथिली)
81-सिमरांव राज (मैथिली)
82-पाकुड़ गोकुलपुर राजबाड़ी जमींदारी रियासत पांडे (कान्यकुब्ज)
83-लोहदगा राज (कुलीन कान्यकुब्ज)
84-कन्हौली राज शुक्ल (सरयूपारीण/कान्यकुब्ज)
★ उड़ीसा
85-सिमलापाल राज (उत्कल ब्राह्मण)
86-बौध राज (उत्कल ब्राह्मण)
87-गौरिहार एस्टेट तिवारी (कान्यकुब्ज)
88-शुक्ल रियासत नरसिंहपुर जबलपुर (सरयूपारिन)
89-चित्रकूट सतना (कान्यकुब्ज)
90-धना रियासत- सरयूपारिन
91-बोरधा रियासत- कान्यकुब्ज
92-कसडोल रियासत रायपुर बलौदा बाजार- कान्यकुब्ज 93-बैतूल शाहपुर रियासत - कान्यकुब्ज
94-सिवनी (2 जमींदारी)- कान्यकुब्ज एवं सनाढ्य 95-छुईखदान रियासत (बैरागी)
96-नांदगांव रियासत (बैरागी)
97-दुर्ग जमींदारी
98-बिलासपुर। (पांडेय, त्रिपाठी जमींदारी)
99-भलेरा रियासत दुबे। (कान्यकुब्ज)
100-मंडला (त्रिपाठी, ओझा, बाजपेयी, जमादार, कुशल सिंह) रियासत (कान्यकुब्ज)
101-दमोह जमींदारी
102 नरसिंहपुर - जमींदारी
★ महाराष्ट्र+दक्षिण
103-भोर संपदा - देशस्थ
104-इचलकरंजी संपदा - चितपावन
105-जामखंडी संपदा - चितपावन
106-गुरुद्वारा संपदा - चितपावन
107-येलंदूर जागीर - माधव
108-विशालगढ़ संपदा - देशस्थ
109-सांगली संपदा - देशस्थ
110-औंध संपदा - देशस्थ
111-रामदुर्ग एस्टेट्स - चितपावन
112-अर्नी एस्टेट्स - देशस्थ
113- मिराज एस्टेट्स - चितपावन
114-भंडारा एस्टेट्स पांडे- कान्यकुब्ज
115- पोलावरम राज- नियोगी तेलुगु
116-चिलकलुरिपेट राज- देशस्थ
117-सेटेनापल्ले राज- देशस्थ
118-लक्कवरम राज- नियोगी तेलुगू
#ब्राह्मण #रावण #ब्राह्मणों

09/11/2023

चौराहे पर इयरबड्स बेच रहा महाराणा प्रताप का वंशज
- 65 साल का है मोर सिंह, दिवाली तक कमाई करने आया दून
- टांगों में ताकत नहीं, पर भीख मांगना गंवारा नहीं

भले ही सड़कों पर ट्रैफिक दिल्ली जैसा हो, लेकिन दून में अब सुबह और शाम सर्द हो गयी हैं। चार-पांच दिन पहले ऐसी सर्द शाम को लगभग आठ बजे करीब मैं हरिद्वार बाईपास रोड के अजबपुर चौराहे पर पहुंचा तो एक बुजुर्ग जो कि बुरी तरह से कांप रहा था। उसके एक हाथ में लाठी थी और दूसरे हाथ में कान साफ करने की तीलियों का पैकेट बेचने की ललक में कार और दोपहिया सवारों के पास जा रहा था। कुछ ने खरीद लिए तो कुछ ने उसे दुत्कार दिया। मैं कार में था और ट्रैफिक अधिक था, इसलिए चाहते हुए भी उससे बात नहीं कर सका। लाइट ग्रीन होते ही मैं घर की ओर चल दिया। लेकिन मेरे मन में उस बुजुर्ग की तस्वीर अंकित हो गयी।

चौराहों पर भीख मांगते बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अक्सर नजर आते हैं, लेकिन यह बुजुर्ग भीख नहीं मांग रहा था बल्कि इयरबड्स बेच रहा था। इससे मैं प्रभावित हो गया। दूसरा कारण था उसके शरीर में हो रहा कंपन। मुझे लगा पार्किसन की बीमारी है। मैंने तय किया कि दूसरे दिन उस बुजुर्ग को पकडूंगा। दूसरे दिन चौराहे पर गया तो वह नजर नहीं आया। आधे घंटे तक इंतजार किया। तीसरे दिन भी यही हुआ। आसपास गुब्बारे बेचने वालों से पूछा तो पता लगा कि आज भी नहीं आया।

आखिरकार आज इंतजार खत्म हुआ। मैंने चौराहे से कुछ दूर पहले स्कूटी रोक दी। पैदल गया तो रोड के दूसरी ओर वहीं बुजुर्ग नजर आ गया। मैं लपक कर उसकी ओर बढ़ा। दस रुपये दिये तो उसने इयरबड्स़ का एक बंडल मेरी ओर बढ़ा दिया। मैंने कहा, कि बात करनी है। वह सड़क के एक किनारे आ गया। मैंने नाम पूछा तो बोला, मोर सिंह। राजस्थान के टोंक जिले का निवासी है। वह और उसकी पत्नी परमा दोनों दिवाली पर कुछ कमाई के लिए देहरादून आ गये। मोर सिंह के कुछ गांव वाले भी यहीं हैं। उनका एक ही बेटा है जो 15 साल का है और वह गांव में पढ़ भी रहा है और भेड़-बकरी भी चरा रहा है। मैंने कहा, गाड़िया लुहार हो, उसने सिर हिला दिया।

मैंने पूछा, यह पूरा शरीर हिल रहा है तो क्या डाक्टर को दिखाया? वह मासूमियत से बोला, नहीं। पैसे कहां हैं? टांगों में जान नहीं है। मैंने कहा, अब तो आयुष्मान कार्ड से इलाज फ्री है। जवाब, बना ही नहीं है। मैंने सोचा कि मोर सिंह भी आम गडरियों की तरह सड़क किनारे टेंट लगा कर रह रहा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। वह बताता है कि कारगी चौक के निकट एक कमरा लिया है। दो हजार रुपये महीना किराये पर। तीन लोग रह रहे हैं। एक गुब्बारे बेचने वाला भी साथ है।

मैंने पूछा, कितना कमा लेते हो रोजाना। 400-500। पत्नी भी ईयरबड्स ही बेचती है। वह कम कमाती है। मैंने पूछा, इतना तो भीख मांग कर भी कमा सकते हो। वह हंसा, बोला, भीख नहीं मांगनी। कुछ कमाना है और फिर वापस गांव लौट जाना है। वह गर्व से बताता है कि दो बीघा खेत भी हैं उसके पास।
सही बात है। मान-सम्मान से जीने का अधिकार हर व्यक्ति को है। यह व्यक्ति पर निर्भर है कि वह मेहनत की रोटी खाना चाहता है या बेईमानी की या भीख में मिली रोटी। यह बता दूं कि गाड़िया लुहार जाति को महाराणा प्रताप का वंशज माना जाता है। इनको किसी स्थान पर बसाने के हरसंभव प्रयास किये हैं लेकिन अधिकांश आज भी दर-दर भटकते हैं। गाड़िया लुहार मोर सिंह के स्वाभिमान को सलाम।

– गुणानंद झख्मोला

23/10/2023

Address

Rewa

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when White Tiger of Rewa State posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to White Tiger of Rewa State:

Share