Dart Bagla

Dart Bagla Dart Bagla, Joginder Nagar.

12/04/2026

जैसे जैसे तामपान बढ़ेगा भारतीय पागल हो जाएंगे, रोड रेंज, गाड़ी खड़े करने, ओवरटेक करने जैसे मामूली बातों पर हत्या कर देंगे !

बिहार में सत्तू विक्रेता के सामने ऑटो खड़ा करने पर सिर कलम कर दिया बाद में भीड़ ने उसे मार डाला,

बाइक ओवर टेक होने पर युवक ने पति पत्नी को गोली मार दी,
सावधान रहे अनावश्यक बहस में ना पड़े प्रशासन के भरोसे कतई ना रहे केवल पंचनामा भरने आएंगे !

150 करोड़ इंसानी नुमा जानवर कोई पति या पत्नी पीड़ित या अपने मां बाप से पीड़ित डिप्रेशन का शिकार सड़को पर घूम रहे है !

किसी अनजान व्यक्ति से अनावश्यक बहस ना करे अपने काम से काम रखे आपकी बहस किसी के भी डिप्रैशन को ट्रिगर कर सकती है !

18 से 26 आयु वर्गों से दूर रहे बाप की गाड़ी और 4 दोस्त गाड़ी में बैठा कर गैंगस्टर वाला वाइब लेंगे पर होंगे कतई चिरकुट,

मेडिटेशन करे अपनी हॉबीज को समय दे खुद को ठंडा रखें !! नमस्ते

🛕 Jalpa Mata Templeजालपा माता मंदिर हिमाचल प्रदेश के Joginder Nagar के पास बगला गाँव की पहाड़ी पर स्थित एक प्रसिद्ध शक्त...
14/03/2026

🛕 Jalpa Mata Temple
जालपा माता मंदिर हिमाचल प्रदेश के Joginder Nagar के पास बगला गाँव की पहाड़ी पर स्थित एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ जैसा स्थानीय मंदिर है। यह मंदिर Mandi जिले में बहुत श्रद्धा से पूजा जाता है। 🙏
📍 स्थान
• जोगिंदर नगर से लगभग 3 किमी दूर बगला गांव की पहाड़ी पर स्थित है।
• चारों तरफ चीड़ (pine) के जंगल और पहाड़ हैं, इसलिए यहाँ का माहौल बहुत शांत और प्राकृतिक है।
🙏 धार्मिक महत्व
• यह मंदिर माता जालपा (दुर्गा का रूप) को समर्पित है।
• स्थानीय लोगों का मानना है कि माता जालपा इलाके को आपदाओं और परेशानियों से बचाती हैं।
• नवरात्रि के समय यहाँ विशेष पूजा, हवन और मेला लगता है और आसपास के गाँवों से बहुत लोग आते हैं।
🛕 मंदिर परिसर
मंदिर के आसपास समय के साथ कई और छोटे मंदिर बने हैं, जैसे:
• शिव मंदिर
• गणेश मंदिर
• शनिदेव मंदिर
• हनुमान मंदिर

📖 एक लोक-कथा
कहा जाता है कि पुराने समय में मंडी रियासत के राजा को सपना आया जिसमें माता जालपा ने यहाँ मंदिर बनाने को कहा, ताकि इलाके को प्राकृतिक आपदाओं से बचाया जा सके। बाद में लोगों ने मिलकर यहाँ मंदिर बनवाया।
✅ आज यह मंदिर जोगिंदर नगर और आसपास के गाँवों का बहुत बड़ा आस्था केंद्र माना जाता है।

जय मां जालपा।  आज जालपा माता की मूर्तियां मुख्य मंदिर से बाहर अस्थाई तौर पर यज्ञशाला में रखी गई।आज से जालपा माता जी के म...
06/02/2026

जय मां जालपा। आज जालपा माता की मूर्तियां मुख्य मंदिर से बाहर अस्थाई तौर पर यज्ञशाला में रखी गई।
आज से जालपा माता जी के मुख्य मंदिर का जीर्णोद्वार का कार्य आप सभी लोगों की मदद तथा मंदिर कमेटी के सहयोग से शुरू किया गया।

आप सभी भक्त जनों से अपील है कि मंदिर के जीर्णोद्वार के कार्य में तन मन ओर धन से बढ़ चढ़ कर सहयोग करें।

भगत जन इस पुण्य कार्य में अपना योगदान करने के लिए कमेटी मेंबर से संपर्क करें।

धन्यवाद।

जोगिंदर नगर विधानसभा के गांव दारट-बगला से छोटे भाई कैप्टन योगिंदर ठाकुर ने अदम्य साहस और शौर्य पराक्रम का परिचय देते हुए...
26/01/2026

जोगिंदर नगर विधानसभा के गांव दारट-बगला से छोटे भाई कैप्टन योगिंदर ठाकुर ने अदम्य साहस और शौर्य पराक्रम का परिचय देते हुए एक खूंखार आतंकवादी को मुठभेड़ में अपनी वीरता का परिचय देते हुए मार गिराया । इनकी वीरता के लिय इनको शौर्यचक्र से सम्मानित किया गया इनके पिता अनिल ठाकुर जी जो शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हुए हैं। इन्होंने उनकी दी हुई शिक्षा और दिशा से अपने परिवार और अपने गांव और पूरे हिमाचल का शीश गर्व से ऊंचा कर दिया । उनकी वीरता इनके खून में ही है इनके स्वर्गीय दादा श्री गोपाल सिंह ठाकुर जी भी भारतीय सेना से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत हुए थे। इनकी वीरता और पराक्रम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
जय हिंद 🇮🇳🇮🇳🇮🇳

01/01/2026

प्राचीन शिव मंदिर हराबाग, जोगिंद्र नगर

जय जालपा माता जी माता जी के दर्शन दिनांक 01.01.2026
01/01/2026

जय जालपा माता जी

माता जी के दर्शन दिनांक 01.01.2026

31/03/2025

जालपा माता जी के मंदिर में हो रहे कीर्तन की कुछ झलकियां।

जय मां जालपा

Address

Jogindarnagar
176512

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dart Bagla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dart Bagla:

Share