Indore Commissioner

  • Home
  • Indore Commissioner

Indore Commissioner Indore Commissioner ,Government of Madhya Pradesh
(1)

*चाचा नेहरू बाल अस्पताल की समिति के पुनर्गठन और वित्तीय प्रबंधन दुरुस्त किया जायेगा*----*शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में स्...
06/08/2026

*चाचा नेहरू बाल अस्पताल की समिति के पुनर्गठन और वित्तीय प्रबंधन दुरुस्त किया जायेगा*
----
*शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में स्टडी शेड्यूल में बदलाव आंतरिक समिति द्वारा सम्भव*
---
*संभागायुक्त श्री लक्षकार ने चाचा नेहरू बाल अस्पताल, महिला पॉलिटेक्निक और रॉबर्ट नर्सिंग होम की बैठक ली*
इंदौर 6 अगस्त 2026

इंदौर संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने गुरुवार को संभागायुक्त कार्यालय में लगातार कई बैठकें आयोजित की। सबसे पहले उन्हें चाचा नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान के पश्चात शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज और फिर रॉबर्ट नर्सिंग होम की बैठक की। बैठक के दौरान संभागायुक्त श्री लक्षकार ने सभी से उन पहलुओं पर जानकारी ली जहां संस्था को क्रियान्वयन या संचालन आदि में किसी तरह से समस्या आ रही है। चाचा नेहरू अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार शुक्ल और डॉ. सुनील आर्य द्वारा बताया गया कि लंबे समय से एक ही समिति द्वारा संचालन किया जा रहा है। साथ ही समिति में छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी समिति से अनुमति प्राप्त करना होती है, इसलिए कार्य में देरी आ रही है। इस संबंध में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने कहा कि समिति का पुनर्गठन बायलॉज के अनुसार करे। साथ ही वित्तीय प्रबंधन ने लिए भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करना आवश्यक है। इसका प्रस्ताव भी मांगा गया है। संभागायुक्त श्री लक्षकार ने पुराने अस्पताल का जीर्णोद्धार या नवीन भवन का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिए है। शासकीय महिला पॉलिटेक्निक द्वारा कक्षाएं संचालन के लिये समय बदलाव का प्रस्ताव और छात्रावास के संधारण संबंधी समस्याएं बताई गई। संभागायुक्त श्री लक्षकार ने आंतरित समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया जाये साथ ही जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित कराई जाये। साथ ही कॉलेज द्वारा ड्रापआउट होने वाले विद्यार्थियों की नए सिरे से समीक्षा की जाये।
बैठक में बताया गया कि शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी। कॉलेज में एआईसीटीई (AICTE) और सीओए (COA) द्वारा तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम स्वीकृत हैं। यहाँ आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिज़ाइन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी तथा होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। कॉलेज में सभी पाठ्यक्रमों में करीब डेढ़ सौ सीटें हैं और सभी में प्रवेश शत-प्रतिशत होते हैं। कॉलेज में लैब, हॉस्टल, मेस आदि की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
बैठक में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने कहा कि राबर्ट नर्सिंग होम की स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर किया जाये, ताकि उपचार के लिये आने वाले गरीब एवं मध्यवर्गीय मरीजों को बेहतर सुविधा मिले। बैठक में राबर्ट नर्सिंग होम ट्रेस्ट से जुड़े श्री किशोर रघुवंशी और श्री विनय झेलावत ने बताया कि राबर्ट नर्सिंग होम की स्थापना करीब सवा सौ वर्ष पूर्व हुई थी। यहाँ प्रसूति सेवाओं सहित कीमोथेरेपी, डायलिसिस आदि की सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। रॉबर्ट नर्सिंग होम की बैठक प्रथक से की जायेगी।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, डॉ. मुकेश खापरा, श्रीमती एस.एस. लाल सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
JDjansampark Indore
PRO Jansampark Indore

संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार द्वारा आज विकास कार्यों को लेकर सभी निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक की। निर्माण कार्यों मे...
06/08/2026

संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार द्वारा आज विकास कार्यों को लेकर सभी निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक की। निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को पूर्ण कराने के लिए सम्बंधित एसडीएम और कलेक्टर के समक्ष मामले उठाने के निर्देश दिए है। साथ ही कुछ प्रकरणों में 10 अगस्त को प्रस्तावित कलेक्टर कांफ्रेंस में मामला प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
JDjansampark Indore
Jansampark Madhya Pradesh

संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने आज महिला पॉलिटेक्निक और रॉबर्ट नर्सिंग होम की बैठक आयोजित की। बैठक में गवर्निंग बार्ड...
06/08/2026

संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने आज महिला पॉलिटेक्निक और रॉबर्ट नर्सिंग होम की बैठक आयोजित की। बैठक में गवर्निंग बार्ड और समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जाना।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
JDjansampark Indore

संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार की अध्यक्षता में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की बैठक आयोजित हुईं। बैठक में उन्होंने समिति ...
06/08/2026

संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार की अध्यक्षता में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की बैठक आयोजित हुईं। बैठक में उन्होंने समिति के कार्य और फाइनेंशियल वर्क तथा नवीन भवन निर्माण आदि कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई।
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
JDjansampark Indore
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

05/08/2026
*संभागायुक्त श्री लक्षकार ने खरगोन जिले का किया व्यापक निरीक्षण*---*कलेक्टर, अपर कलेक्टर और नगर तहसील न्यायालय में जांचे...
05/08/2026

*संभागायुक्त श्री लक्षकार ने खरगोन जिले का किया व्यापक निरीक्षण*
---
*कलेक्टर, अपर कलेक्टर और नगर तहसील न्यायालय में जांचे राजस्व प्रकरण*
---
*आकांक्षी जनजातीय जनपद का फील्ड विजिट कर परखी सांदीपनि विद्यालय में शिक्षा और आंगनवाड़ी में सुविधा*
---
*दुर्गम क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरवेल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी*
इंदौर, 05 अगस्त 2026
संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार बुधवार को खरगोन जिले के व्यापक भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान संभागायुक्त द्वारा सबसे पहले कलेक्टर न्यायालय, अपर कलेक्टर और नगरीय तहसील कार्यालय कोर्ट में राजस्व प्रकरणों की ऑनलाइन समीक्षा स्वयं द्वारा की गई। इसके पश्चात वे जनजातीय जनपद आकांक्षी भगवानपुरा के फील्ड विजिट के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने बिस्टान स्थित सांदीपनि विद्यालय व आंगनवाड़ी और मोहना में जो जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रो फिटिंग योजना देजला देवाड़ा में जल निगम की परियोजना का निरीक्षण किया। सांदीपनि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सूक्ष्मता के साथ पहले विद्यार्थियों से जाना। इसके पश्चात शिक्षकों से पढ़ाई के तरीकों, डेटा संधारण और कर्मचारियों के समयमान वेतनमान आदि की जानकारी ली।

*राजस्व प्रकरण शीघ्रता से निराकरण के लिए वीसी के माध्यम से गवाही लेना अच्छा विकल्प - संभागायुक्त श्री लक्षकार*

संभागायुक्त श्री लक्षकार ने खरगोन कलेक्टर न्यायालय में आरसीएमएस पोर्टल पर स्वयं द्वारा दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेते हुए यह भी देखा कि किस प्रकरण को कब तहसीलदार को भेजा गया तथा तहसीलदार द्वारा उक्त प्रकरण में क्या कार्यवाही की गई ? उन्होंने मुख्य रूप से विकल्प बताते हुए कहा कि राजस्व प्रकरणों के गवाही में देरी होने के विभिन्न कारणों से प्रकरण में निर्णय जल्दी नहीं आ पाता है। इसलिए नवाचार के रूप में वीसी के माध्यम से गवाही लेने की प्रक्रिया निर्धारित की जा सकती है। उन्होंने कलेक्टर व अपर कलेक्टर न्यायालय का निरीक्षण करते हुए भू-अर्जन, भू-आवंटन, धारणाधिकार के प्रकरणों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने अर्थदंड के आदेश के संबंध में निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में जब तक वसूली न हो जाए, तब तक प्रकरण बंद नहीं किए जाए। अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रकरणों के निराकरण का अच्छा प्रतिशत होने पर श्रीमती रेखा राठौर की सराहना भी की। खरगोन नगरीय तहसील के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री लक्षकार ने तहसीलदार के न्यायिक और गैर न्यायिक कार्यों के विभाजन, कोर्ट के समय और निर्धारित दिवसों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बी-121 के प्रकरणों के ऑर्डर शीट भी जांची। तहसील न्यायालय में विवादित और अविवादित नामांतरण संपदा से ऑटोमैटिक नामांतरण, सायबर तहसील की रिपोर्ट, फ्लाई शीट, गिरदावरी और स्वामित्व योजना के प्रकरणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। तहसील न्यायालय में पटवारी से प्राप्त रिपोर्ट की प्राप्ति को अंकित नहीं करने पर तहसीलदार श्री रावत से नाराजगी जताई।

*शिक्षकों की उपस्थिति और वेतन जनरेट करने के आधार की जानकारी ली*

संभागायुक्त श्री लक्षकार ने भगवानपुरा जनपद के बिस्टान में सांदीपनि विद्यालय में पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संबंध में विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई का समय, ट्यूशन का समय, मंथली टेस्ट, कंप्यूटर का ज्ञान,किताबों तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए नोट्स आदि के बारे में जाना। साथ ही विद्यार्थियों से भी जानकारी ली। संभागायुक्त श्री लक्षकार ने शिक्षकों की उपस्थिति मोबाइल और ई - एटेंडेंस तथा वेतन जनरेट करने के आधार भी जाने। उन्होंने स्कूल की केशबुक, वाउचर तथा शिक्षकों के जीपीएफ के लंबित प्रकरणों को भी विशेष रूप से देखा।

*कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखने की दी हिदायत*

संभागायुक्त श्री लक्षकार ने सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण करते हुए मुख्य रूप से कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रमुखता से कर्मचारियों की सर्विस बुक के संधारण के तरीके और सेवा पुस्तिकाओं में कर्मचारियों की इंट्री का अवलोकन किया । पाया गया कि सर्विस बुक में 2017 के बाद से इंट्री नहीं की गई। इस संबंध में संबंधितों को कार्य प्रणाली सुधारने के निर्देश दिए गये। संभागायुक्त श्री लक्षकार ने कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान सेवा पुस्तिकाओं और पेंशन, समयमान वेतनमान आदि प्रकरणों को भी जांचने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त श्री लक्षकार द्वारा मोहना ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रो फिटिंग योजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस संबंध में ग्रामीणों सहित रोजगार सहायक और कार्यपालन यंत्री श्री सूर्यवंशी से भी जानकारी ली। साथ ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण कर वेयर हाउस से प्राप्त हुए चावल के संबंध में भौतिक सत्यापन और दुकान का स्टॉक भी जांचा। इसके अलावा उन्होंने देजला देवाड़ा गांव में जल निगम के निर्माणाधीन इंटेकवेल का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।

*प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरवेल की स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा*
संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने दुर्गम क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरवेल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संस्थान में प्रसव सेवाओं, एम्बुलेंस की उपलब्धता, क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी, ओपीडी, एएनसी सेवाओं, प्रथम तिमाही में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं, सैंपल कलेक्शन व्यवस्था तथा प्रयोगशाला उपकरणों की जानकारी ली। दवाओं का स्टॉक एवं एक्सपायरी प्रबंधन की समीक्षा के दौरान स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिलने पर उन्होंने आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन निर्माण एजेंसी से सभी मूलभूत कार्य पूर्ण कराने, खिड़कियों पर पर्दे लगाने, आवश्यक संकेतक स्थापित करने, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा बेड पर पर्याप्त चादरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं की सामान्य प्रसूति संभव है, उनकी डिलीवरी स्थानीय स्तर पर ही कराई जाए, ताकि दुर्गम क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। स्टाफ की कमी की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को यह जानकारी देने के निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित रूप से चिकित्सक उपलब्ध हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

----
#खरगोन
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Khargone

05/08/2026

*शासकीय आवास खाली नहीं करने पर अपात्र अधिकारियों से वसूला जायेगा बाजार मूल्य का किराया*

इंदौर 5 अगस्त 2026
लंबे समय से शासकीय आवासों में अपात्र होने के बाद भी आवास रिक्त (खाली) नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों से अब बाजार मूल्य के अनुरूप किराया वसूलने की तैयारी चल रही है। संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने इस संबंध में एसडीओ श्री रितेश सिसोदिया और श्री राम कुमार सविता को ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास को खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति के बाद भी लंबे समय से आवास रिक्त नहीं किया है। इसमें वे अधिकारी भी शामिल है, जिन्हें आवास आवंटित किया गया है परन्तु वे लॉक लगाकर अपने पजेशन में रखें हुए है। इसके लिए दोनों एसडीओ द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।
---
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
JDjansampark Indore

*संभागायुक्त श्री लक्षकार ने अंगदानी स्व. गौरव दवे के परिवार से की भेंट*इंदौर, 05 अगस्त 2026 जीवन हमेशा आशा, उम्मीदों एव...
05/08/2026

*संभागायुक्त श्री लक्षकार ने अंगदानी स्व. गौरव दवे के परिवार से की भेंट*
इंदौर, 05 अगस्त 2026
जीवन हमेशा आशा, उम्मीदों एवं प्रवाह का पर्याय रहा है, किन्तु कभी-कभी विषम परिस्थितियां असमय इस प्रवाह को रोक कर जीवन के अंतिम सत्य की ओर मुड़ जाती है। ऐसा ही हुआ इंदौर के दवे परिवार के साथ, परिवार ने अपने 25 वर्षीय युवा पुत्र गौरव दवे को असमय खोया, लेकिन तभी परिवार ने अपने उस चिराग से दूसरों की जीवन में रोशनी भरने का संकल्प कर उनका हृदय, लीवर, किडनी तथा नेत्र दान करने का संकल्प लिया तथा चार जीवन रोशन भी किए और अपने नाम को मृत्यु के बाद भी सार्थक किया।
संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने आज अंगदानी स्व. गौरव दवे के परिवार से भेंट कर उनके अतुल्य निर्णय की सराहना की और कहा कि संकट की इस सबसे कठिन घड़ी में धैर्य और करुणा के साथ दूसरों के जीवन के बारे में सोचना आपके मानवीय मूल्यों को बताता है। परिवार को प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान की जावेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. शॉजी जोसेफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, सिविल सर्जन डॉ. भुपेन्द्र सिंह शेखावत एवं मुस्कान ग्रुप के श्री संदीपन आर्य और श्री जीतू बगानी भी उपस्थित थे।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार आज खरगोन जिले के भ्रमण पर है। उन्होंने खरगोन कलेक्टर न्यायालय में राजस्व प्रकरणों की जान...
05/08/2026

संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार आज खरगोन जिले के भ्रमण पर है। उन्होंने खरगोन कलेक्टर न्यायालय में राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए है कि वीसी के माध्यम से भी गवाही लेने के प्रयास प्रारंभ कर सकते है। साथ ही उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा भी की।
#राजस्व
JDjansampark Indore
Collector Khargone
Jansampark Madhya Pradesh

*संभागायुक्त श्री लक्षकार ने आईडीए के विकास कार्यों की समीक्षा की*इंदौर, 04 अगस्त 2026   संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार...
04/08/2026

*संभागायुक्त श्री लक्षकार ने आईडीए के विकास कार्यों की समीक्षा की*
इंदौर, 04 अगस्त 2026
संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार की अध्यक्षता में आज आईडीए (इंदौर विकास प्राधिकरण) के तकनीकी विभाग, नियोजन विभाग एवं संपदा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईडीए के सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, नगर नियोजक, अधिक्षण यंत्री एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने आईडीए के विभिन्न विभागों की प्रचलित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी और उसकी समीक्षा की। बैठक में आईडीए द्वारा निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज, आवास विहार, आईटी पार्क आदि विषयों पर भी चर्चा हुई।
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Indore Development Authority
Indore Municipal Corporation

Address

518, महात्मा गांधी रोड, मोती बंगला , न्यू सियागंज

452007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indore Commissioner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indore Commissioner:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share