29/05/2026
किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!
गाँव, गरीब और किसान के उत्थान की तड़प श्रद्धेय चौधरी साहब में थी, उनका स्पष्ट विचार था कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है।
राष्ट्र के उत्थान एवं किसानों के कल्याण के लिए समर्पित उनका जीवन हम सबको अन्नदाता की भलाई और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।