19/09/2026
#विषय: गांधी जयंती के दिन पुरानी पेंशन की बहाली हेतु सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए रोहतास जिला टीम द्वारा बैठक किया गया*
*बिक्रमगंज,रोहतास,
19/09/2026*
एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बिहार राज्य में बहाल कराने के लिए दिनांक 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बिहार राज्य और केंद्र के कर्मियों द्वारा पेंशन सत्याग्रह किए जाने के तैयारी के लिए बैठक किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता *वरुण पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष, NMOPS बिहार* ने की तथा साथ में *प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र प्रकाश* मौजूद रहें.
बैठक में *रेलवे विभाग,बिहार राज्य अराजपत्रित प्राथमिक शिक्षक संघ, 34540 शिक्षक संघ, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, BPSC शिक्षक संघ, स्वास्थ्य सेवा संघ, कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर संघ, बिजली संघ, नगर निगम संघ, बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कर्मीगण शामिल हुए। इस बैठक में लगभग * 100 से अधिक* शिक्षक/कर्मी प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन NMOPS, रोहतास इकाई के विकाश कुमार एवं भास्कर कुमार
द्वारा किया गया।
*बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए:*
1. प्रदेश टीम के आह्वान पर 27 सितंबर, 2026 को पटना में राज्य स्तरीय बैठक आहूत की जाएगी जिसमें प्रत्येक जिले से सभी विभागों के प्रतिनिधि सहित NPS कर्मी और जिला के पदाधिकारीगण शामिल होंगे।
2. *02 अक्टूबर, 2026* को गांधी जयंती के अवसर पर रोहतास जिला में गांधी प्रतिमा के समक्ष *पेंशन सत्याग्रह कार्यक्रम "* किया जाएगा।
3. सभी विभागों के प्रतिनिधिगणों से समन्वय स्थापित कर NMOPS द्वारा जिला टीम का पुनर्गठन किया जाएगा।
4. IT CELL के मदद से SOCIAL MEDIA पर NMOPS के द्वारा किए जा रहे प्रयास को प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा।
5. पम्पलेट के माध्यम से कर्मियों के बीच *NPS/OPS/UPS में अंतर* बताकर उन्हें OPS के प्रति जागरूक किया जाएगा।
6. प्रखंड में NMOPS के पदाधिकारियों का दौरा भी किया जाएगा, ताकि जिलों में सक्रियता बढ़ाई जा सके।
बैठक में राज्य के सभी कर्मियों द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। उक्त सुझाव पर गंभीरता से अमल करने और पूरे उत्साह के साथ संघर्ष जारी रखने का संकल्प कर्मियों द्वारा लिया गया। बैठक में,विद्याभूषण, अंशु कुमार, आशीष पाठक, झगरू प्रसाद,संजय कुमार,राजू कुमार,सुशील सिंह,संजय तिवारी,संतोष कुमार,नीरज कुमार,पिंकी,ममता,अमीर इकबाल,मंजीत सिंह, कृष्णा कुमार विश्वकर्मा, अमित गौरव,अमित गौरव,सहित सैकड़ों कर्मी उपस्थित रहे
*प्रेषक:*
*NMOPS टीम, बिहार*