27/05/2026
🇮🇳📚 फिजी में वैदिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार 🌺🇫🇯
भारतीय उच्चायोग एवं स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, सुवा ने यूनिवर्सिटी ऑफ फीजी को हिंदी वैदिक पुस्तकें भेंट कीं। यह पहल भारत की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं ज्ञान परंपराओं को फीजी के युवाओं तक पहुँचाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर भारत के उच्चायुक्त श्री सुनीत मेहता ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा, वैदिक साहित्य और भारत-फीजी के बीच द्विपक्षीय सशक्त संबंधों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित भुवन दत्त, प्रो-चांसलर के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने वैदिक पुस्तकों को “वैदिक ज्ञान के बीज” बताते हुए कहा कि ये भविष्य में भारतीय संस्कृति और भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देंगी।
प्रो. शाइस्ता शमीम, वाइस चांसलर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
🇮🇳📚 Promotion of Vedic Knowledge in Fiji 🌺🇫🇯
India in Fiji (High Commission of India, Suva) and ICCR in Suva presented Hindi and Vedic books to the The University of Fiji, reflecting a shared commitment to promoting India’s rich literary, cultural, and knowledge traditions among the youth of Fiji.
On this occasion, High Commissioner Suneet Mehta, highlighted in his address the importance of the Hindi language, Vedic literature, and the strong bilateral relations between India and Fiji.
The programme commenced with a welcome address by Pandit Bhuvan Dutt, Pro-Chancellor, who described the Vedic books as “seeds of Vedic wisdom,” noting that they would contribute to the promotion of Indian culture and language in the future.
The event concluded with a vote of thanks by Prof. Shaista Shameem, Vice Chancellor, University of Fiji.