03/04/2024
Wales की यात्रा:-
Wales यूनाइटेड किंगडम का ही हिस्सा हैI
(Northern Ireland, England, Scotland, Wales) इन 4 देशों को इकठ्ठे United Kingdom बोलते हैं I यह एक द्वीप समूह भी है I
हमारी यात्रा Cambridge से शुरू होती है, Cambridge से हम जाते हैं London और फिर London से Wales. Cambridge से London की दूरी 79 Km. है जिसे तय करने में हमें लगा 45 minutes by ट्रेन ।
London से हम Wales के लिए ट्रेन पकड़ते हैं और अब हम दूरी तय करते हैं 218 Km. जिसे तय करने में हमें लगभग 1 hr 45 mins लगता है और हम पहुंच जाते हैं Cardiff Central.
Cardiff राजधानी है Wales की। Wales ki अपनी अलग भाषा है लेकिन मुख्य आबादी English भाषा का इस्तेमाल करती है I इसका अपना पार्लियामेंट और राष्ट्रीय ध्वज भी है I
Wales ka इतिहास काफी पुराना है और Cardiff शहर घूमने पर पता चलता है कि इमारतें काफी पुरानी है लेकिन बहुत ही well maintained. Cardiff Castle walking distance पर है station से । शहर में खूब रौनक है और बहुत इंडियन और एशियन लोग भी मिले ।
Agriculture, tourism, industry aur services यहां की economy का अहम हिस्सा है । जंगल, समुद्र, पहाड़ इसकी सुंदरता के मुख्य भागीदार हैं I पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति काफी अच्छी है I
Christianity यहां का मुख्य धर्म है, लगभग 40-45%
3-4% population है जिसमें Islam, Hinduism, jainism,Buddhism,Judaism और भी बहुत कुछ ।
Europe आने के बाद मुझे पता चला कि दुनिया में non- believers की भी एक बड़ी तादाद हैI लगभग 40% और उससे भी ज्यादा ऐसे लोग हैं जो non- religious हैं, जिनकी किसी खास धर्म में कोई आस्था नहीं है जिसमें से मुख्यतः ऐसे लोग हैं जिनके parents non- religious हैं ।
2 रात और 3 दिन हम Wales में रुके और mountain train, beaches, castle और शहरों के चक्कर लगाए।
अगर आप बाहर कहीं घूमने निकले हैं तो यह पक्का होना चाहिए कि आपके पैर मजबूत हैं, आपके shoes comfortable हैं, आपके bag में खाने और पीने की चीजें पर्याप्त हैं, अगर ये सब है तो यात्रा काफी सहज और सुंदर रहती है I
Follow for more🌍❤