Aam Aadmi Party Janhit Jaipur आम आदमी पार्टी जनहित जयपुर

  • Home
  • India
  • Adarsh Nagar
  • Aam Aadmi Party Janhit Jaipur आम आदमी पार्टी जनहित जयपुर

Aam Aadmi Party Janhit Jaipur आम आदमी पार्टी जनहित जयपुर AAM AADMI PARTY JAIPUR TEAM

25/08/2026
*सीवर की समस्या पर चलाया हस्ताक्षर अभियान, किया प्रदर्शन*       जयपुर । आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड 118, जोहरी बाजार स्थ...
24/08/2026

*सीवर की समस्या पर चलाया हस्ताक्षर अभियान, किया प्रदर्शन*

जयपुर । आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड 118, जोहरी बाजार स्थित अनाज मंडी वाली गली में सीवर की समस्या पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदर्शन किया गया। आप पार्टी के मोहसिन कुरेशी ने बताया कि काफी समय से यहाँ सीवर के गंदे पानी की समस्या है जिससे आने-जाने वाले लोग परेशान है। आप पार्टी के विनीत शर्मा व धीरेश जैन ने बताया कि छोटी सीवर लाइन होने के कारण यह समस्या निरंतर बनी रहती है । इस दौरान मोहसिन कुरेशी, विनीत शर्मा, धीरेश जैन, आकिब, पप्पू, सनी हनीफ आदि मौजूद थे।

*मुंडिया रामसर गांव में जनसमस्याओं पर किया प्रदर्शन, सौपा ग्राम सचिव को ज्ञापन*        जयपुर। झोटवाड़ा ग्रामीण सिरसी रोड...
22/08/2026

*मुंडिया रामसर गांव में जनसमस्याओं पर किया प्रदर्शन, सौपा ग्राम सचिव को ज्ञापन*

जयपुर। झोटवाड़ा ग्रामीण सिरसी रोड स्थित मुंडिया रामसर के आम वाली ढाणी में जनसमस्याओं पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। माधोलाल सोनी व विनीत शर्मा ने बताया कि आम वाली ढाणी में सड़क निर्माण की आवश्यकता है, कचरा वाली गाड़ी नहीं आती, क्षेत्र में सरकारी पानी की कोई सुविधा नहीं है व जल निकासी की कोई योजना नहीं है वहीं गांव के सुंदर नगर की सड़क बदहाल स्थिति में हैँ, जिससे गुजरने वालों को बहुत समस्या हो रही है। इन समस्याओं को लेकर क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, प्रदर्शन कर ग्राम सचिव को ज्ञापन भी सोपा गया जिस पर सफाई कर्मचारी को मौके पर ही आदेश दिया गया। इस दौरान माधोलाल सोनी, विनीत शर्मा, मोहसिन कुरेशी, धीरेश जैन, फिरोज कुरेशी, भ्रर्तहरि नाथावत, शिवराज मेहला, ज्ञानचंद जैन आदि मौजूद थे।

15/08/2026

*सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं* 🇮🇳
15/08/2026

*सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं* 🇮🇳

14/08/2026

*ड्रेनेज सिस्टम की मांग पर आप पार्टी ने किया प्रदर्शन*

जयपुर । आमेर विधानसभा के रामगढ़ रोड के नाई की थड़ी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम की मांग आम आदमी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आप पार्टी के मोहसिन कुरेशी व विनीत शर्मा ने बताया कि नाई की थड़ी क्षेत्र में 60 फीट रोड मार्किट मे जल भराव से लोग परेशान है। क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम न होने कारण हर बरसात में लगभग एक किलोमीटर पूरा रास्ता बंद हो जाता है जिससे गुजरने वाले स्कूली बच्चों, दुपहिया वाहन चालक व दुकानदारों के ग्राहकों को काफी समस्या होती है। जलभराव से ट्रांसफार्मर से करंट आने का भी खतरा रहता है। आप पार्टी के फिरोज कुरेशी व धीरेश जैन ने बताया कि क्षेत्र के ही अब्दुल कलाम नगर में पास नालों की सफाई न होने कारण उसका पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनी में आ जाता है, वहां भी ड्रेनेज सिस्टम की आवश्यकता है। प्रदर्शन के दौरान मोहसिन कुरैशी, विनीत शर्मा, फिरोज कुरेशी, धीरेश जैन, इस्लाम खान, मुनीर, जमीर, जावेद, अशरफ, मुकिद, मूसा, शबनम आदि कई लोग मौजूद थे।

Address

Adarsh Nagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aam Aadmi Party Janhit Jaipur आम आदमी पार्टी जनहित जयपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aam Aadmi Party Janhit Jaipur आम आदमी पार्टी जनहित जयपुर:

Shortcuts

Share