Collector Agar-Malwa

Collector  Agar-Malwa Official handle of Collector Agar-Malwa, Government of Madhya Pradesh

हर घर नल से जल योजना की प्रगति का ग्रामवार वर्क प्लान तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्तुत करें- डॉ. मीनाविधायक श्री गेहलोत क...
03/09/2026

हर घर नल से जल योजना की प्रगति का ग्रामवार वर्क प्लान तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्तुत करें- डॉ. मीना

विधायक श्री गेहलोत की उपस्थिति में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

हर घर नल से जल समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों की ग्रामवार प्रगति एवं वर्क प्लान तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्तुत करें, रोड़ रेस्टोरेशन का कार्य जिन गांवों में भी किया गया है, वहां रेस्टोरेशन पुनः करवाने की यदि आवश्यकता है, तो संबंधित एजेंसी से गुणवत्तापूर्ण रेस्टोरेशन कार्य करवाएं। क्रियान्वयन एजेंसी ग्रामों में कार्यों की प्रगति के लिये टीमें और संसाधन बढ़ाएं और योजना का कार्य तेजी से पूर्ण करवाएं। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में समूह जल प्रदाय योजना के तहत् जल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए जल निगम एवं संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को दिए।
बैठक में विधायक श्री माधव सिंह मधु गहलोत, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री बीएस अचाले सहित जल निगम के अधिकारी तथा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक में जल निगम द्वारा बताया गया कि जिले में 372 गांवों में नल जल योजना का कार्य प्रगति पर है। इनमें से 86 गांवों में हर घर नल जल से आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। योजना का कार्य दिसम्बर तक पूर्ण किया जाएगा। रोड़ रेस्टारेशन का कार्य भी 450 किलोमीटर में से मात्र 98 किलोमीटर शेष होकर प्रगतिरत है।
बैठक में विधायक श्री मधु गहलोत ने कहा कि ग्रामीण क्षैत्रों में रोड़ रेस्टोरेशन को लेकर ग्रामीणों की काफी समस्याएं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद कर क्रियान्वयन एजेंसी योजना का कार्य और रेस्टोरेशन कार्य करें। उन्होंने सुझाव दिया कि क्रियान्वयन एजेंसी जिस गांव में भी कार्य प्रारंभ करें, उसका एक साथ सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर अगले गांव में कार्य करें।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी गांवों में शासकीय संस्थाओं, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों में जल निगम की एजेंसी को नल कनेक्शन उपलब्ध करवाकर जल आपूर्ति अनिवार्य रूप से करना है। उन्होंने डीपीओ को आंगनवाड़ी केन्द्रवार नल कनेक्शन की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने तथा स्वच्छता परिसरों की नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Public Works Department, Madhya Pradesh
#आगरमालवा

जिले के सभी स्कूलों का निरीक्षण कर भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें- कलेक्टर डॉ. मीनाकलेक्टर ने सभी शालाओं की नियमि...
03/09/2026

जिले के सभी स्कूलों का निरीक्षण कर भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें- कलेक्टर डॉ. मीना

कलेक्टर ने सभी शालाओं की नियमित प्रभावी मॉनिटरिंग के दिये निर्देश
कलेक्टर ने की स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा

जिले के सभी विद्यालय भवनों का शिक्षा एवं जिला शिक्षा केन्द्र के अधिकारी के निरीक्षण कर एक सप्ताह में भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें, सभी शालाओं में अध्यापन गतिविधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों की उपस्थिति की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। यदि किसी शाला में कोई भी लापरवाही पाई जाएगी, तो संबंधित बीईओ, बीआरसी, जनशिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने गुरूवार की शाम को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा, जनशिक्षा केन्द्र एवं आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों और स्कूलों की समीक्षा करते हुए दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितेश दुबे, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री शेखर उईके सहित सभी एपीसी, बीईओ, बीआरसी, जनशिक्षक एवं बीएसी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने ई-अटेण्डेस से उपस्थिति की समीक्षा में निर्देश दिए कि अतिथि शिक्षकों के वेतन का भुगतान ई-अटेंडेस के आधार पर किया जा रहा है, उसी तरह शिक्षकों के वेतन भुगतान को भी ई-अटेंडेस प्रणाली से लिंक किया जाए। उन्होंने शेष सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं साईकिल का लाभ प्रदान करने के लिये प्रस्ताव तैयार करवाकर भिजवाने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी सात दिवस में सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण हो जाए। साथ ही कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#आगरमालवा

कलेक्टर की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न  कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में पीएम श्री के...
03/09/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न


कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय आगर-मालवा में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय भवन के सामने स्थित ट्रेचिंग ग्राउण्ड में जमा कचरे के निपटान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जल्दी ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
प्रबंध समिति सदस्यों द्वारा विद्यालय के सामने हाईवे पर गति अवरोधक एवं स्‍टॉपर लगाने के सुझाव पर कलेक्टर ने कहा कि वे एनएच अधिकारियो से सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा कर समुचित समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विद्यालय में इन्टरनेट सुविधा के लिये बीएसएनएल का ब्राड-बैंण्ड कनेक्शन लेने और नेटवर्क टावर स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष वर्मा ने विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के बारे में परिचय दिया और पिछली बैठक का कार्यवाही विवरण एवं पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों, उपलब्ध सुविधाओं और विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उपस्थित सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#आगरमालवा

03/09/2026

➡️उप निर्वाचन 2026 को दृष्टिगत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

➡️संबंधित उप निर्वाचन क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंस निलंबित

➡️पुलिस थाने में जमा किए जाएंगे शस्त्र

नगर परिषद सुसनेर के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर शस्त्र संबंधित थाने में जमा कराने, धारदार/आग्नेय शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध तथा बिना अनुमति रैली, आमसभा, धरना, जुलूस, प्रदर्शन आयोजित न करने के निर्देश दिये गये हैं। चूंकि निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, अतः लोकहित में यह एकपक्षीय आदेश पारित किया गया है।
शस्त्र जमा न करना दण्डनीय अपराध होगा तथा उल्लंघन पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस, विशेष पुलिस अधिकारी, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सुरक्षा बल तथा संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं औद्योगिक संस्थानों में तैनात सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#उपनिर्वाचन
#आगरमालवा
#सुसनेर

किसान संघ प्रतिनिधियों से कलेक्‍टर एवं एसपी ने किया संवाद किसानों की मांगों पर की विस्‍तार से चर्चा     कलेक्टर डॉ. शेरस...
02/09/2026

किसान संघ प्रतिनिधियों से कलेक्‍टर एवं एसपी ने किया संवाद
किसानों की मांगों पर की विस्‍तार से चर्चा

कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ जिला इकाई जिला आगर-मालवा के प्रतिनिधि एवं कृषि, राजस्व, सहकारिता, विद्युत विभाग के अधिकारी, फसल बीमा कम्पनी (AIC) प्रतिनिधि के साथ कृषि संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में किसान संघ द्वारा खरीफ वर्ष-2025 फसल बीमा की दावा राशि भुगतान, AY (वास्तविक उपज आंकड़े) एवं TY (थ्रेशोल्ड उपज) उपलब्ध कराने, सेटेलाइट आधारित रिमोट सेंसिंग पद्धति से बीमा नुकसानी उपज का आंकलन न करने एवं खरीफ 2025 के आंकड़ो का पुनर्गणना करने, फसल बीमा संबंधी समस्त शिकायतों के निराकरण एवं विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण संबंधी मांगों पर विस्‍तार से चर्चा की गई।
कलेक्‍टर डॉ. मीना ने किसान संघ पदाधिकारियों द्वारा प्रस्‍तुत शिकायतों, समस्‍याओं का जिला स्‍तर से यथासंभव सकारात्‍मक निराकरण करने और शासन स्‍तर की समस्‍याओं का समाधान के लिये शासन स्‍तर पर प्रस्‍ताव भेजकर समाधान के समुचित प्रयास करने का विश्‍वास दिलाया।
बैठक में एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाह, उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के श्री रविन्द्र शर्मा, विद्युत विभाग के राजीव पटेल एवं भारतीय किसान संघ जिलाध्‍यक्ष श्री रामनारायण तेजरा, महामंत्री श्री रघुसिंह चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगरसिंह सिसोदिया एवं भारतीय किसान संघ जिला इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh

#आगरमालवा

➡️आगर-मालवा में बलराम जयंती मनाई➡️किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की दी जानकारी   कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन मे...
02/09/2026

➡️आगर-मालवा में बलराम जयंती मनाई

➡️किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की दी जानकारी

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में कृषि विज्ञान केन्द्र, आगर-मालवा में भगवान बलराम जयंती पर कृषकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के कृषकों, कृषि अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ किसानों के आराध्य भगवान बलराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर किया गया।
उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने कहा कि भगवान बलराम भारतीय कृषि संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र गवली ने संतुलित पोषण प्रबंधन, मृदा परीक्षण एवं फसल उत्पादन संबंधी वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव ने कृषि नवाचारों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. मनीष सिंह ने फसलों में लगने वाले रोग एवं कीटों के नियंत्रण, जल प्रबंधन एवं कृषि आधारित उद्यमों के माध्यम से आय वृद्धि के उपायों पर जानकारी दी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh

#आगरमालवा

➡️उपचुनाव क्षैत्र में आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन हो- कलेक्टर डाॅ. मीना➡️जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक एवं ...
02/09/2026

➡️उपचुनाव क्षैत्र में आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन हो- कलेक्टर डाॅ. मीना

➡️जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक एवं मीडिया ब्रीफिंग सम्पन्न

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा जिले में आकस्मिक रूप से रिक्त हुए पदों के लिए उप निर्वाचन-2026 पूर्वार्द्ध की घोषणा कर दी गई है। जिले की नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष का पद वर्तमान में रिक्त है। चूंकि इस बार नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होना है, इसलिये नगर परिषद सुसनेर के सभी 15 वार्डो में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है, जो 03 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। नगर परिषद सुसनेर में 15 वार्ड, कुल 17 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें कुल 13843 मतदाता हैं, जिसमें महिला-6928, पुरूष-6914 एवं अन्य में 01 मतदाता है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. शेर सिंह मीना ने एवं एसपी श्री दिलीप सोनी की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्टेण्डिंग कमेटी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. शालिनी श्रीवास्तव ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उप निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिबंधात्मक आदेश, कोलाहल नियंत्रण आदेश, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग आदि के बारे में बताया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. श्रीवास्तव ने अवगत करवाया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 08 सितम्बर 2026 से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जो 15 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 03.00 बजे तक चलेगी। नाम निर्देशन पत्र लेने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सुसनेर को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी अनुक्रम में 16 सितम्बर से प्राप्त नाम-निर्देशन पत्रों की जांच (संवीक्षा) होगी एवं 18 सितम्बर 2026 तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रतिक चिन्ह रिटर्निंग अधिकारी द्वारा आवंटित किये जायेंगे। प्रतिक चिन्ह आवंटन पश्चात मतपत्र मुद्रण की कार्यवाही नोडल अधिकारी द्वारा की जायेगी।
इसके बाद 29 सितम्बर 2026 दिन-मंगलवार को प्रातः 07.00 बजे से मतदान प्रारंभ होगा, जो अपरान्ह 05.00 बजे तक चलेगा। मतदान के बाद 03 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रातः 09.00 बजे से मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा निर्धारित स्थान पर की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों एवं नागरिकों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
बैठक एवं मीडिया ब्रीफिंग में एडीएम डाॅ. शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी श्री रविन्द्र बोयत, एसडीएम सुश्री देवकुंवर सोलंकी, एसडीओपी श्री देवनारायण यादव, स्टैण्डिंग कमेटी सदस्य श्री अशोक प्रजापत, श्री ईश्वर अजमेरिया, श्री अनमोल वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#आगरमालवा

➡️शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उ.मा.वि. आगर की छात्राओं की समस्याओं का त्वरित समाधान➡️छात्राओं को बस से स्कूल लायेंगे सभी बस...
02/09/2026

➡️शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उ.मा.वि. आगर की छात्राओं की समस्याओं का त्वरित समाधान

➡️छात्राओं को बस से स्कूल लायेंगे सभी बस ऑपरेटर

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आगर में अध्ययन के लिये निपानिया बैजनाथ से आने वाली छात्राओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कर दिया है। कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश पर आरटीओ ने निपानिया बैजनाथ रूट से आगर आने वाली बसों के ऑपरेटरों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन स्कूल आने वाली छात्राओं का निपानिया बैजनाथ से अपनी बसों से बैठाकर आगर तक अनिवार्य रूप से लाएं।
सभी बस ऑपरेटरों को सख्त निर्देश दिए गए है कि वे स्कूली छात्र-छात्राओं को किराये देने के बावजूद भी बस बैठाने से इंकार न करें, अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि निपानिया बैजनाथ की आगर आने वाली छात्राओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं एसपी श्री दिलीप सोनी से भेंटकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी और आरटीओ निर्देशित कर छात्राओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस पर निपानिया बैजनाथ रूट के सभी बस ऑपरेटरों ने उक्त छात्राओं को बस से आगर लाने की सहमति प्रदान की। अपनी समस्या का त्वरित समाधान पाकर स्कूली छात्र-छात्राएँ खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हो गई।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner

#आगरमलवार

➡️प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशव्यापी सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर ...
02/09/2026

➡️प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशव्यापी सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक
➡️मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वी.सी के माध्‍यम से की जनसेवा अभियान की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने कहा है कि आगामी 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इन 25 सालों में विकास और जनकल्याण के जो अविस्मरणीय कार्य हुए हैं, उनकी जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर 1 माह अर्थात 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अभियान में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वी.सी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विगत 7 अगस्त से आरंभ जन-विश्वास अभियान सुशासन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बनने जा रहा है। अभी तक उन्होंने स्वयं चार जिलों क्रमशः छिंदवाड़ा, बड़वानी, टीकमगढ़ और बालाघाट का भ्रमण किया है। उन्होंने फिल्‍ड भ्रमण कर सभी अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं तथा विकास गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने और विभिन्न समुदायों से संवाद में बने रहने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनविश्‍वास अभियान 2026 के पोर्टल को भी लांच किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की नीतियों के परिणामस्वरूप देश तेजी से प्रगति कर रहा है। कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार उक्त सेवा संकल्प अभियान का क्रियान्वयन आगर-मालवा जिले में भी जनभागीदारी के साथ सुनिश्चित किया जाएगा और विभिन्‍न सेवा गतिविधियां भी जिला, नगरीय निकाय, ब्‍लाक, पंचायत स्‍तर पर आयोजित की जाएगीं। वीडि़यों काफ्रेसिंग में भोपाल में विधायक एवं प्रदेशाध्‍यक्ष श्री हेमन्‍त खण्‍ड़ेलवाल, मुख्‍य सचिव श्री अशोक वर्णवाल सहित वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं आगर में कलेक्‍टर डॉ. शेर सिंह मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस सोलंकी, एड़ीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्‍तव एवं विभिन्‍न विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित थें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#आगरमालवा

01/09/2026

Address

कलेक्ट्रेट
Agar Malwa
465441

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Agar-Malwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Agar-Malwa:

Shortcuts

Share