15/10/2024
कोरियन प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों को सराहा गया। आठ सदस्यीय कोरियन प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 15.10.2024 को नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय का निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा एबीडी क्षेत्र में किए गए प्रोजेक्टों की सराहना की। इसके बाद नगर निगम कार्यकारिणी हॉल में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने उन्हें उपहार भेंट किये। चीफ डाटा आफीसर, स्मार्ट सिटी सौरभ अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए सभी कार्यों के विषय में तथा नगर निगम के कंसल्टैंट द्वारा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी, जिसकी सदस्यों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। Smart Cities Mission Urban Development Department, Uttar Pradeshagra nagar nigam District Magistrate Agra