15/08/2026
साबरकांठा-अरवल्ली जिला महिला मंडल द्वारा आज हरियाली तीज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज उत्सव की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर महिलाओं ने आकर्षक पारंपरिक परिधान धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महिलाओं ने तीज के गीत, भजन एवं लोकगीत प्रस्तुत किए तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में आपसी सौहार्द, उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम ने महिला मंडल की एकता, संस्कृति के प्रति समर्पण और सामाजिक सहभागिता की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। हरियाली तीज का पावन पर्व 15 अगस्त 2026 को सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया गया। यह मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है। इस अवसर पर साबरकांठा-अरवल्ली जिला संगठन के अध्यक्ष चंद्रेशभाई शर्मा(चोरीवाड), प्रदेश समाज के अग्रणी सीतारामजी शर्मा(हिंमतनगर), सुनीलकुमार शर्मा(हिंमतनगर),शंकरलाल शर्मा(हिंमतनगर),राकेश शर्मा(हिंमतनगर) समेत जिला संगठन के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओ को सुचारु रुप से आगे बढाने में सहयोग दिया।