14/12/2025
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में स्वच्छता, नागरिक सहभागिता एवं जन जागरूकता अभियान के तहत "नव उत्थान, नई पहचान ; बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान" थीम पर आज दिनांक 14.12.2025 को नगर निगम अजमेर, जिला प्रशासन एवं जेएलएन अस्पताल प्रशासन के समंवय से विभिन्न स्वच्छता आधारित गतिविधियां आयोजित की गई ! जिनमें स्वच्छता आधारित रैली, साफ- सफाई, रंगोली चूना व लाइनिंग, शपथ, साफ सफाई इत्यादि प्रमुख रहे !
उक्त अभियान की शुरुआत में जिला कलेक्टर महोदय श्रीमान लोक बंधु जी द्वारा स्वच्छता आधारित शपथ दिलाई गई! तत्पश्चात स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
|
|
|