Bharat Vikash Parishad Aligarh Sewa Shakha

Bharat Vikash Parishad Aligarh Sewa Shakha प्रमुख समाजसेवी संगठन

Permanently closed.
20/09/2024
25/08/2024

मै रीजनल अध्यक्ष और सचिव को ईमेल एवं वाह्टसआप से भारत विकास परिषद के विधि विधान से संम्बन्धित पत्र को भेज चुका हूँ। जिसका जबाव अभी तक मुझे प्राप्त नंही हुआ है।

मैने अपने इन 7 प्रश्नों के उत्तरों के लिए प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजीव वार्ष्णेय और महासचिव श्री प्रभात रजनीश से व्यक्तिगत मिला तत्पश्चात प्रांत के रजि0 वाह्टसआप ग्रुप के माध्यम से जबाव मांगा परन्तु उन्होंने उत्तर देने से स्पष्ट मना कर दिया और चेतावनी दी कि यदि उत्तर देने के लिए दबाव बनाओगे तो आपको वाह्टस-आप ग्रुप से रिमूव करेंगे तत्पश्चात शाखा से आपकी सदस्यता को भी समाप्त करा देंगे, तब मजबूरन मुझे फेसबुक का सहारा लेना पडा है जिससे मेरे पर इनके द्वारा निरंतर की जा रही प्रताडना से आप सभी अवगत होते रहें । क्या परिषद के विधि विधान के प्रश्नों को पूछना अपराध है। इन दोंनो ने प्रांत की सभी शाखाओं में भय और डर का माहौल बना रखा है कि कोई भी PSTM हमसे कोई भी प्रश्न न करे सिर्फ इस पर अपनी शाखाओं की गतिविधियों की केवल जानकारी दें अन्यथा परिषद से बाहर कर दिया जायेगा और शाखा की सदस्यता से भी निस्कासित करा देंगे।
मुकेश चित्रा
संस्थापक अध्यक्ष
सेवा शाखा अलीगढ़

19/08/2024

सेवा में,
*प्रान्तीय अध्यक्ष महोदय*
*प्रान्तीय महासचिव महोदय*
*एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी*
*भारत विकास परिषद*
*ब्रज उत्तर प्रान्त, Ncr-1,अलीगढ़*

निवेदन यह है कि कुछ निम्नलिखित जिज्ञासाऐं, जो कि परिषद की कार्यशैली व विधान से संम्बन्धित होती हैं, वह शाखा स्तर पर बार-बार ज्वलंत हो जातीं हैं। जिनकी गंभीर उपेक्षा करने के कारण, निरंतर अनुशासनहीनता एवं विधान विपरीत वातावरण को प्रोत्साहन मिलता है।
कृपया निम्नलिखित जिज्ञासाओं पर,अपना मत स्पष्ट करते हुए, मेरा मार्गदर्शन करने की कृपा करें :-

1- क्या कोई सदस्य, शाखा व प्रान्त के अनेकों पदों पर आसीन रहकर, विधान विपरीत व परिषद की कार्यशैली के विरुद्ध, मनमानी आचरण करने के लिए अनुमन्य है ?

2- क्या किसी नवीन शाखा को गठित करने मात्र से, कोई सदस्य उस शाखा के मालिक की हैसियत से, आचरण कर सकता है ? उसकी भूमिका शाखा में क्या होगी ?

3- क्या सदस्य को, एक शाखा को छोड़कर दूसरी शाखा का सदस्य बनने के लिए, सम्बंधित शाखाओं की वैधानिक प्रक्रिया को अपनाना आवश्यक नहीं है ? जैसे एक शाखा का मुक्ति पत्र और दूसरी शाखा का स्वीकृति पत्र प्राप्त करना जरुरी नंही है ? दीक्षा लिए बिना ही, क्या शाखा में सदस्य बना जा सकता है ?

4- क्या कोई सदस्य, एक से अधिक शाखाओं का सदस्य बनने का अधिकारी है ?

5- क्या 40 सदस्यों की शाखा में तीन संरक्षक नियुक्त किये जा सकते हैं । शाखा में संरक्षक कौन बन सकता है ?

6- क्या परिषद के विधान में, शाखा स्तर पर, कार्यकारिणी के अतिरिक्त, निदेशकों की फौज बनाने का कोई प्रावधान है ?

7- क्या शाखा का संस्थापक, विधान की दृष्टि में, शाखा के अध्यक्ष से भी बडा समझा जायेगा ?
*समर्पित सदस्य*
मुकेश चित्रा
संस्थापक अध्यक्ष
सेवा शाखा अलीगढ
दिनांक- 13/08/2024

28/07/2024
I gained 22 followers, created 14 posts and received 30 reactions in the past 90 days! Thank you all for your continued ...
14/07/2024

I gained 22 followers, created 14 posts and received 30 reactions in the past 90 days! Thank you all for your continued support. I could not have done it without you. 🙏🤗🎉

Address

Aligarh
202001

Telephone

+918018078178

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Vikash Parishad Aligarh Sewa Shakha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bharat Vikash Parishad Aligarh Sewa Shakha:

Share

Category