Sandeep Singh

Sandeep Singh Public servant dedicated to development, transparency,and people’s welfare. Driven by vision. Powered by people. Building tomorrow with today’s voices.
(10)

Working to bring positive changes. State Minister Education Uttar Pradesh Govt.

06/08/2026

सपा के झूठे बोल,

बेटियों ने खोल दी पोल!

युवा शक्ति को नई उड़ान, विकास की नई सौगातमा. मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के यशस्वी नेतृत्व में Government of UP ...
06/08/2026

युवा शक्ति को नई उड़ान, विकास की नई सौगात

मा. मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के यशस्वी नेतृत्व में Government of UP द्वारा अतरौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिधीपुर में 5 एकड़ भूमि पर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करेगा।

प्रदेश सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अवसंरचना के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मा. मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

जनसेवा को समर्पित, विकास को प्रतिबद्धआज लखनऊ स्थित अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझा...
06/08/2026

जनसेवा को समर्पित, विकास को प्रतिबद्ध

आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।

प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

हमारी अतरौली विधानसभा क्षेत्र की बेटियों का लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा में शैक्षिक भ्रमण प्रेरणादायी एवं अविस्मरणी...
06/08/2026

हमारी अतरौली विधानसभा क्षेत्र की बेटियों का लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा में शैक्षिक भ्रमण प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने विधानसभा भवन का भ्रमण कर सदन की कार्यप्रणाली एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझा। इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री Satish Mahana जी ने छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके बड़े सपनों के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

जनप्रिय राजनेता, सौम्यता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता तथा भारत की पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित ...
06/08/2026

जनप्रिय राजनेता, सौम्यता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता तथा भारत की पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय श्रीमती सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट नेतृत्व सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

जनपद बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के मा. विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। विनम्...
05/08/2026

जनपद बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के मा. विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि!

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

जन-विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।आज लखनऊ स्थित विधानसभा कार्यालय पर विभिन्न जनपदों से पधारे विधायकगण, जनप्रतिनिधिग...
05/08/2026

जन-विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

आज लखनऊ स्थित विधानसभा कार्यालय पर विभिन्न जनपदों से पधारे विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं सम्मानित जनता-जनार्दन से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश सरकार में मा. कैबिनेट मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के ...
05/08/2026

उत्तर प्रदेश सरकार में मा. कैबिनेट मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के विकास एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।

Yogendra Upadhyay

आज लखनऊ स्थित विधानसभा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी से शिष्टाचार भेंट हुई।...
05/08/2026

आज लखनऊ स्थित विधानसभा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी से शिष्टाचार भेंट हुई।

Rajni Tiwari

आज विधानसभा कार्यालय, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्य मंत्री श्री कैलाश सिंह राजपूत जी से शिष्टाचार भेंट हु...
05/08/2026

आज विधानसभा कार्यालय, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्य मंत्री श्री कैलाश सिंह राजपूत जी से शिष्टाचार भेंट हुई।

Kailash Singh Rajput

Address

A/11 Pragati Vihar , Marris Road
Aligarh
202001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandeep Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sandeep Singh:

Shortcuts

Share