10/08/2026
🥀 पापा… आपका साया अब कहाँ मिलेगा 🥀
ज़िंदगी का क्या भरोसा, कब ये साँस निकल जाए,
जो करना है आज कर ले, कल का क्या भरोसा रह जाए।
इस दुनिया में पापा जैसा साया कोई नहीं होता,
उनके जैसा अपना और कोई सहारा नहीं होता।
पापा के साये में हर दर्द छोटा लगता था,
मुश्किल चाहे जितनी हो, दिल मजबूत रहता था।
पापा थे तो घर में एक अलग ही बात रहती थी,
उनकी मौजूदगी से हर खुशी हमारे साथ रहती थी।
वो डाँटते थे तो उसमें भी प्यार छुपा रहता था,
उनके हर एक लफ़्ज़ में अपना संसार बसा रहता था।
आज घर वही है, मगर वो साया नहीं रहा,
दिल तो हमारे पास है, मगर वो सहारा नहीं रहा।
अब मुश्किलों में हमें खुद ही संभलना पड़ता है,
पापा के बिना हर कदम हमें अकेला चलना पड़ता है।
जिसके सिर पर पापा का हाथ हो, वो खुशकिस्मत होता है,
पापा का साया मिले तो हर इंसान बेफिक्र होता है।
दुनिया में रिश्ते बहुत हैं, मगर पापा जैसा कौन है,
जो अपना सब कुछ देकर भी कहे, बेटा तू खुश रह, यही कौन है।
वक्त गुजरता गया, मगर आपकी कमी नहीं गई,
आँखों में आपकी याद रही, दिल से आपकी याद नहीं गई।
कभी आपकी तस्वीर से दिल की बातें करते हैं,
आपको याद करके अक्सर चुपके-चुपके रोते हैं।
काश लौट आए वो दिन, जब आप हमारे पास थे,
काश फिर मिल जाए वो पल, जब हम आपके साथ थे।
अब बस आपकी यादें ही हमारा सहारा बनती हैं,
आपकी कही हुई बातें आज भी हमें संभालती हैं।
पापा, आपकी कमी दुनिया की कोई चीज़ भर नहीं सकती,
आपके जैसा साया इस दुनिया में कोई दे नहीं सकती।
हमारी हर दुआ में अब आपका ही नाम रहता है,
दिल के हर कोने में आपका ही मुकाम रहता है।
अल्लाह आपके हर गुनाह को अपने करम से माफ़ करे,
जन्नत में नबी-ए-पाक ﷺ के पड़ोस में आपको मुकाम अता करे।