Paschim Banga Cha Majoor Samity

Paschim Banga Cha Majoor Samity Paschim Banga Cha Majoor Samity is a registered trade union with membership of 29 tea gardens.

17/08/2026

हांटापाड़ा चाय बागान में PBCMS द्वारा चाय मजदूरों की समस्यों को लेकर चर्चा किया गया । कमिटी मीटिंग में बागान के कई मुद्दों पर गहन विचार किया गया , साथ आने वाले दिनों मजदूरों की हक लिए संघर्ष को ओर ज्यादा मजबूत करने की बात किया गया ।

14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह समय है हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का । उनके सपनों के आजाद भारत बनाने का ।
साथ ही ये खुद से सवाल भी पूछना जरूरी है कि क्या इस आजाद भारत में चाय बागान के मजदूर आर्थिक ओर सामाजिक रूप से आजाद है , जैसे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी ने कहा था " राष्ट्रीय स्वतंत्रता सिर्फ राजनीति पर स्वतंत्रता नहीं है उसके साथ सामाजिक ओर आर्थिक न्याय भी है "

जय हिंद

10/08/2026

चाय बागान में महिलाओं की कहानी को दर्शाने की कोशिश । Bataigole PBCMS यूनिट द्वारा यह सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया ।
जिसमें दिखाया गया कि एक महिला कैसे बागान में जब काम जाती है तो उसे किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है , ओर जब घर आती है तो घर में बच्चे सम्भालना , घर चलना , स्कूल की खर्चा वही ₹250 में करना पड़ता है ।
साथ ही ये भी दिखने की कोशिश किया गया कि जब घर मैनपुरुष नशे की लत में रहता है तो कैसे परिस्थिति उभरती है ।

आखिर में उन्होंने यह भी साफ तौर पर कहा कि यह नाटक किसी पुरुष समाज को बदनाम यह आदिवासी समाज को बदनाम करने के उद्देश्य से नहीं बल्कि बहुत सारे महिलाएं आज ऐसे परिस्थितियों से गुजर रही है उसको दर्शाने की कोशिश किया गया है ।

05/08/2026

ये है सुकराम जी 1988 में घर जमाई बनकर तोरसा चाय बागान आए , उससे पहले उनके ससुर जी उस जमीन पर खेती करते थे ।
आज उनकी जमीन पर बुलडोजर चल गया है ।
सुकराम जी ने बताया कि उन्होंने अपने जमीन पर सुपारी का पेड़ लगाए , अदरक लगाए थे , कोचू ओर भी बहुत कुछ अपने जमीन पर लगाए थे जिसमें अब बुलडोजर चल चुका है ।
वे बताते है कि उस जमीन पर खेती कर के ही उनका परिवार चलता है , सुनिए उन्होंने क्या कहा ..

नागेश्वरी चाय बागान में श्रमजीवी महिला समिति द्वारा मीटिंग किया गया । उपस्थित थे जलपाइगुड़ी जिला कमिटी के अध्यक्ष श्रीमत...
05/08/2026

नागेश्वरी चाय बागान में श्रमजीवी महिला समिति द्वारा मीटिंग किया गया । उपस्थित थे जलपाइगुड़ी जिला कमिटी के अध्यक्ष श्रीमती रतना उरांव जी ।
मुख्य विषय महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा करना ।
महिलाओं का संगठन को ओर ज्यादा मजबूत करना ।
विश्व आदिवासी दिवस जो मालबाजार में मनाया जा रहा उस विषय पर चर्चा करना ।
चाय बागान में काम करने वाले ज्यादा तर श्रमिक महिलाएं है लेकिन यूनियन के नेतृत्व में उनकी भागीदारी बेहद कम है उसको किस तरह बढ़या जाए । इन जैसे मुद्दों पर चर्चा किया गया ।

01/08/2026

उल्टी गिनती शुरू, 10 दिन बाकी है !
माननीय श्रम मंत्री अर्जुन सिंह जी ने उत्तर कन्या में एक विशेष बैठक के बाद कहा था कि पीएफ चोरी , ग्रेच्युटी चोरी या वेतन चोरी करने वाले को जेल भेजा जाएगा ।
हमे बहुत उम्मीद है उनकी यह कथन सही हो ओर प्रशासन इन गैर कानूनी ढंग से बागान चला रहे मालिकों पर कानूनी कारवाई करे ।

देवपाड़ा चाय बागान में PBCMS द्वारा एक मीटिंग किया गया । पीएफ बकाया ग्रेच्युटी बकाया ओर बागान की वर्तमान परिस्थितियों को...
01/08/2026

देवपाड़ा चाय बागान में PBCMS द्वारा एक मीटिंग किया गया ।
पीएफ बकाया ग्रेच्युटी बकाया ओर बागान की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर चर्चा किया गया ।
आने वाले दिनों संगठन को मजबूत किया जाएगा ।

01/08/2026

पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम मंत्री माननीय श्री अर्जुन सिंह जी ने उत्तर कन्या के एक मीटिंग के बाद कहा था कि चाय बागान के मालिकों को एक महीने का समय दिया जाता है ।
इस समय में वे मजदूरों का सारे बकाया भुक्तान करे नहीं तो उनके ऊपर कानूनी कारवाई होगी , हमने श्रम मंत्री जी का या बयान का स्वागत किया ।
आज पश्चिम बंगाल के बहुत सारे चाय बागान के मालिक चाय मजदूरों का पीएफ का पैसा काटकर कर जमा नहीं कर रहे , वेतन बकाया है , ग्रेच्युटी बकाया है , ओर भी बहुत सारे बकाया है ।
आज एक महीने होने सिर्फ 10 दिन बाकी है लेकिन अभी तक पीएफ चोरी करने वाले मालिकों के ऊपर कोई कारवाई नहीं ।
हम अभी भी उम्मीद करते है कि नई सरकार जरूर उचित कानूनी कारवाई करेगी ।

🚨 आज रात 43 परिवारों पर बेघर होने का खतरा!धाकुरिया पुल के नीचे रहने वाले 43 परिवारों को आज रात हटाए जाने की आशंका है, जब...
31/07/2026

🚨 आज रात 43 परिवारों पर बेघर होने का खतरा!

धाकुरिया पुल के नीचे रहने वाले 43 परिवारों को आज रात हटाए जाने की आशंका है, जबकि कल (1 अगस्त) इस मामले की सुनवाई कोलकाता उच्च न्यायालय में होनी है।

क्या अदालत की सुनवाई से ठीक पहले गरीब परिवारों को उजाड़ देना न्याय है?

इन परिवारों में महिलाएँ, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मजदूर शामिल हैं। आज वे पूरी रात अपनी झोपड़ियों और अपने थोड़े-बहुत सामान की रखवाली करने को मजबूर हैं।

हम सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, मजदूर संगठनों, वकीलों, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं— आवाज़ उठाइए। संबंधित अधिकारियों से अनुरोध कीजिए कि अदालत की सुनवाई होने तक यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखी जाए और किसी भी तरह की बेदखली या तोड़फोड़ की कार्रवाई न हो।

गरीबों का घर उजाड़ना आसान है, लेकिन उनका जीवन फिर से बसाना नहीं।

आज चुप रहे, तो कल किसी और की बारी होगी।

30/07/2026

🚨 तोरसा चाय बागान भूमि संघर्ष: 8वें दिन भी जारी धरना, न्याय की लड़ाई भी तेज 🚨

तोरसा चाय बागान, अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) में प्रस्तावित लैंड पोर्ट परियोजना के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का आंदोलन लगातार 8वें दिन भी जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 30 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर बिना उनकी सहमति के कब्ज़ा किया जा रहा है, जिससे करीब 70 परिवारों की आजीविका, खेती, घर और वर्षों से लगाए गए पेड़-पौधे प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन बिना न्यायपूर्ण मुआवज़े और सम्मानजनक समाधान के अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे।

⚖️ कानूनी लड़ाई भी जारी है।
पश्चिम बंगा चा मजदूर समिति (PBCMS) ने प्रभावित परिवारों की ओर से कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। अगली सुनवाई 13 अगस्त 2026 को होगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजकर जबरन बेदखली और तोड़फोड़ रोकने की मांग की गई है।

🤝 आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है।
सबसे पहले पश्चिम बंगा चा मजदूर समिति (PBCMS) आंदोलन के साथ खड़ी हुई और कानूनी लड़ाई की शुरुआत की। इसके बाद प्रोग्रेसिव टी वर्कर्स यूनियन (PTWU), तराई डुआर्स आदिवासी विकास परिषद, उलगुलान भारत आदिवासी एकता मंच, सरना समाज, उरांव समाज समन्वय समिति, ऑल यूनाइटेड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन (AUAO), अलीपुरद्वार जिला कांग्रेस, SUCI सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।

📢 आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है "हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन हमारी जमीन, हमारे अधिकार और हमारे सम्मान की कीमत पर विकास स्वीकार नहीं है। न्याय मिलेगा, तभी हटेंगे।"

जल–जंगल–जमीन हमारा है, अधिकार हमारा है!
एकजुट हों, संघर्ष को मजबूत बनाएं।

Address

Birpara
Alipurduar
736121

Telephone

+918584057236

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Paschim Banga Cha Majoor Samity posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Paschim Banga Cha Majoor Samity:

Shortcuts

Share

Category