Collector Alirajpur

Collector Alirajpur Official Handle of Collector Alirajpur, Government of Madhya Pradesh

15/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण प्रदर्शनी एवं पुष्प रंगोली का निर्माण कर आमजन को हर घर तिरं...
13/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण प्रदर्शनी एवं पुष्प रंगोली का निर्माण कर आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा भी पुष्प रंगोली में अपना सहयोग प्रदान कर उपस्थित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के प्रति सम्मान , गौरव ओर एकता की भावना को ओर अधिक मजबूत करने का अवसर है । साथ ही आव्हान किया कि वे स्वयं अभियान से जुड़े ओर अपने परिवार सहित अपने आस पास के लोगो को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करे ।
िरंगा

 #आलीराजपुर जिले को राज्य स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धिआधार की अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अभियान "विद्यार्थी के लिए आध...
06/08/2026

#आलीराजपुर जिले को राज्य स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धि

आधार की अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अभियान "विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार" में जुलाई 2026 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आलीराजपुर जिला प्रदेश के शीर्ष 5 जिलों में शामिल हुआ। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर यूआईडीएआई, भारत सरकार के मध्यप्रदेश राज्य कार्यालय द्वारा कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं जिला प्रशासन की पूरी टीम, विशेष रूप से स्कूल शिक्षा विभाग और डीईजीएस की सराहना की गई।

यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और बेहतर प्रशासनिक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।

05/08/2026

LIVE: कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'शिक्षकों के साथ संवाद' कार्यक्रम

05/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद

23/07/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में चंद्रशेखर आजाद नगर, जिला आलीराजपुर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’

#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026

आलीराजपुर का महुआ – प्रकृति का उपहार, परंपरा की पहचानमहुआ केवल एक वन उपज नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदायों की आ...
20/07/2026

आलीराजपुर का महुआ – प्रकृति का उपहार, परंपरा की पहचान
महुआ केवल एक वन उपज नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदायों की आजीविका, संस्कृति और समृद्धि का आधार है।

एक जिला एक उत्पाद (ODOP) पहल के अंतर्गत आलीराजपुर के महुआ से निर्मित महुआ तेल, महुआ पाउडर, महुआ लड्डू, हेरिटेज लिकर एवं महुआ बिस्कुट जैसे मूल्य संवर्धित उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय उद्यमिता, बाजार तक पहुंच और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।
आइए, स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।
िला_एक_उत्पाद #आलीराजपुर #महुआ #मध्यप्रदेश #वोकल_फॉर_लोकल #जनजातीय_उत्पाद #ग्रामीण_विकास #मूल्य_संवर्धन #आत्मनिर्भर_भारत

*कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सोरवा स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*कलेक्टर श्रीमती...
02/07/2026

*कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सोरवा स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने गुरुवार को जिले के सोरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की जांच करते हुए एक्सपायर्ड दवाइयों को हटाने तथा ORS सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक एवं जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा भर्ती प्रसूता महिला से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने महिला को पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने की सलाह दी। साथ ही नवजात शिशु को केवल मां का दूध पिलाने के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए इसे प्राथमिकता देने की समझाइश दी। उन्होंने प्रसूता से प्रसव के दौरान आई कठिनाइयों तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिए गए सहयोग के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की प्रयोगशाला का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए मेडिकल ऑफिसर को परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सोरवा स्थित उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया और हितग्राहियों को समय पर खाद्य सामग्री वितरित करने के निर्देश उचित मूल्य दुकान संचालक को दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री निधि मिश्रा, तहसीलदार श्रीमती सविता राठी, नायब तहसीलदार सुश्री मंजू डावर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुलदीप वास्केल, एएमओ डॉ. ज्योति पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

*बारिश की कामना लेकर महादेव मंदिर पहुंचीं कलेक्टर नीतू माथुर, ग्रामीणों और बच्चों से किया आत्मीय संवाद*जिले में अच्छी बा...
02/07/2026

*बारिश की कामना लेकर महादेव मंदिर पहुंचीं कलेक्टर नीतू माथुर, ग्रामीणों और बच्चों से किया आत्मीय संवाद*

जिले में अच्छी बारिश और किसानों की समृद्धि की कामना को लेकर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सोरवा स्थित महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर जिले में शीघ्र एवं अच्छी वर्षा होने की प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि जिले में बारिश में हो रही देरी जल्द समाप्त हो, ताकि किसानों को समय पर फसल की बुआई करने का अवसर मिल सके और कृषि कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

सोरवा भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मार्ग में अपनी गाड़ी रुकवाकर एक बुजुर्ग महिला से मुलाकात की। महिला उस समय महुआ के फलों से बीज निकालने का कार्य कर रही थी। कलेक्टर ने उनसे इस कार्य की प्रक्रिया और महुआ के बीज के उपयोग के बारे में जानकारी ली। बुजुर्ग महिला ने बताया कि इन बीजों से तेल निकाला जाता है, जिसका उपयोग भोजन सहित अन्य कार्यों में किया जाता है।
इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं भी महुआ के फलों से बीज निकालकर इस पारंपरिक कार्य को करीब से समझा। उन्होंने महिला से आत्मीय बातचीत कर उनके कार्य की सराहना भी की। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने वहां उपस्थित बच्चों से भी संवाद किया। उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की जानकारी ली तथा उन्हें शिक्षा के माध्यम से अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

30/06/2026

Address

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी
Alirajpur
457887

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Alirajpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Alirajpur:

Shortcuts

Share