PRO Alirajpur

PRO Alirajpur PROjansampark Alirajpur, Government of Madhya Pradesh

*ग्रामीण नलजल योजना के संचालन,संधारण एवं प्रबंधन पर सरपंच-सचिवों का प्रशिक्षण आयोजित**शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना ग्राम पंच...
04/08/2026

*ग्रामीण नलजल योजना के संचालन,संधारण एवं प्रबंधन पर सरपंच-सचिवों का प्रशिक्षण आयोजित*

*शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना ग्राम पंचायतों की भी प्राथमिक जिम्मेदारी-कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर*

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में ग्रामीण नलजल योजना के संचालन, संधारण एवं प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल तथा मध्य प्रदेश जल निगम, भोपाल के तत्वावधान में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा मध्य प्रदेश जल निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्ध गोपाल वर्मा ने मध्य प्रदेश पंचायत (ग्रामीण नलजल योजना संचालन, संधारण एवं प्रबंधन) नियम, 2026 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह नियम प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में लागू होंगे। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के अधिकार एवं दायित्व, वॉल्व सह पंप ऑपरेटर की भूमिका, जल प्रभार निर्धारण एवं संग्रहण, दंड एवं पेयजल आपूर्ति स्थगन की प्रक्रिया, नियोजन एवं वित्तीय व्यवस्था, नवीन जल कनेक्शन एवं कनेक्शन विच्छेदन, पेयजल गुणवत्ता नियंत्रण सहित अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान पेयजल की गुणवत्ता परीक्षण का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इसमें पानी के पीएच (pH), हार्डनेस तथा फ्लोराइड परीक्षण का लाइव डेमोंस्ट्रेशन कर प्रतिभागियों को गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति तक शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना ग्राम पंचायतों का भी प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ गांवों की स्वच्छता बनाए रखना भी पंचायतों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने सरपंचों एवं सचिवों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर पानी जमा न होने दें। जहां पानी जमा हो, वहां समय-समय पर तेल का छिड़काव कराया जाए ताकि मलेरिया एवं डेंगू के मच्छरों का लार्वा विकसित न हो। उन्होंने कचरे के वैज्ञानिक एवं उचित निस्तारण के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट-बाजारों में खाद्य सामग्री को ढंककर रखने, स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर तरीके से खाद्य पदार्थों का विक्रय सुनिश्चित कराने तथा खाद्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी ग्राम पंचायतों से आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित होने का अनुरोध करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत भवनों को भी आदर्श स्वरूप प्रदान किया जाए। उन्होंने पंचायत भवनों में बच्चों के लिए पुस्तकालय (लाइब्रेरी) स्थापित करने की दिशा में भी आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा ग्राम पंचायत सरपंचों को वाटर टेस्ट किट का प्रदाय किया गया।
#नलजलयोजना

*कलेक्ट्रेट कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का किया गया आयोजन*जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसु...
04/08/2026

*कलेक्ट्रेट कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का किया गया आयोजन*

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए।

आज की जनसुनवाई में श्री गुड्डू जमरा निवासी ग्राम छोटागुडा, तहसील जोबट ने बताया कि मेरी पुत्री शिवानी जमरा, जो वर्तमान में हाई स्कूल उबलड़ में कक्षा 9वीं की छात्रा है, जिसका आधार कार्ड तकनीकी कारणों से अपडेट नहीं हो पा रहा है। कई बार संबंधित आधार सेवा केंद्र पर प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान आज दिनांक तक नहीं हुआ। आधार अपडेट नहीं होने के कारण मेरी पुत्री को विद्यालयी कार्य, छात्रवृत्ति, परीक्षा एवं अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, मेरी पुत्री का आधार कार्ड शीघ्र अपडेट करवाया जाए।

इसी प्रकार एक अन्‍य आवेदन श्री रमेश पिता खुमसिंह निवासी चिचलगोडा, तहसील एवं जिला आलीराजपुर निवासी ने बताया कि मेरे पुत्र के आधार कार्ड में जन्मतिथि 10 मई 2016 तथा नाम राजू दर्ज है, जबकि जन्म प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 10 फरवरी 2016 एवं नाम राजु अंकित है। जन्‍मतिथि मे त्रुटि होने के कारण मेरे पुत्र को विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मेरे पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार आधार कार्ड में नाम एवं जन्मतिथि संशोधित करवायी जाये। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की शैक्षणिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इसी प्रकार एक अन्‍य आवेदक श्रीमती रेशमबाई निवासी रावत फलिया तहसील जोबट ने पेंशन दिलाने व प्रधान मंत्री आवास योजना के संबंध में आवेदन दिया उन्होंने बताया कि मेरे पति का आकस्मिक निधन हो गया था । जिसके उपरान्‍त मेरे परिवार का पालन पोषण मेरे द्वारा ही किया जाता हैं मेरी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है जिससे में पक्का मकान बनाने में असमर्थ हु मुझे शासन की योजना अनुसार पेंशन स्वीकृत करवायी जाए व आवास योजना का लाभ भी दिलवाया जाए । जिससे मेरे बच्चों की पढ़ाई करवा सकु।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उक्त आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में आर्थिक सहायता,भूमि विवाद, सीमांकन करने, अनुकंपा नियुक्ति,अतिक्रमण,जमीनी कब्जा, हैण्‍पंप खनन, गिरवी रखी चांदी वापस दिलवाने जैसी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जनसुनवाई कक्ष में अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश,डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमें, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#जनसुनवाई

03/08/2026
03/08/2026

*जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठी में चयन परीक्षा-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

जवाहर नवोदय विद्यालय, आलीराजपुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। विद्यालय में प्रवेश के लिए कुल 80 सीटें उपलब्ध हैं।

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, आलीराजपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जो आलीराजपुर जिले के वास्तविक निवासी हों तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी शासकीय अथवा शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हों।

उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होना अनिवार्य है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 07 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है ।

*मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियों की कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दे...
03/08/2026

*मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियों की कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

*कलेक्टर की अध्यक्षता में टी एल बैठक संपन्न*

▶️कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियों की विभागवार गहन समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती माथुर ने ई-केवाईसी की जनपद पंचायतवार एवं नगरीय निकायवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही डीपीसी एवं जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत निम्न गुणवत्ता के साथ बंद नहीं की जाए तथा जहां फोर्स क्लोज्ड की कार्रवाई की जाए, वहां उसका पर्याप्त एवं स्पष्ट कारण भी दर्ज किया जाए।

बैठक में आगामी कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के एजेंडा बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आवंटित विद्यालयों, छात्रावासों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अधिकारी को कलेक्टर श्रीमती माथुर ने मानसून अवधि में जिले के सभी क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के विभागवार पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संबल योजना के लंबित पंजीयन आवेदनों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समय-सीमा में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास, समस्त अनुविभागीय अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


03/08/2026

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में आयोजित राजाधिराज श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रथम सवारी का सजीव प्रसारण

अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय परिसर, आलीराजपुर में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की उपस्थिति...
03/08/2026

अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय परिसर, आलीराजपुर में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की उपस्थिति में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास सहित कलेक्टर कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

03/08/2026

सावन में बड़ी सुविधा, घर बैठे पवित्र गंगाजल पहुँचा रहा डाक विभाग

अपनी आस्था को दें पवित्रता की धार, निकटतम डाकघर से भी ले सकते हैं गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

*आलीराजपुर,03 अगस्त 2026।* अधीक्षक डाकघर श्री राजेश कुमावत द्वारा बताया गया कि भारतीय डाक विभाग वर्षभर आमजन को गंगोत्री से प्राप्त शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराता है, लेकिन पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बढ़ती मांग को देखते हुए रतलाम डाक संभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। रतलाम डाक संभाग के अंतर्गत रतलाम, जावरा, झाबुआ, आलीराजपुर एवं पेटलावद क्षेत्र के सभी विभागीय डाकघरों में गंगोत्री से प्राप्त पवित्र गंगाजल उपलब्ध है। बता दें कि डाक विभाग के काउंटरों पर गंगाजल की सतत मांग रहती है किन्तु श्रावण मास और शिवरात्रि के दौरान इसकी विशेष मांग रहती है। इसलिए श्रावण मास में श्रद्धालुओं को गंगाजल आसानी से उपलब्ध कराने के लिए रतलाम डाक संभाग द्वारा प्रत्येक श्रावण सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ श्रद्धालु गंगोत्री से प्राप्त पवित्र गंगाजल सहजता से प्राप्त कर सकेंगे। प्रमुख रूप से विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक, केदारेश्वर महादेव मंदिर सैलाना, आनंदीकल्पेश्वर महादेव मंदिर आलोट, काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर रतलाम सहित अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों पर विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त रतलाम डाक संभाग के अंतर्गत रतलाम, झाबुआ एवं आलीराजपुर जिलों के सभी विभागीय डाकघरों में भी श्रावण मास के दौरान गंगाजल की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी, जिससे श्रद्धालु शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल सरलता से प्राप्त कर सकेंगे।

*48वें जन्मदिवस पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने किया आम का पौधारोपण**किसानों से आम की बागवानी अपना...
02/08/2026

*48वें जन्मदिवस पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने किया आम का पौधारोपण*

*किसानों से आम की बागवानी अपनाकर आय बढ़ाने का किया आह्वान*

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण श्री नागरसिंह चौहान ने अपने 48वें जन्मदिवस के अवसर पर आम का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं उद्यानिकी विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जिला आलीराजपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की तथा माननीय मंत्री का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री चौहान ने कहा कि "आम केवल एक फल नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का आधार है।" उन्होंने जिले एवं प्रदेश के किसानों से आम की वैज्ञानिक बागवानी अपनाने तथा प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधारोपण करने का आह्वान किया।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) अंतर्गत फल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026-27 में जिले के 118 कृषकों द्वारा 64 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 25,600 आम के पौधों का रोपण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से जिले में उच्च गुणवत्ता वाले आम उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा आदिवासी किसानों की आय में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री चौहान ने 8 कृषकों को आम के पौधों का वितरण कर नवीन बगीचा स्थापना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान अपने खेत में फलदार पौधे लगाकर दीर्घकालीन एवं स्थायी आय का स्रोत विकसित कर सकता है।

उद्यानिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आम सहित अन्य फल फसलों की वैज्ञानिक खेती अपनाएँ। योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन के लिए किसान अपने विकासखंड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अथवा ग्राम स्तर के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी सहायक संचालक उद्यानिकी श्री कैलाश चौहान द्वारा दी गई।

ग्राम हरसवाट, गिराला एवं साकड़ी के आंगनवाड़ी केंद्रों व विद्यालयों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षणमेन्यू अनुसार भोजन नही...
01/08/2026

ग्राम हरसवाट, गिराला एवं साकड़ी के आंगनवाड़ी केंद्रों व विद्यालयों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

मेन्यू अनुसार भोजन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, संबंधित समूहों को हटाने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने शनिवार को ग्राम हरसवाट, गिराला एवं साकड़ी के आंगनवाड़ी केंद्रों तथा शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता की जांच की तथा भोजन मेन्यू के अनुरूप उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सामान्य ज्ञान एवं पाठ्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, कक्षाओं की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था तथा शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मेन्यू के अनुरूप भोजन नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधित स्व-सहायता समूहों को तत्काल हटाने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों (मोरल साइंस), स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी आदतों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी नियमित रूप से जागरूक किया जाए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय, कक्ष क्रमांक/233, संयुक्त कलेक्टोरेट कार्यालय भवन
Alirajpur
457887

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Alirajpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Alirajpur:

Shortcuts

Share