Murad Ahmad Murad

Murad Ahmad Murad Shayar

सलाह........रास्ता   कैसा   है   तुम   इसका   पता   तक  भी  न दो।अपनी मंज़िल के  किसी को नक़्श-ए-पा तक भी न दो।।दौर  बदल...
14/11/2024

सलाह........

रास्ता कैसा है तुम इसका पता तक भी न दो।
अपनी मंज़िल के किसी को नक़्श-ए-पा तक भी न दो।।
दौर बदला है तो अब तुम भी बदल जाओ मुराद।
गर न मांगे तो किसी को मशवरा तक भी न दो।।
््््््््््््््््््््््््््््््््््््््

आपका जां - निसार
मुराद अहमद मुराद

लहजा खो दिया तूने........................पता   भी   है  ज़रा   सी  बात  पे  क्या  खो  दिया तूने।ज़ुबां  को  नाज़  था जिस...
11/11/2024

लहजा खो दिया तूने........................

पता भी है ज़रा सी बात पे क्या खो दिया तूने।
ज़ुबां को नाज़ था जिस पर वो लहजा खो दिया तूने।।
निगाह-ओ-दिल ही क्या ये जान भी क़ुर्बान थी जिसपे।
वफ़ादारी को वो बेबाक जज़्बा खो दिया तूने।।

जान से प्यारा तू है......................चाहे  जैसा  भी  हो  सौ  जां  से  गवारा  तू है।जिसपे   हम  मरते  हैं  वो  यार  ह...
10/11/2024

जान से प्यारा तू है......................

चाहे जैसा भी हो सौ जां से गवारा तू है।
जिसपे हम मरते हैं वो यार हमारा तू है।।
दिल में जो मेरे मुहब्बत है तेरी उसकी क़सम।
जान प्यारी है मगर जान से प्यारा तू है।।
्््््््््््््््््््््््््््््््
आपका जां - निसार
मुराद अहमद मुराद

सौ जां से हम क़ुर्बान हैं............................देख कर रंग-ए-ख़िज़ां अहल-ए-चमन हैरान हैं।बुलबुलों  के   घोंसले   अब...
09/11/2024

सौ जां से हम क़ुर्बान हैं............................

देख कर रंग-ए-ख़िज़ां अहल-ए-चमन हैरान हैं।
बुलबुलों के घोंसले अब बाग़ में वीरान हैं।।

धर्म-ओ-मज़हब के नशे में ऐ बशर ये भूल मत।
बाद में हिन्दू ,मुसलमां पहले हम इन्सान हैं।।

लें न हम जन्नत जो तेरी ख़ाक के बदले मिले।
तुझपे ऐ प्यारे वतन सौ जां से हम क़ुर्बान हैं।।
््््््््््््््््््््््््््््््््

शायर - मुराद अहमद मुराद

करिश्मा््््््
11/07/2024

करिश्मा
््््््

आइना:्््््ये  जो  इंसानियत  का  नाता है।वक़्त  को  आइना:  दिखाता है।।जो किताबों से भी नहीं मिलता।वो सबक़ हमको ये सिखाता ...
07/07/2024

आइना:
्््््

ये जो इंसानियत का नाता है।
वक़्त को आइना: दिखाता है।।
जो किताबों से भी नहीं मिलता।
वो सबक़ हमको ये सिखाता है।।

तेरी तस्वीर के साथ्््््््््््््तुझको जोड़ा है ख़ुदा ने मेरी तक़दीर के साथ।मैं  नज़र  आऊं  न आऊं तेरी तस्वीर के साथ।।
07/07/2024

तेरी तस्वीर के साथ
्््््््््््््

तुझको जोड़ा है ख़ुदा ने मेरी तक़दीर के साथ।
मैं नज़र आऊं न आऊं तेरी तस्वीर के साथ।।

कशिश्््््गुज़रे मौसम की तड़प अब भी मेरी प्यास में है।आपके  प्यार   की   ख़ुश्बू   मेरे  एहसास में है।।
07/07/2024

कशिश
्््््

गुज़रे मौसम की तड़प अब भी मेरी प्यास में है।
आपके प्यार की ख़ुश्बू मेरे एहसास में है।।

04/07/2024

Address

Budawan Jasra
Allahabad
212107

Telephone

+919956641661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Murad Ahmad Murad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Murad Ahmad Murad:

Share