15/09/2025
दा स्माइल स्प्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी
12-09, शुक्रवार, मैरेज हॉल कैंटोनमेंट बोर्ड में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हालचाल पूछा साथ ही साथ 60 वर्ष से अधिक वरिष्ठ जनों का रजिस्ट्रेशन किया ताकि एलिम्को आसरा प्रयागराज के माध्यम से उनको आवश्यकता अनुसार सामग्री दिलवा सकूं। सामग्री में कमर बेल्ट, नी कैप, छड़ी, व्हील चेयर,कंमोट टायलेट, कान की मशीन आदि। 10 वृद्ध जनों का रजिस्ट्रेशन किया।
राजापुर नेवादा बस्ती में भी 06 वृद्ध जनों के रजिस्ट्रेशन करने हेतु पेपर जमा किया। साथ ही साथ श्रमिकों को श्रम पंजिकरण कराने के प्रेरित किया। श्रम पंजिकरण में लगने वाले दस्तावेज की जानकारी दी जैसे आधार कार्ड की फोटो कॉपी, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक पासबुक, राशनकार्ड व एक नवीनतम फोटो।