18/08/2026
प्रयागराज की जनता को याद रखना चाहिए कि विकास केवल भाषणों और वादों से नहीं, ठोस कामों से होता है।
आज सामने आई यह पुरानी खबर उस दौर की याद दिलाती है जब समाजवादी पार्टी की सरकार में माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में प्रयागराज के विकास के लिए बड़े फैसले लिए गए।
कुंवर रेवती रमण सिंह जी और सांसद उज्ज्वल रमण सिंह जी ने प्रयागराज की जरूरतों को लेकर लगातार आवाज़ उठाई और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के समक्ष मेट्रो की मांग सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को रखा। उसी सोच का परिणाम था सरस्वती हाईटेक सिटी, इलाहाबाद राज्य विधालय सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का आगे बढ़ना।
आज केंद्र और प्रदेश—दोनों जगह भाजपा की सरकार है। ऐसे में प्रयागराज की जनता का सवाल
बिल्कुल जायज़ है:
पिछले वर्षों में प्रयागराज को ऐसी कौन-सी बड़ी नई विकास परियोजना मिली, जो रोजगार, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में शहर की तस्वीर बदल सके?
AIIMS का इंतजार जारी है, बड़े उद्योग और रोजगार के अवसरों की कमी आज भी चिंता का विषय है। सवाल सिर्फ राजनीति का नहीं, प्रयागराज के भविष्य का है।
समाजवादी सरकार के समय जो विकास की नींव रखी गई, उसे आगे बढ़ाने के बजाय प्रयागराज को केवल घोषणाओं के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।
प्रयागराज को फिर वही दूरदृष्टि, मजबूत नेतृत्व और विकास की स्पष्ट कार्ययोजना चाहिए।